भिखारी के प्यार में पागल महिला 6 बच्चों और पति को छोड़कर फरार

thesootr Desk | Jan 07, 2025, 18:21 IST
Share
6 children Mother crazy love beggar
6 children Mother crazy love beggar

एक महिला भिखारी के साथ फरार हो गई और घर में रखे पैसे भी लेकर चली गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। और दोनों की तलाश कर रही है।

उत्तर प्रदेश के हरदोई में 6 बच्चों की मां एक भिखारी के साथ भाग गई। महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर चली गई। जिस भिखारी के साथ महिला भागी है वह उसके घर पर रोजाना भीख मांगने आता था और हाथ देखकर भविष्य बताता था। इसी बीच में दोनों को प्यार हो गया। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी भिखारी के साथ फरार हो गई और घर में रखे पैसे भी लेकर चली गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और दोनों की तलाश में जुट गई है।

बता दें मामला हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां 36 साल की एक महिला को घर पर भीख मांगने वाले भिखारी से प्यार हो गया। इसके बाद उसी के साथ में फरार हो गई। महिला के भागने के बाद उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है और पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है। अब पुलिस भिखारी की तलाश कर रही है।

पीड़ित ने दर्ज कराई FIR

वहीं पीड़ित पति राजू ने एफआईआर कराते हुए बताया कि वह 6 बच्चों का पिता हैं और उसकी पत्नी को भिखारी भगाकर ले गया है। पीड़िता ने बताया कि नन्हे नाम का भिखारी अक्सर उसके घर भीख मांगने आता था वह हाथ वगैरह भी देखता था। पति के अनुसार, उसकी पत्नी अक्सर उसकी बातें किया करती थी। 3 जनवरी को वह बाजार सब्जी और कपड़े खरीदने की बात कहकर निकली थी लेकिन फिर वापस नहीं लौटी।

राजू ने बताया कि इसकी पत्नी घर में रखे 1 लाख 60 हजार रुपए भी लेकर गई है। इन पैसों को उसने भैंस और मिट्टी को बेचकर जमा किए थे। नन्हे उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया है। उसकी नियत पहले से ही खराब थी। पुलिस से ये गुजारिश है कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द खोजा जाए।

बच्चों को लेकर पहुंचा थाने

इस मामले को लेकर हरपालपुर थाना के प्रभारी राजदेव मिश्रा ने बताया कि राजू नाम के शख्स ने एक भिखारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजू ने कहा है कि पत्नी घर में रखे पैसे भी ले गई है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत दर्ज कर ली है। इसके साथ में आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित राजू ने कहा कि नन्हें नाम का शख्स उसकी पत्नी को ले गया है। दोनों के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं। घर में रखा 1 लाख 60 हजार रुपए भी गायब हैं। पीड़ित की शादी 20 साल पहले हुई थी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • UP News
  • उत्तर प्रदेश न्यूज
  • उत्तर प्रदेश
  • up
  • FIR
  • एफआईआर
  • भिखारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग