Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर एक साथ तोड़े कई रिकॉर्ड

Aman Vaishnav | Sept 18, 2025, 15:02 IST
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में स्मृति मंधाना ने 117 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिससे उनकी बेहतरीन फॉर्म जारी रही। इस शतक के साथ, वह महिला वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाली दुनिया की 5वीं बल्लेबाज बन गईं हैं।
1 9 स्मृति मंधाना
Aman vaishnav (1)

Smriti Mandhana भारत की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। वह पिछले कुछ समय से स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

2 9 कमाल का शतक
Aman vaishnav (2)

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में स्मृति मंधाना ने 117 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी बेहतरीन फॉर्म जारी रखी।

3 9 सबसे तेज शतक
Aman vaishnav (3)

स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपना दूसरा सबसे तेज वनडे शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने इसी साल आयरलैंड के खिलाफ 70 गेंदों पर सबसे तेज शतक जड़ा था।

4 9 सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
Aman vaishnav (4)

स्मृति मंधाना अब महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाली दुनिया की 5वीं बल्लेबाज बन गई हैं।

5 9 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Aman vaishnav (5)

नेशनल क्रश स्मृति मंधाना महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने दो लगातार कैलेंडर ईयर (2024 और 2025) में 3 या उससे अधिक शतक लगाए हैं।

6 9 साल 2025 की शतक
Aman vaishnav (6)

स्मृति मंधाना की शानदार फॉर्म 2025 में भी जारी है। इस साल उन्होंने अभी तक सिर्फ 13 वनडे मैचों में ही 3 शतक लगा दिए हैं, जो उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी का सबूत है।

7 9 सबसे ज्यादा रन
Aman vaishnav (7)

भारतीय क्रिकेटर ने 2025 में अभी तक कुल 803 रन बनाए हैं और इसी के साथ वह 2025 में महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

8 9 स्मृति मंधाना वनडे डेब्यू
Aman vaishnav (8)

स्मृति मंधाना ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अपना वनडे डेब्यू 2013 में किया था। अपनी शुरुआत के बाद से ही उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

9 9 स्मृति मंधाना करियर
Aman vaishnav (9)

स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में 107 वनडे मैचों में कुल 4763 रन बनाए हैं। उनकी पारी में 12 शानदार शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।