घर लौट आओ, भारत को आपकी जरूरत है, Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू की अमेरिका में बसे भारतीयों से अपील
Aman Vaishnav | Apr 28, 2026, 14:42 IST
sridhar vembu zoho founder letter nri return india
जोहो फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने अमेरिका में बसे भारतीयों को भारत लौटने की सलाह दी है। उन्होंने ट्रंप के हेलहोल बयान और राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारतीयों को देश निर्माण में जुटने को कहा है।
भारत की दिग्गज टेक कंपनी जोहो (Zoho ) के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स X पर एक पत्र साझा किया है। इस पत्र ने दुनियाभर में बसे भारतीयों विशेषकर अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।
श्रीधर वेम्बू ने बहुत ही भावुक लेकिन तार्किक अंदाज में भारतीयों से अपील की है कि, वे अब घर वापसी पर गंभीरता से विचार करें।
वेम्बू का मानना है कि अमेरिका में अब भारतीयों के लिए परिस्थितियां वैसी नहीं रही जैसी पहले थीं। उन्होंने अपने 37 वर्षों के लंबे अनुभव (एक छात्र से लेकर टेक टाइकून बनने तक) का हवाला दिया और कहा कि भारत का भविष्य निर्माण ही अब असली सम्मान का रास्ता है।
![Shadowfax-Technologies-IPO-Allotment-Status-4-583838]()
श्रीधर वेम्बू ने अपने पत्र में अमेरिका के वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक माहौल पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कुछ कड़वे सच सामने रखे हैं:
वेम्बू के अनुसार, अमेरिका में भारतीय अब हार्ड राइट और वोक लेफ्ट के बीच की वैचारिक लड़ाई में मूकदर्शक बनकर रह गए हैं। वे इन दोनों के बीच हो रहे हमलों में फंस चुके हैं।
![smiling-woman-with-american-flag-899261]()
वेम्बू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया हेलहोल वाले बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई अमेरिकी आज भी भारत को एक पिछड़ा और दयनीय देश मानते हैं।
वेम्बू ने चेतावनी दी कि अमेरिका का एक बड़ा वर्ग अब यह मानने लगा है कि भारतीयों ने जो सफलता हासिल की है। वह अनुचित तरीके से अर्जित की गई है।
वेम्बू का कहना है कि अगला चुनाव भी इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होगा। प्रवासियों के लिए वहां सुरक्षा और सम्मान अब पहले जैसा सुनिश्चित नहीं रहा है।
श्रीधर वेम्बू का मानना है कि किसी भी देश या उसके नागरिकों को वैश्विक स्तर पर सम्मान तभी मिलता है, जब वह देश तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर और शक्तिशाली हो।
वेम्बू ने अपने पत्र में लिखा है कि भारत के पास पर्याप्त बौद्धिक क्षमता है। दुख की बात यह है कि हमने अपनी इस महान प्रतिभा का एक बहुत बड़ा हिस्सा विदेशों, खासकर अमेरिका को निर्यात कर दिया है।
उनका कहना है कि जैसे-जैसे हम भारत के भीतर इस तकनीकी क्षमता को विकसित करेंगे, हमारी सभ्यतागत शक्ति अपने आप पूरी दुनिया के सामने दिखेगी।
भारत को अब केवल टैलेंट एक्सपोर्ट करने वाला देश नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी लीडरशिप करने वाला देश बनना चाहिए।
अपने पत्र के आखिर में वेम्बू बहुत भावुक नजर आए। उन्होंने अमेरिका में सफल हो चुके भारतीय पेशेवरों से संवाद करते हुए कहा कि, अब समय आ गया है जब भारत को उनके अनुभव और कौशल की सबसे ज्यादा जरूरत है।
भारत माता को आपके टैलेंट की जरूरत है। भारत की युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन देने और देश को समृद्ध बनाने के लिए आपको वापस लौटने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
यह कोई पहली बार नहीं है जब वेम्बू ने ऐसी बात कही हो। इससे पहले साल 2025 में भी H-1B वीजा को लेकर मची अनिश्चितता के दौरान उन्होंने भारतीयों को डर के साये में जीने के बजाय स्वदेश लौटने की सलाह दी थी।
ये खबरें भी पढ़िए...
ट्रंप ने भारत को बताया नरक, ईरान ने लगाई जमकर क्लास
अमेरिका के वाशिंगटन हिल्टन में फायरिंग, ट्रंप को सुरक्षित निकाला, हमलावर गिरफ्तार
देश दुनिया न्यूज: मंगलुरु प्रेशर कुकर ब्लास्ट: आतंकी की इस चूक से खुली गई थी ISIS की साजिश
पिछले चार साल में अप्रैल सबसे ज्यादा गर्म, यूपी का बांदा दुनिया में नंबर एक पर, MP के ये शहर सबसे गर्म
श्रीधर वेम्बू ने बहुत ही भावुक लेकिन तार्किक अंदाज में भारतीयों से अपील की है कि, वे अब घर वापसी पर गंभीरता से विचार करें।
वेम्बू का मानना है कि अमेरिका में अब भारतीयों के लिए परिस्थितियां वैसी नहीं रही जैसी पहले थीं। उन्होंने अपने 37 वर्षों के लंबे अनुभव (एक छात्र से लेकर टेक टाइकून बनने तक) का हवाला दिया और कहा कि भारत का भविष्य निर्माण ही अब असली सम्मान का रास्ता है।
Open letter to Indians in America.
--
Dear brothers and sisters from Bharat:
Like I did 37 years ago, you arrived in America with no money but with a good education and cultural heritage from Bharat. You achieved outstanding success. America was good to us. For that we must…
— Sridhar Vembu (@svembu) April 27, 2026
Shadowfax-Technologies-IPO-Allotment-Status-4-583838
अमेरिका में दोतरफा हमले के बीच फंसे भारतीय
वेम्बू के अनुसार, अमेरिका में भारतीय अब हार्ड राइट और वोक लेफ्ट के बीच की वैचारिक लड़ाई में मूकदर्शक बनकर रह गए हैं। वे इन दोनों के बीच हो रहे हमलों में फंस चुके हैं।
smiling-woman-with-american-flag-899261
ट्रंप के हेलहोल बयान का किया जिक्र
वेम्बू ने चेतावनी दी कि अमेरिका का एक बड़ा वर्ग अब यह मानने लगा है कि भारतीयों ने जो सफलता हासिल की है। वह अनुचित तरीके से अर्जित की गई है।
वेम्बू का कहना है कि अगला चुनाव भी इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होगा। प्रवासियों के लिए वहां सुरक्षा और सम्मान अब पहले जैसा सुनिश्चित नहीं रहा है।
भारत को बनाना होगा टेक्नोलॉजी महाशक्ति
प्रतिभा का पलायन रोकना जरूरी
सभ्यतागत शक्ति का उदय
भारत को अब केवल टैलेंट एक्सपोर्ट करने वाला देश नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी लीडरशिप करने वाला देश बनना चाहिए।
भारत माता को आपके टैलेंट की जरूरत
भारत माता को आपके टैलेंट की जरूरत है। भारत की युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन देने और देश को समृद्ध बनाने के लिए आपको वापस लौटने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
यह कोई पहली बार नहीं है जब वेम्बू ने ऐसी बात कही हो। इससे पहले साल 2025 में भी H-1B वीजा को लेकर मची अनिश्चितता के दौरान उन्होंने भारतीयों को डर के साये में जीने के बजाय स्वदेश लौटने की सलाह दी थी।
ये खबरें भी पढ़िए...
ट्रंप ने भारत को बताया नरक, ईरान ने लगाई जमकर क्लास
अमेरिका के वाशिंगटन हिल्टन में फायरिंग, ट्रंप को सुरक्षित निकाला, हमलावर गिरफ्तार
देश दुनिया न्यूज: मंगलुरु प्रेशर कुकर ब्लास्ट: आतंकी की इस चूक से खुली गई थी ISIS की साजिश
पिछले चार साल में अप्रैल सबसे ज्यादा गर्म, यूपी का बांदा दुनिया में नंबर एक पर, MP के ये शहर सबसे गर्म
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava