सुप्रीम कोर्ट को मिले एक और जज : जस्टिस जॉयमाल्य बागची बनेंगे 2031 में मुख्य न्यायाधीश

Jitendra Shrivastava | Mar 10, 2025, 23:19 IST
Supreme Court-new-judge Photograph: (thesootr)
जस्टिस जॉयमाल्य बागची को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया। उनका कार्यकाल 6 साल से अधिक होगा, और 2031 में वे भारत के मुख्य न्यायाधीश बनेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को जस्टिस जॉयमाल्य बागची को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया। इस नियुक्ति के बाद, सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की संख्या 33 हो गई, जबकि अधिकतम स्वीकृत संख्या 34 है।



जस्टिस जॉयमाल्य बागची का करियर...

13 साल तक रहे हाई कोर्ट के जज

  • 27 जून 2011: कलकत्ता हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त।
  • 4 जनवरी 2021: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में ट्रांसफर।
  • 8 नवंबर 2021: दोबारा कलकत्ता हाई कोर्ट में नियुक्ति।
  • 6 मार्च 2024: सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में नामांकन।

वे 13 वर्षों से अधिक हाई कोर्ट में जज रहे हैं और कानून के विभिन्न पहलुओं में अनुभव प्राप्त किया है।



ये खबरें भी पढ़ें...



महाकुंभ एंट्री पॉइंट पर थी आतंकी हमले की साजिश, गुफा में छिपता था संदिग्ध



Indian Railways : ट्रेन में महिलाओं को मिलेगी लोअर बर्थ, कैसे उठाएं इस कोटे का फायदा



2031 में बनेंगे मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस बागची का कार्यकाल 25 मई 2031 तक सुप्रीम कोर्ट में रहेगा। इसके बाद वे 26 मई 2031 को मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनेंगे और 2 अक्टूबर 2031 तक पद पर बने रहेंगे।



सुप्रीम कोर्ट में जजों की सेवानिवृत्ति आयु

  • हाई कोर्ट के जज: 62 वर्ष में रिटायर
  • सुप्रीम कोर्ट के जज: 65 वर्ष में रिटायर

ममता बनर्जी ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जस्टिस बागची की नियुक्ति को बंगाल के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्य बागची को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के रूप में नियुक्ति पर हार्दिक बधाई। यह बंगालियों के लिए गर्व की बात है। उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।



ये खबरें भी पढ़ें...



TI कुजूर सुसाइड केस: लव ट्राएंगल का मामला, गर्लफ्रेंड समेत दो गिरफ्तार



अडानी लगाएंगे 66 हजार करोड़ के पावर प्लांट, जिंदल के 12000 करोड़ आएंगे



कैसे चुने जाते हैं SC में जज...

  1. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (CJI और 4 वरिष्ठ जज) सिफारिश करता है।
  2. केंद्र सरकार और कानून मंत्रालय सिफारिशों की समीक्षा करते हैं।
  3. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति होती है।

SC में कितने जज होने चाहिए?



  • अधिकतम 34 जज (CJI समेत)
  • वर्तमान में 33 जज कार्यरत हैं


Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • मुख्य न्यायाधीश
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
  • देश दुनिया न्यूज
  • जस्टिस जॉयमाल्य बागची
  • Supreme Court Justice Joymalya Bagchi