TI कुजूर सुसाइड केस: लव ट्राएंगल का मामला, गर्लफ्रेंड समेत दो गिरफ्तार
Manish Kumar | Mar 10, 2025, 21:47 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के छतरपुर में टीआई अरविंद कुजूर की आत्महत्या मामले में प्रेम-प्रसंग की पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्रेमिका आशी राजा और उसके सहयोगी सोनू परमार को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक 15 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, मामले की जांच जारी है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर की आत्महत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जांच में खुलासा हुआ है कि कुजूर का प्रेम-प्रसंग 25 वर्षीय आशी राजा से चल रहा था, जिससे वह शादी करना चाहते थे। पुलिस ने आशी राजा और उसके सहयोगी सोनू परमार को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
6 मार्च को पेप्टेक टाउन स्थित आवास में टीआई कुजूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले उन्होंने एक गोली दीवार पर चलाई और दूसरी से खुद को मार लिया। केयरटेकर प्रदीप अहिरवार के मुताबिक, टीआई कुजूर बेहद गुस्से में थे और फोन पर किसी से बात कर रहे थे।
पुलिस जांच में यह सामने आया कि 48 वर्षीय कुजूर, 25 वर्षीय आशी राजा से शादी करना चाहते थे। उन्होंने पुलिस लाइन के पास एक किराए का मकान भी आशी के लिए दिलवाया था।
यह खबर भी पढ़ें... TI अरविंद कुजूर सुसाइड केस में नया मोड़, कथित प्रेमिका आशी राजा हिरासत में
सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि पुलिस अब तक 15 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जांच ओरछा रोड थाने में चल रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक फोन रिकॉर्डिंग, बैंक डिटेल्स और कुजूर की कॉल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। इसके आधार पर हत्या या आत्महत्या की सही वजह जल्द सामने आ सकती है।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में ड्रग माफिया संरक्षण में 14 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विजयनगर टीआई भी रडार पर
टीआई कुजूर और आशी राजा के बीच काफी समय से लव अफेयर था। इस दौरान उन्होंने आशी के लिए किराए पर मकान भी लिया था। हालांकि, कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते में अनबन चल रही थी। पुलिस को शक है कि यही विवाद आत्महत्या की वजह बना। हालांकि, टीआई के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लेकिन, फोन कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट की जांच की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें... गर्लफ्रेंड बात नहीं करती इसलिए दे दी जान, चौथी मंजिल से कूद गया BBA छात्र
यह खबर भी पढ़ें... गर्लफ्रेंड मांगती थी आईफोन, तंग आकर 18 साल के युवक ने किया सुसाइड
सुसाइड से पहले काफी गुस्से में थे टीआई कुजूर
पुलिस जांच में यह सामने आया कि 48 वर्षीय कुजूर, 25 वर्षीय आशी राजा से शादी करना चाहते थे। उन्होंने पुलिस लाइन के पास एक किराए का मकान भी आशी के लिए दिलवाया था।
यह खबर भी पढ़ें... TI अरविंद कुजूर सुसाइड केस में नया मोड़, कथित प्रेमिका आशी राजा हिरासत में
मामले में अब तक 15 लोगों से हो चुकी है पूछताछ
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में ड्रग माफिया संरक्षण में 14 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विजयनगर टीआई भी रडार पर
टीआई कुजूर और गर्लफ्रेंड आशी में चल रही थी अनबन
यह खबर भी पढ़ें... गर्लफ्रेंड बात नहीं करती इसलिए दे दी जान, चौथी मंजिल से कूद गया BBA छात्र
यह खबर भी पढ़ें... गर्लफ्रेंड मांगती थी आईफोन, तंग आकर 18 साल के युवक ने किया सुसाइड
बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश
By The Sootr
एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?
By Ramanand Tiwari
113 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: डीएन चक्रधारी एजुकेशन एसोसिएशन का डायरेक्टर देवनारायण गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
MP में खाद की किल्लत हुई तो नपेंगे कलेक्टर! CM मोहन यादव की दो टूक, अवैध शराब और पटाखों पर भी सख्ती
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के काम बदले: 5 DIG और 3 AIG को नई जिम्मेदारी
By Amresh Kushwaha
लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: राजस्थान की 3 हजार 716 पंचायतों में कल सरपंच-पंच चुनाव, 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट
By Ashish Bhardwaj