भोपाल के आनंद नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 18 साल के युवक राज मीणा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता का आरोप है कि बेटे ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दी है। गर्लफ्रेंड उसे परेशान कर रही थी और आए दिन महंगे तोहफे मांगती थी। जिसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली।
बाथरूम में लटका मिला शव
राज मीणा का शव रविवार सुबह परिजनों ने बाथरूम में फंदे पर लटका देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
आईफोन मांग रही थी लड़की
राज के पिता ने बताया कि बेटे का रत्नागिरी में रहने वाली एक लड़की से अफेयर था। बेटे ने यह बात घर में भी बता रखी थी, लेकिन लड़की दूसरी समाज की थी। हमें शादी से कोई आपत्ति नहीं थी। समझाते थे कि सही उम्र हो जाने पर शादी करा देंगे। लेकिन लड़की ने बेटे के प्रेम का फायदा उठाना शुरू कर दिया था। वह उसे परेशान करने लगी थी और आए दिन महंगे तोहफे मांगती थी। हाल ही में उसने बेटे से आईफोन की डिमांड की थी।
राज की मौत के बाद बहन लड़की के घर पहुंची
राज की मौत के बाद बहन उसकी गर्लफ्रेंड के घर पहुंची और हंगामा कर दिया। बहन ने लड़की को पकड़कर पुलिस के हवाले किया हालांकि पुलिस ने लड़की को छोड़ दिया। राज कारपेंटर का काम करता था। उसकी जॉब इंडस्ट्रीयल एरिया में फर्नीचर फैक्ट्री में थी।
पुलिस ने जांच शुरू की
पिपलानी थाने के टीआई अनुराग लाल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़े -
महिला का शोषण करता रहा तहसीलदार, अब गिरफ्तारी का संकट
MP के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की जमीन यूपी में धोखे से बिकी!
MP में फिल्मी स्टाइल में नई दुल्हन का अपहरण, 5 आरोपी गिरफ्तार
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें