टी-20 विश्व कप 2026: भारत और श्रीलंका में होगा वर्ल्ड कप, जानें पूरा शेड्यूल

Sandeep Kumar | Feb 01, 2026, 19:28 IST
t20 world cup 2026
टी-20 विश्व कप 2026 का भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से मेजबानी किया जाएगा। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा। इस इवेंट में 20 टीमें शामिल होंगी, और कुल 55 मैच होंगे।

News in Short

  • सात फरवरी को शुरू होगा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026।
  • 20 टीमें 4 ग्रुप में बंटी होंगी, सुपर-आठ और सेमीफाइनल बाद में।
  • भारत और श्रीलंका आठ वेन्यू पर मैचों की मेज़बानी करेंगे।
  • पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को और फाइनल आठ मार्च को होगा।
  • पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले कोलंबो में होंगे, भारत के मुंबई में।

News in Detail

टी-20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल मंगलवार (24 नवंबर) को जारी हुआ था। इस टूर्नामेंट सात फरवरी से शुरू होगा और आठ मार्च तक चलेगा। यह वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा।



केंद्रीय बजट से भजनलाल को उम्मीद, राजस्थान के विकास को मिलेगी अधिक मजबूती



मैच की शुरूआत सात फरवरी से

सात फरवरी को तीन मैच होंगे। पहला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स, दूसरा बांग्लादेश और तीसरा भारत और अमेरिका के बीच होगा। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता या कोलंबो में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई में होगा। फाइनल आठ मार्च को अहमदाबाद या कोलंबो में होगा। कुल 40 ग्रुप मैच मिलाकर 55 मैच होंगे।



डकैतों की जेल बनेगी हेरिटेज होटल, जानें डाकू मूरत सिंह से जुड़े लक्ष्मीपुर पैलेस का इतिहास



इस बार भी 20 टीमें

पिछले बार की तरह इस बार भी टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें प्रत्येक ग्रुप में पांच टीमें हैं। ग्रुप चरण के बाद सुपर आठ चरण होगा।



प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें इस चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर आठ चरण में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसमें प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें होंगी। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी, जिनके बाद दो टीमें फाइनल खेलेंगी।



MP में 50 हजार कर्मचारियों के केस पेंडिंग, HC ने कहा, विभाग खुद सुलझाएं विवाद



ये टीम लेंगी विश्व कप में हिस्सा

इस बार टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup ) में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, अमेरिका, स्कॉटलैंड (बांग्लादेश की जगह), इटली, इंग्लैंड, नेपाल, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसी टीमें शामिल हैं।



इंदौर में CHL CARE अस्पताल के पंजीयन निरस्त करने का नोटिस, मरीज भर्ती के बाद भी कर रहे काम



आठ स्टेडियम पर होंगे विश्व कप के मैच

टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले भारत और श्रीलंका के आठ स्थलों पर आयोजित होंगे। भारत में पांच स्थानों पर मैच खेले जाएंगे, जबकि श्रीलंका के तीन स्थलों पर मुकाबले होंगे। भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद इस टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करेंगे। श्रीलंका में कोलंबो का आर प्रेमादासा स्टेडियम और एस स्पोर्ट्स क्लब में मैच होंगे, जबकि कैंडी का पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम भी मैचों की मेजबानी करेगा।



21 फरवरी से सुपर-आठ के मैच

लीग स्टेज का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच 20 फरवरी को होगा। लीग स्टेज में हर दिन तीन मैच होंगे, आखिरी दिन को छोड़कर। पहले मैच का समय सुबह 11 बजे होगा, दूसरा दोपहर 3 बजे और तीसरा शाम सात बजे से शुरू होगा। 21 फरवरी से एक मार्च तक सुपर-आठ के मैच होंगे। सुपर-आठ में तीन दिन डबल हेडर होंगे, 22 फरवरी, 26 फरवरी और एक मार्च को। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को होगा, दूसरा सेमीफाइनल पांच मार्च को। फाइनल आठ मार्च को खेला जाएगा।



इन मैदानों पर होंगे मुकाबले

वर्ल्ड कप के मुकाबले आठ वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिनमें भारत के 5 और श्रीलंका के 3 हैं। भारत में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कोलकाता के ईडन गार्डन, मुंबई के वानखेड़े, दिल्ली के अरुण जेटली और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबले होंगे। श्रीलंका में कैंडी के पल्लेकेले, कोलंबो के आर प्रेमदासा और सिनालेस स्पोर्ट्स क्लब में मैच खेले जाएंगे।



पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है। उसने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी टीम ने अपने घर पर खिताब जीता हो। इसके अलावा, आज तक कोई टीम अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाई है।



कहां होंगे सेमीफाइनल के मैच

  • यदि पाकिस्तान क्वालिफाई करता है, तो वे कोलंबो में सेमीफाइनल 1 खेलेंगे।
  • यदि भारत क्वालिफाई करता है और पाकिस्तान से नहीं खेल रहा है तो वे मुंबई में सेमीफाइनल 2 खेलेंगे।
  • यदि श्रीलंका क्वालिफाई करता है और भारत से नहीं खेल रहा है तो वे कोलकाता में सेमीफाइनल 1 खेलेंगे।
  • यदि श्रीलंका क्वालिफाई करता है और पाकिस्तान से खेल रहा है तो वे कोलंबो में सेमीफाइनल 1 खेलेंगे।

Seven February 2026

11:00 AM: Pakistan vs Netherlands - SSC, Colombo


3:00 PM: West Indies vs Bangladesh - Kolkata


7:00 PM: India vs USA - Mumbai



Eight February 2026

11:00 AM: New Zealand vs Afghanistan - Chennai


3:00 PM: England vs Nepal - Mumbai


7:00 PM: Sri Lanka vs Ireland - Premadasa, Colombo



Nine February 2026

11:00 AM: Bangladesh vs Italy - Kolkata


3:00 PM: Zimbabwe vs Oman - SSC, Colombo


7:00 PM: South Africa vs Canada - Ahmedabad



10 February 2026

11:00 AM: Netherlands vs Namibia - Delhi


3:00 PM: New Zealand vs UAE - Chennai


7:00 PM: Pakistan vs USA - SSC, Colombo



11 February 2026

11:00 AM: South Africa vs Afghanistan - Ahmedabad


3:00 PM: Australia vs Ireland - Premadasa, Colombo


7:00 PM: England vs West Indies - Mumbai



12 February 2026

11:00 AM: Sri Lanka vs Oman - Kandy


3:00 PM: Nepal vs Italy - Mumbai


7:00 PM: India vs Namibia - Delhi



13 February 2026

11:00 AM: Australia vs Zimbabwe - Premadasa, Colombo


3:00 PM: Canada vs UAE - Delhi


7:00 PM: USA vs Netherlands - Chennai



14 February 2026

11:00 AM: Ireland vs Oman - SSC, Colombo


3:00 PM: England vs Bangladesh - Kolkata


7:00 PM: New Zealand vs South Africa - Ahmedabad



15 February 2026

11:00 AM: West Indies vs Nepal - Mumbai


3:00 PM: USA vs Namibia - Chennai


7:00 PM: India vs Pakistan - Premadasa, Colombo



16 February 2026

11:00 AM: Afghanistan vs UAE - Delhi


3:00 PM: England vs Italy - Kolkata


7:00 PM: Australia vs Sri Lanka - Kandy



17 February 2026

11:00 AM: New Zealand vs Canada - Chennai


3:00 PM: Ireland vs Zimbabwe - Kandy


7:00 PM: Bangladesh vs Nepal - Mumbai



18 February 2026

11:00 AM: South Africa vs UAE - Delhi


3:00 PM: Pakistan vs Namibia - SSC, Colombo


7:00 PM: India vs Netherlands - Ahmedabad



19 February 2026

11:00 AM: West Indies vs Italy - Kolkata


3:00 PM: Sri Lanka vs Zimbabwe - Premadasa, Colombo


7:00 PM: Afghanistan vs Canada - Chennai



20 February 2026

7:00 PM: Australia vs Oman - Kandy







Tags:
  • भारत
  • T20 World Cup
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • श्रीलंका
  • टी-20 विश्व कप