डकैतों की जेल बनेगी हेरिटेज होटल, जानें डाकू मूरत सिंह से जुड़े लक्ष्मीपुर पैलेस का इतिहास

Aman Vaishnav | Feb 01, 2026, 18:02 IST
Share
lakshmipur palace heritage hotel murat singh dacoit panna
lakshmipur palace heritage hotel murat singh dacoit panna

पन्ना के प्रसिद्ध लक्ष्मीपुर पैलेस को अब हेरिटेज होटल में बदला जाएगा। एक समय इस पैलेस में कुख्यात डाकू मूरत सिंह को उसके साथियों के साथ खुली जेल बनाकर बंद किया गया था। अब इसे पर्यटन विभाग हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करेगा।

मंदिरों की प्रसिद्धी के लिए जाने जाने वाली पन्ना नगरी, महलों के लिए भी जानी जाती है। पन्ना के महल और किले अपनी खूबसूरती और के भव्यता लिए मशहूर हैं। इनमें से ही एक लक्ष्मीपुर पैलेस है। बुंदेली स्थापत्य कला से बना यह महल अब काफी जर्जर हो चुका है। एक समय था जब इस महल को मशहूर डकैत के लिए एक खुली जेल में बदल दिया गया था।

लक्ष्मीपुर पैलेस होगा हेरिटेज होटल

लक्ष्मीपुर पैलेस, जो कि पन्ना राजवंश का आलीशान ठिकाना था, अब यह हेरिटेज होटल के रूप में तैयार होगा। यह महल 1880 में बना था और इसे कभी कुख्यात डकैत मूरत सिंह और उसके साथियों की खुली जेल के रूप में इस्तेमाल किया गया था। अब पर्यटन विभाग इसे निजी साझेदार के साथ मिलकर हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करने जा रहा है।

इस योजना के तहत विभाग प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 30 स्थानों को करोड़ों रुपए के निजी निवेश से पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करेगा।

8bae5e65-51d
8bae5e65-51d


पर्यटन क्षेत्र में 400 करोड़ का निवेश

पर्यटन विभाग ने निजी क्षेत्र की मदद से निवेश बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके तहत उज्जैन, नीमच, सीहोर, रायसेन, निवाड़ी और पन्ना में होटल, रिसॉर्ट और ईको-टूरिज्म गतिविधियां विकसित की जाएंगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं, ताकि निजी निवेशकों को इन परियोजनाओं में शामिल किया जा सके।

फरवरी में इन टेंडरों के आधार पर निवेशकों को प्रोजेक्ट दिए जाएंगे। इन योजनाओं में कुल 400 करोड़ से ज्यादा का निवेश होने की संभावना है।

0589d545-ba6
0589d545-ba6


डाकू मूरत सिंह के लिए बना था खुली जेल

लक्ष्मीपुर पैलेस पन्ना से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित है, और इसे पन्ना रियासत के महाराज लोकपाल सिंह जूदेव ने बनवाया था। यह महल बुंदेलखंड की स्थापत्य कला का बेहतरीन उदाहरण था। 1972 में जब कुख्यात डकैत मूरत सिंह को पुलिस ने पकड़ा था, तो उसे और उसके साथियों को इस पैलेस में खुली जेल बनाकर रखा गया था।

कुछ समय के लिए इसे कृषि महाविद्यालय भी बना दिया गया था, लेकिन बाद में इसकी सही देखभाल न होने के कारण यह बहुत ही जर्जर हालत में पहुंच गया। हालांकि, कुछ साल पहले सरकार ने इसका जीर्णोद्धार करवाया और इसे हेरिटेज प्रॉपर्टी बनाने का ऐलान किया था।

90 साल की लीज पर दिया जाएगा प्रोजेक्ट

लक्ष्मीपुर पैलेस को हेरिटेज होटल में बदलने का प्रोजेक्ट (सरकारी प्रोजेक्ट) लगभग 4.53 हेक्टेयर में शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 10 करोड़ रुपए होगी। इसे पूरा करने के लिए चुनी गई एजेंसी को 5 साल का समय मिलेगा। प्रोजेक्ट को कुल 90 साल की लीज पर दिया जाएगा।

इनके बारे में भी जानें..

फूलन देवी

a54c27de-09d
a54c27de-09d


फूलन देवी को बीहड़ में कुख्यात डाकू माना जाता है। उसे हालात और समय ने डाकू बनने पर मजबूर कर दिया था। कहा जाता है कि फूलन देवी के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था। इसके बाद महज 16 साल की उम्र में वह डाकू बन गई। फूलन देवी ने बलात्कार का बदला लेने के लिए राजपूत समाज के 22 लोगों को सरेआम मार डाला था।

मोहर सिंह गुर्जर

dc431d63-b7b
dc431d63-b7b


1960 से 70 के दशक में चंबल की घाटियों में मोहर सिंह गुर्जर का आतंक बहुत ज्यादा फैला था। 1965 में माधव सिंह के साथ मिलकर मोहर सिंह ने करीब 500 लोगों का एक गिरोह बनाया था। कहा जाता है कि मोहर सिंह ने इतना डर पैदा किया था कि पुलिस को चंबल की घाटियों में घुसने से भी डर लगने लगा था। मोहर सिंह पर 80 से ज्यादा हत्याएं, 350 से ज्यादा लूट, अपहरण और डकैती के केस थे।

डाकू मलखान सिंह

3816e517-9cb
3816e517-9cb


डाकू मलखान सिंह अपने खौफ के लिए जाना जाता था। 6 फीट लंबे कद और मोटी मूंछों के साथ खाकी वर्दी में मलखान ने चंबल की घाटियों में सालों तक आतंक फैलाए रखा। मलखान सिंह के गिरोह में करीब डेढ़ दर्जन लोग शामिल थे। इन पर 35 पुलिस वालों सहित 175 हत्याओं का आरोप था।

ये खबरें भी पढ़िए... भोपाल की ऐतिहासिक विरासत बनी हेरिटेज होटल, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन एमपी न्यूज: एमपी को मिली नई पहचान, 147 साल पुराने पातालपानी कालाकुंड ट्रैक को मिला हेरिटेज का दर्जा योजनाओं की राशि पर केंद्र सख्त, राज्य सरकार को देना होगा पूरा हिसाब Valmiki Jayanti 2025: कैसे एक डाकू ने कठोर तपस्या से पाया ऋषि वाल्मीकि का पद, राम-नाम ने बदला जीवन
Tags:
  • एमपी न्यूज
  • पर्यटन विभाग
  • कृषि महाविद्यालय
  • सरकारी प्रोजेक्ट
  • हेरिटेज होटल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज