भोपाल की ऐतिहासिक विरासत बनी हेरिटेज होटल, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
Vikram Jain | Feb 23, 2025, 01:13 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
भोपाल की ऐतिहासिक इमारत सदर मंजिल को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित कर दिया गया है। सीएम मोहन यादव ने इसका उद्घाटन किया। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) के मेहमान सबसे पहले यहां ठहरेंगे।
BHOPAL. भोपाल की ऐतिहासिक विरासत सदर मंजिल को सात साल की मेहनत के बाद हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है। इस होटल में सबसे पहले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit bhopal) के मेहमानों को ठहरने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को फीता काटकर इसका उद्घाटन किया और इसे भोपाल की सांस्कृतिक धरोहर बताया। शाहजहां बेगम द्वारा 1898 में निर्मित यह इमारत अब एक भव्य पर्यटन स्थल बन गई है।
भोपाल की ऐतिहासिक इमारत सदर मंजिल को हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया है। 126 साल पुरानी इस इमारत का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सदर मंजिल हमारी विरासत है और यहां तिरंगा भी लगाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें...
CM मोहन ने किया GIS की तैयारियां का निरीक्षण, बोले- भोपाल का नया इतिहास लिखेगी यह समिट
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) के मेहमान सबसे पहले इस होटल में ठहरेंगे। आलीशान सुविधाओं से सुसज्जित यह होटल मेहमानों को नवाबी दौर की शान-ओ-शौकत से रूबरू कराएगा। सभी कमरे पहले से ही बुक हो चुके हैं। सदर मंजिल का निर्माण 1898 में भोपाल की नवाब शाहजहां बेगम ने करवाया था। यह इमारत आजादी के बाद शासकीय कार्यों के लिए उपयोग की जाती रही। 2017 में शिवराज सरकार ने इसका रेनोवेशन शुरू किया था, जिसे अब हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
GIS 2025: PM के कारकेड की रिहर्सल, काफिला गुजरने के दौरान छतों और खिड़कियों से झांकने पर रोक
इस ऐतिहासिक इमारत को होटल में तब्दील करने से भोपाल के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शाहजहानाबाद की अन्य ऐतिहासिक इमारतों-ताज महल, शौकत महल और गौहर महल का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें...
नवाब शाहजहां बेगम ने ब्रिटिश अफसरों के लिए बनवाया था, PM Modi इसी प्रेसिडेंशियल सुइट में गुजारेंगे रात
हेरिटेज होटल में ठहरने वाले मेहमानों को भव्य नवाबी वातावरण और ऐतिहासिक धरोहरों का अनुभव मिलेगा। इस होटल में लक्जरी सुविधाएं, पारंपरिक भोपाली खानपान और ऐतिहासिक सजावट मौजूद है।
GIS से पहले उद्योगपतियों को प्रोत्साहन राशि, सीएम मोहन बोले- 4 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा एमपी का बजट
सदर मंजिल में हेरिटेज होटल की शुरुआत
ये खबर भी पढ़ें...
CM मोहन ने किया GIS की तैयारियां का निरीक्षण, बोले- भोपाल का नया इतिहास लिखेगी यह समिट
होटल में ठहरेंगे GIS के मेहमान
ये खबर भी पढ़ें...
GIS 2025: PM के कारकेड की रिहर्सल, काफिला गुजरने के दौरान छतों और खिड़कियों से झांकने पर रोक
भोपाल के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार है 'सदर मंजिल'
अपने शिल्प और स्थापत्य में अद्भुत भोपाल की ऐतिहासिक धरोहर सदर मंजिल का आज हेरिटेज होटल के रूप में शुभारंभ किया।
यह ऐतिहासिक धरोहर Global Investors summit 2025 में आने वाले अतिथियों को हमारी समृद्ध विरासत और उत्कृष्ट वास्तुकला से… pic.twitter.com/FHG6QllWKW
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 22, 2025
नवाब शाहजहां बेगम ने ब्रिटिश अफसरों के लिए बनवाया था, PM Modi इसी प्रेसिडेंशियल सुइट में गुजारेंगे रात
ऐतिहासिक महत्व और सुविधाएं
GIS से पहले उद्योगपतियों को प्रोत्साहन राशि, सीएम मोहन बोले- 4 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा एमपी का बजट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari