CM मोहन ने किया GIS की तैयारियां का निरीक्षण, बोले- भोपाल का नया इतिहास लिखेगी यह समिट

Vikram Jain | Feb 22, 2025, 21:53 IST
Share
bhopal gis 2025 cm mohan yadav inspects preparations
global investors summit bhopal।

24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानव संग्रहालय पहुंचकर GIS की तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit bhopal) की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समिट की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजन के लिए चल रही तैयारियों का मुआयना किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के साथ उद्योगपतियों और निवेशकों के ठहरने वाले स्थानों को भी देखा। साथ ही अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए ताकि निवेशकों का भव्य स्वागत किया जा सके।

हम सब मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के कैपिटल सिटी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन पहली बार हो रहा है। 24-25 फरवरी का दिन भोपाल शहर के लिए एक नया इतिहास लिखने वाला है। हम सब अतिथियों और निवेशकों के स्वागत के लिए तैयार हैं। ये सिर्फ सरकार का नहीं, हम सबका आयोजन है। इसमें सबकी भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि निवेशक हमारे विशेष मेहमान हैं, उनके स्वागत में हम कोई भी कमी नहीं रखेंगे। साथ ही उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) भी जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां पीएम मोदी प्रदेश के सांसदों और विधायकों से चर्चा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

GIS 2025: PM के कारकेड की रिहर्सल, काफिला गुजरने के दौरान छतों और खिड़कियों से झांकने पर रोक

सीटों पर खुद बैठकर सीएम ने देखी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जीआईएस परिसर में तैयार की गई लाऊंज, मुख्य सभागार और मंच व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही मेहमानों और निवेशकों के लिए तैयार की गई बैठक व्यवस्था को देखा। उन्होंने निवेशकों के लिए लगाई सीटों पर खुद बैठकर साउंड व्यवस्था का जायजा लिया। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेशी डेलीगेट्स के लिए विशेष बैठक व्यवस्था की जाए, ताकि आयोजन में किसी प्रकार का तकनीकी समस्या न आए। साथ ही साउंड सिस्टम और बेहतर करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें...

GIS के 70% मेहमान करना चाहते हैं महाकाल का दर्शन, MP पर्यटन को मिला ये जिम्मा

राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के आंतरिक सौंदर्यीकरण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने महापौर मालती राय और प्रमुख सचिव औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन राघवेंद्र कुमार सिंह से कहा कि मानव संग्रहालय के आंतरिक परिसर का और ज्यादा सौंदर्यीकरण किया जाए। यहां देर शाम तक कार्यक्रम होने हैं, इसलिए बेहतर रोशनी, सुगम यातायात आदि की व्यवस्था की जाए। किसी को कोई परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखा जाए। इस दौरान प्रमुख सचिव ने मुख्यमंत्री को मानव संग्रहालय के पूरे परिसर में समिट को लेकर की गई सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें...

GIS के पहले भोपाल में बीजेपी 'समिट', पीएम मोदी का सत्ता-संगठन से संवाद

GIS से पहले उद्योगपतियों को प्रोत्साहन राशि, सीएम मोहन बोले- 4 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा एमपी का बजट

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • पीएम मोदी
  • मध्य प्रदेश
  • Global Investors Summit
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि