GIS के 70% मेहमान करना चाहते हैं महाकाल का दर्शन, MP पर्यटन को मिला ये जिम्मा
Raj Singh | Feb 22, 2025, 13:50 IST
GIS GUEST
24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने वाले 70% मेहमान महाकाल का दर्शन करना चाहते हैं। व्यवस्थाओं के तहत 600 उद्योगपति भोपाल में ठहरेंगे और उन्हें उज्जैन ले जाकर दर्शन कराए जाएंगे।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) 24-25 फरवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने जा रही है। इस समिट में शामिल होने वाले लगभग 70 फीसदी मेहमान बाबा महाकाल (Mahakal) के दर्शन करने के लिए उज्जैन (Ujjain) जाने की इच्छा जता चुके हैं। समिट के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद अब तक 22 हजार से ज्यादा उद्यमियों ने अपनी सहमति दी है। इन निवेशकों में से 600 बड़े उद्योगपति भोपाल में रुकेंगे। मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अतिथियों से प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बारे में पूछा था।
समिट में भाग लेने वाले प्रमुख उद्योगपतियों में अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी (Gautam Adani), आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला (Kumar Mangalam Birla), गोदरेज इंडस्ट्रीज के सीएमडी नादिर गोदरेज (Nadir Godrej), आइटीसी के सीएमडी संजीव पुरी (Sanjeev Puri), दावत फूड्स के एमडी अश्विनी अरोड़ा (Ashwini Arora) और कई अन्य नामी उद्योगपति शामिल हैं। इन उद्योगपतियों के कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
GIS: पीएम मोदी के भोपाल दौरे के दौरान कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
समिट के मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए विशेष गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। 12 मर्सडीज, 45 ई-बसें और एक हजार एसयूवी जैसी महंगी कारें (Expensive Cars) मंगवाई गई हैं। इसके अलावा, 100 गोल्फ कार्ट भी मंगवाई गई हैं, जिनसे निवेशकों को मानव संग्रहालय (Human Museum) के गेट से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा। 53 होटल में 1 हजार 516 कमरे बुक किए गए हैं, जहां राजधानी के निवेशक ठहरेंगे। 23 फरवरी को होटल ताज (Hotel Taj) में एक हजार उद्योगपतियों के लिए प्रीकर्सर डिनर आयोजित किया जाएगा। इंदौर में भी एक हजार से ज्यादा निवेशकों को ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।
GIS के कारण बोर्ड परीक्षा के स्टूडेंट्स को नहीं होगी परेशानी, ट्रैफिक प्लान तैयार
GIS को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के नेता, लगाए एक-दूसरे पर आरोप
महाशिवरात्रि से पहले मेहमानों को महाकाल के दर्शन कराने के लिए स्थानीय प्रशासन के लिए यह चुनौतीपूर्ण होगा। सरकार की इच्छा है कि अतिथियों को भस्म आरती (Bhasma Aarti) का अनूठा अनुभव मिले। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह (Neeraj Singh) ने बताया कि विशेष काउंटर से दर्शन प्रक्रिया को सुगम बनाया जाएगा ताकि आम श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो।
महाकाल दर्शन के लिए विशेष इंतजाम
समिट में आने वाले निवेशकों को महाकाल के दर्शन कराने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस काम की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग (Madhya Pradesh Tourism) को सौंपा गया है। इन विशेष अतिथियों में कई विदेशी मेहमान भी शामिल हैं। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) से पहले महाकाल के दर्शन की तैयारी विशेष रूप से की जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले निवेशक 22 फरवरी की शाम तक भोपाल पहुंचने लगेंगे। कुछ मेहमान पहले ही महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन जा सकते हैं।
प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे समिट में
GIS: पीएम मोदी के भोपाल दौरे के दौरान कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
एक हजार एसयूवी कारों का इंतजाम
GIS के कारण बोर्ड परीक्षा के स्टूडेंट्स को नहीं होगी परेशानी, ट्रैफिक प्लान तैयार
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को देखना चाहते हैं मेहमान
खास मेहमानों में से 20 फीसदी सांची (Sanchi) जैसे विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Site) का दौरा करना चाहते हैं। 10 फीसदी मेहमान खजुराहो (Khajuraho), भीमबेटका (Bhimbetka), मांडू (Mandu), और कान्हा टाइगर रिजर्व (Kanha Tiger Reserve) जैसे अन्य पर्यटन स्थलों की ओर रुचि दिखा रहे हैं। कुछ निवेशक इंदौर (Indore), मंडीदीप (Mandideep) और पीथमपुर (Pithampur) जाकर औद्योगिक पार्क (Industrial Parks) भी देखेंगे।
महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दर्शन की चुनौती
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari