इंदौर में CHL CARE अस्पताल के पंजीयन निरस्त करने का नोटिस, मरीज भर्ती के बाद भी कर रहे काम

Sanjay Gupta | Feb 01, 2026, 17:42 IST
Share
chl care hospital
chl care hospital

केयर CHL अस्पताल को सीएमएचओ ने नोटिस जारी किया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के दौरान अवैध निर्माण कार्य चलने से उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ा है।

News in Short

  • केयर CHL अस्पताल को पंजीयन निरस्ती का नोटिस मिला।
  • अस्पताल में मरीजों के भर्ती रहते अवैध निर्माण कार्य चल रहा था।
  • सीएमएचओ ने अनधिकृत अतिक्रमण की शिकायत पर नोटिस जारी किया।
  • अस्पताल ने 19 दिसंबर को जवाब देने के लिए समय मांगा, लेकिन नहीं दिया।
  • यदि निर्माण कार्य जारी रहता है, तो पंजीयन निरस्ती की कार्रवाई की जाएगी।

News in Detail

इंदौर के बड़े निजी अस्पताल में शामिल केयर CHL को आखिर पंजीयन निरस्ती का नोटिस जारी हो गया है। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने यह नोटिस संचालक को दे दिया है। इसकी वजह यह है कि अस्पताल में मरीजों के भर्ती रहने के दौरान भी गैरकानूनी तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते मरीज परेशान हो रहे हैं। द सूत्र ने यह मुद्दा उठाया था।

ये भी पढ़ें...इंदौर केयर सीएचएल अस्पताल ने आयुष्मान के दो मरीजों से ली राशि, भोपाल से नोटिस, मांगा जवाब

यह दिया गया है नोटिस

CMHO डॉक्टर माधव हसानी ने यह नोटिस अस्पताल संचालक को दिया है। इसमें कहा गया है कि आपके परिसर में अनधिकृत अतिक्रमण करने की शिकायतें मिली है। इसके लिए आपसे स्पष्टीकरण मांगा गया था।

इस पर 19 दिसंबर को आपके द्वारा जवाब देने के लिए 15 दिन का समय चाहा गया था। लेकिन आज दिनांक तक जवाब नहीं दिया गया है। साथ ही अभी भी लगातार काम किया जा रहा है। यह काम भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के विपरीत होकर उनके जीवन से खिलवाड़ है।

ये भी पढ़ें...केयर सीएचएल अस्पताल को नोटिस, आयुष्मान योजना के मरीज से भरवाई राशि, रेडक्रास से भी मांगी मदद

क्यों न पंजीयन निरस्त किया जाए

CMHO के नोटिस में कहा गया है कि यह अंतिम चेतावनी दी जाती है। यदि भविष्य में भी आदेशों की अवहेलना की जाती है और मरीजों के भर्ती रहने के दौरान निर्माण कार्य जारी रहता है, तो कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल रजिस्ट्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत पंजीयन निरस्ती की कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे।

ये भी पढ़ें...हॉस्पिटल केयर टेकर भर्ती-2022 : ग्रेड पे 4200 पर भर्ती, वेतन थमाया 3200 के हिसाब से, राजस्थान में पहला मामला

ये भी पढ़ें...सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इंदौर में देंगे 96 करोड़ के कैंसर केयर सेंटर की सौगात, पूरा जनसहयोग से बन रहा

लगातार नियमों को ताक पर रख रहा अस्पताल

अस्पताल बीते एक महीने से मध्यप्रदेश शासन के नियमों, आदेशों और नोटिस को ताक पर रख रहा है। आयुष्मान योजना में मरीजों से राशि लेने के चलते एक-दो नहीं पूरे तीन नोटिस एक महीने में प्रबंधन को जारी हो चुके हैं। वहीं अस्पताल द्वारा रेडक्रास सोसायटी से भी राशि लेने की कोशिश की गई, जिस पर भी नोटिस जारी हुए।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • मध्यप्रदेश शासन
  • CMHO
  • केयर सीएचएल अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती