केयर सीएचएल अस्पताल को नोटिस, आयुष्मान योजना के मरीज से भरवाई राशि, रेडक्रास से भी मांगी मदद

Sanjay Gupta | Dec 28, 2025, 12:27 IST
Share
indore-care-chl-hospital-notice-ayushman-scheme
indore-care-chl-hospital-notice-ayushman-scheme

इंदौर के केयर सीएचएल अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग से नोटिस मिला है। अस्पताल ने मरीज के बायपास सर्जरी मामले में आयुष्मान योजना का लाभ न देकर मरीज से अतिरिक्त राशि वसूली थी। इस मामले में अस्पताल ने रेडक्रास से मदद भी मांगी थी।

INDORE. इंदौर के बड़े निजी अस्पतालों में शामिल केयर सीएचएल अस्पताल एलआईजी को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। अस्पताल ने मरीज के आयुष्मान योजना में शामिल होने के बाद भी दोहरी होशियारी दिखाई। मरीज से उपचार के लिए राशि भी भरवाई और साथ ही रेडक्रास से मदद के लिए भी एस्टीमेट दे दिया।

यह किया अस्पताल प्रबंधन ने

इंदौर के मालवा मिल निवासी एक 76 वर्षीय सीनियर सिटीजन के बायपास सर्जरी का मामला था। नियम के तहत 70 साल से अधिक उम्र का हर व्यक्ति आयुष्मान योजना में शामिल है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को योजना में नहीं लिया।

मरीज का मेडीक्लेम कम राशि का था, उसे मेडीक्लेम में ले लिया गया। उपचार का खर्च करीब सवा तीन लाख रुपए बताया गया। वहीं बायपास सर्जरी में आयुष्मान योजना के तहत करीब सवा लाख रुपए तय होते हैं। ऐसे में अधिक राशि के लिए मरीज को आयुष्मान की जगह मेडीक्लेम में लिया गया है।

236d36ae-7f7
236d36ae-7f7

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर-रतलाम में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 810 करोड़ रुपए

पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें

  • केयर CHL अस्पताल को नोटिस: स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को आयुष्मान योजना के मरीज से राशि लेने पर नोटिस जारी किया।
  • मरीज का इलाज: 76 वर्षीय सीनियर सिटीजन का बायपास सर्जरी, जिसे आयुष्मान योजना में शामिल नहीं किया गया।
  • मेडिक्लेम में इलाज: मरीज को आयुष्मान के बजाय मेडिक्लेम से इलाज कराया, जो महंगा था।
  • रेडक्रास से मदद: अस्पताल ने अतिरिक्त राशि के लिए रेडक्रास से मदद मांगने के लिए एस्टीमेट बिल तैयार किया।
  • कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए: इंदौर कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कलेक्टर आफिस के बाद अब बीईओ कार्यालय में डेढ़ करोड़ से अधिक का गबन, शिक्षा की रकम पर डाका

फिर रेडक्रास के लिए बना दिया एस्टीमेट बिल

आयुष्मान स्कीम की बजाय मेडिक्लेम में इलाज कराने का तरीका अपनाया गया। इसके बाद, अस्पताल प्रबंधन ने अतिरिक्त राशि के लिए जिला प्रशासन से रेडक्रास से मदद मांगी। इसके लिए अस्पताल ने बिल का एस्टीमेट भी तैयार कर दिया।

इसके लिए एक लाख रुपए की मांग रेडक्रास से की गई। यह मामला जब इंदौर कलेक्टर के पास पहुंचा तो इसकी जांच कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी को निर्देश दिए। इसके बाद सीएमएचओ ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

ये खबर भी पढ़िए..इंदौर न्यूज: माहेश्वरी कॉलेज प्रिंसिपल पद से हटाए गए राजीव झालानी मुश्किल में, बाउंडओवर का भी नोटिस

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल-इंदौर रूट के ड्राइवरों की सेहत रिपोर्ट में चौकाने वाले खुलासे, हर 10 में से 3 ड्राइवर की आंखें करजोर

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • आयुष्मान योजना
  • स्वास्थ्य विभाग
  • इंदौर कलेक्टर
  • केयर सीएचएल अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई