इंदौर केयर सीएचएल अस्पताल ने आयुष्मान के दो मरीजों से ली राशि, भोपाल से नोटिस, मांगा जवाब

Sanjay Gupta | Published:
Share
Amresh Orignal (13)
Amresh Orignal (13)

इंदौर के केयर CHL अस्पताल पर आयुष्मान योजना के मरीजों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। दो मामलों में भोपाल से नोटिस जारी हुआ है। साथ ही, पांच दिन में जवाब मांगा गया है।

News In Short

  • इंदौर के केयर सीएचएल अस्पताल ने आयुष्मान कार्डधारक दो मरीजों से लाखों रुपए वसूले हैं।
  • रामस्वरूप नामदेव नामक मरीज से इलाज के नाम पर 1 लाख 98 हजार लिए गए हैं।
  • मरीज पवन जैन से भी आयुष्मान कार्ड होते हुए करीब 2 लाख 99 हजार वसूले गए हैं।
  • भोपाल स्थित आयुष्मान भारत निरामयम ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।
  • नियम उल्लंघन पर पांच दिन में जवाब देने के निर्देश अस्पताल को दिए गए हैं।

News In Detail

INDORE. इंदौर के बड़े निजी अस्पतालों में शामिल केयर सीएचएल (Convenient Hospital Limited) ने एक बार फिर आयुष्मान मरीजों के साथ धोखाधड़ी की है।

इस मामले में 28 दिसंबर को भी अस्पताल प्रबंधन को सीएमएचओ ने नोटिस दिया था। अब दो मरीजों से हुई धोखाधड़ी को लेकर भोपाल स्थित आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश के जरिए नोटिस जारी किए गए हैं।

इस तरह मरीजों से ली गई राशि

पहले नोटिस में कहा गया है कि रामस्वरूप नामदेव नामक मरीज के पास आयुष्मान कार्ड था। इसके बावजूद उनके उपचार के लिए अनधिकृत रूप से 1 लाख 98 हजार रुपए की राशि वसूली गई।

इसी तरह मरीज पवन जैन से भी उपचार के लिए 2 लाख 99 हजार 999 रुपए की राशि वसूल की गई, जबकि उनके पास भी आयुष्मान कार्ड मौजूद था।

95e48713-9b8
95e48713-9b8


eab3645e-bd0
eab3645e-bd0


पांच दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश

आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश भोपाल के महाप्रबंधक शिकायत शाखा डॉ. अश्विन इंगले ने दो नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि संबंधित अस्पताल का आयुष्मान योजना के तहत करार है। इसके बावजूद अस्पताल की ओर से गाइडलाइन के खिलाफ मरीजों से पैसे लेने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि नियमों का उल्लंघन किया गया है। नोटिस में अस्पताल को निर्देश दिए गए हैं कि वह पांच दिन के भीतर अपना जवाब पेश करे।

इससे पहले बायपास के लिए ली गई थी राशि

इससे पहले 28 दिसंबर को सीएमएचओ ने केयर सीएचएल अस्पताल को नोटिस जारी किया था। इसमें 76 वर्षीय मरीज से बायपास सर्जरी के लिए राशि लेने का मामला सामने आया था, जबकि उनके पास भी आयुष्मान कार्ड था।

अस्पताल ने मेडिक्लेम के नाम पर राशि ली थी। साथ ही रेडक्रॉस से मदद के लिए 1 लाख रुपए का एस्टीमेट जिला प्रशासन और कलेक्टर के पास भेज दिया गया था। यानी अस्पताल प्रबंधन के जरिए दोहरी राशि वसूली की कोशिश की गई थी। इस पर नोटिस जारी किया गया था।

ये खबर भी पढ़िए...

केयर सीएचएल अस्पताल को नोटिस, आयुष्मान योजना के मरीज से भरवाई राशि, रेडक्रास से भी मांगी मदद

सीएचएल अस्पताल को हैदराबाद के केयर ग्रुप ने 340 करोड़ में खरीदा, एमपी में हॉस्पिटल की सबसे बड़ी डील हुई

कथावाचक से मिलने के 14 हजार रुपए, जया किशोरी के इंदौर कान्सर्ट से नया ट्रेंड, पांच शहरों में होंगे

इंदौर न्यूज: भिखारी निकला करोड़पति, संपत्ति में 3 मकान, 1 कार, 3 ऑटो, रेडक्रास से भी फ्लेट लिया

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • आयुष्मान कार्ड
  • आयुष्मान भारत
  • केयर सीएचएल अस्पताल
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में

By Sandeep Kumar

सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत