टी 20 वर्ल्ड कप 2026: संजू सैमसन की धमाकेदार पारी से वेस्टइंडीज की हार, टीम इंडिया सेमीफाइनल में
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज (40) और जेसन होल्डर (नाबाद 37) ने अहम योगदान दिया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत डगमगाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारत और वेस्टइंडीज मैच
टी 20 वर्ल्ड कप 2026: चेन्नई में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर भारतीय टीम कोलकाता पहुंच चुकी है। रविवार यानी आज एक मार्च को ईडन गार्डन में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला होगा। यह मैच अब क्वार्टर फाइनल जैसा हो गया है। क्योंकि यहां से जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी।
हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। मुकाबले के लिए वही पिच चुनी गई है, जहां टूर्नामेंट का पहला 200 से अधिक का स्कोर बना था। स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ चार विकेट पर 207 रन बनाए थे। हालांकि दोनों टीमों ने अब दो-दो बार टी-20 विश्व कप जीत चुकी हैं। भारत ने साल 2007 और 2024 में और वेस्टइंडीज की टीम 2012 और 2016 की चैंपियन रही है।
छत्तीसगढ़ के बॉर्डर एरिया में ओडिशा सरकार का खेल, शिक्षकों की कमी का फायदा उठाकर ओडिया की घुसपैठ
बारिश से अगर मैच रद्द हुआ तो....
अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का अगला मुकाबला बारिश से रद्द होता है, तो टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट सकता है। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। हालांकि, पॉइंट्स टेबल की स्थिति ने कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर की चिंता बढ़ा दी है।
MPESB Vacancy: एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, 60 हजार तक मिलेगी सैलरी
NRR में वेस्टइंडीज बहुत आगे
जिम्बाब्वे पर जीत के बाद भारत के पास 2 मैचों में 2 अंक हैं। वेस्टइंडीज के पास भी 2 मैचों में 2 अंक हैं। असली खेल अब 'नेट रनरेट' (NRR) का है। वेस्टइंडीज का रनरेट +1.791 है, जो शानदार है। वहीं, भारत का रनरेट अभी -0.100 है।
एमपी हाउसिंग बोर्ड में उड़ी नियमों की धज्जियां, वकील को अधिक भुगतान, जांच के घेरे में अधिकारी
रनों की होगी बारिश
ईडन गार्डन की पिच पर सुजान मुखर्जी ने कहा कि यहां पर रनों की बारिश हो सकती है। गेंदबाजों को भी यहां कुछ मदद मिलेगी। शुक्रवार शाम सौरव गांगुली और आशीष भौमिक ने पिच का निरीक्षण किया। गांगुली ने पिच की मजबूती जांची और सतह का अवलोकन किया। सूत्रों के अनुसार, वह संतुष्ट दिखे।
एमपी सरकारी नौकरी: MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पद पर भर्ती, आवेदन शुरू
पहले भी वेस्टइंडीज दे चुका है जख्म
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में वेस्टइंडीज को हार मिली थी। फिर भी, भारतीय टीम उसे हल्के में नहीं लेगी। 10 साल पहले वेस्टइंडीज ने भारत को सेमीफाइनल में हराया था। 2016 के टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज ने भारत को सात विकेट से हराया था। धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 192 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की मजबूत बल्लेबाजी ने इस स्कोर को पार किया। लेंडल सिमंस और आंद्रे रसेल ने तूफानी बल्लेबाजी की थी। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनने का सपना तोड़ा था। उस समय के कप्तान डेरन सैमी अब टीम के हेड कोच हैं।