वंदे भारत के बाद तेजस एक्सप्रेस में लापरवाही, वेज बिरयानी में निकली मक्खी

Aman Vaishnav | Jun 25, 2026, 11:56 IST
Share
तेजस एक्सप्रेस में वेज बिरयानी में निकली मक्खी
तेजस एक्सप्रेस में वेज बिरयानी में निकली मक्खी

अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस में यात्री की वेज बिरयानी में मक्खी मिली। इस पर IRCTC ने बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही केटरिंग ठेकेदार पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही लाइसेंस रद्द करने का नोटिस दिया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • अहमदाबाद से मुंबई जा रही तेजस एक्सप्रेस में एक यात्री को वेज बिरयानी में मक्खी मिली।
  • शिकायत के बाद IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
  • ठेकेदार को लाइसेंस रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस भी मिला है।
  • रेलवे ने खाने की गुणवत्ता को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं।
  • यह तब हुआ जब IRCTC रसोइयों की निगरानी के लिए AI कैमरे लगा चुकी है।

तेजस एक्सप्रेस में क्या हुआ?

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री ने कॉम्बो लंच लिया था। जब उसने वेज बिरयानी खाना शुरू की तो उसमें मक्खी मिली। यात्री ने तुरंत शिकायत की।

ट्रेन कैप्टन और कैटरिंग मैनेजर मौके पर पहुंचे। दोनों ने यात्री से माफी मांगी। साथ ही यात्री को नया खाना देने की पेशकश भी हुई लेकिन उसने मना कर दिया।

e3a4893e-6f6
e3a4893e-6f6

IRCTC ने क्या कार्रवाई की?

इस मामले को रेलवे ने मामले को गंभीरता से लिया। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने संबंधित कैटरिंग फर्म आराहा हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया।

इतना ही नहीं, ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस भी जारी हुआ है। उससे पूछा गया है कि उसका लाइसेंस क्यों न रद्द किया जाए।

रेलवे ने दिए ये सख्त निर्देश

रेलवे ने कैटरिंग फर्म को कई सख्त निर्देश दिए हैं। अब केवल ताजा और पर्याप्त शेल्फ लाइफ वाला कच्चा माल ही इस्तेमाल होगा।

खाना बनाने से पहले हर सामग्री की गुणवत्ता जांची जाएगी। चावल, दाल, आटा और मसालों के डिब्बे एयर-टाइट रखने होंगे। उनकी नियमित जांच भी होगी।

रेलवे ने साफ कहा है कि यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाना देना उसकी प्राथमिकता है। ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

AI कैमरे फिर भी फेल क्यों?

यह घटना ऐसे वक्त सामने आई जब IRCTC किचन की निगरानी के लिए AI कैमरे लगा चुकी है। देशभर के बेस किचन में AI आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम चौबीसों घंटे काम कर रहा है।

बड़ा सवाल यह है...

जब पूरे खाने की प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है, तो बिरयानी में मक्खी कैसे पहुंची? ये AI कैमरे क्या चूक गए? इस पर रेलवे को जवाब देना होगा।

वंदे भारत में भी हुआ था कांड

बता दें कि हाल ही में अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में यात्रियों के खाने में कीड़े पाए गए थे। इसके बाद यात्रियों ने इस घटना की फोटो खींचकर रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत भी की थी।
यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। यात्रियों ने बताया कि इस तरह की घटना दो बार हुई है। इसके बाद कई यात्रियों ने खाना छोड़ दिया था।

इस मामले में यात्रियों की शिकायत के बाद IRCTC ने तुरंत कार्रवाई की। साथ ही वेंडर कंपनी M/S बृंदावन फूड प्रोडक्ट्स (RK ग्रुप) पर 10 लाख का जुर्माना लगाया था।

ये खबरें भी पढ़िए...

वंदे भारत के खाने में कीड़ा मिला तो मच गया हड़कंप, IRCTC ने ठोका 10 लाख रुपए का जुर्माना

भोपाल के होटल रेडिसन पर लगा जुर्माना, 60 रुपए की पानी की बोतल के वसूले थे 175

इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में 100+ बच्चे बीमार, प्रशासन ने कैंटीन से जब्त की खाद्य सामग्री

इंदौर के गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में टैंकर के पानी से बना रहे थे खाना, किचन कराए बंद

Tags:
  • वंदे भारत
  • IRCTC
  • मुंबई
  • अहमदाबाद
  • रेलवे
  • खाने में कीड़ा
  • तेजस एक्सप्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर