टेस्ट मैच सीरीज : बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर 2-0 से रौंदा

Sandeep Kumar | Sept 03, 2024, 18:51 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-03T163304.994
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रावलपिंडी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।

बांग्लादेश क्रिकेट ( bangladesh cricket ) की टीम ने मंगलवार यानी आज 3 सितंबर को इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान (Pakistan ) को उसके घर में घुसकर 6 विकेट से शिकस्त दी है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश टीम ने पहली बार पाकिस्तान को किसी टेस्ट सीरीज (test series ) में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश (Bangladesh ) को 185 रनों का टारगेट मिला था।



2024_9image_15_17_476554430pak-vs-ban


बांग्लादेश को मिला 185 रन का लक्ष्य

रावलपिंडी में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 274 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से उप कप्तान सैम अयूब ( Vice Captain Sam Ayub ) सर्वाधिक 58 रन बनाए थे। वहीं बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ( mehdi hassan miraj ) ने 61 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही । टीम की ओर ने विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ( batsman liton das ) के सबसे अधिक 138 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत पहली पारी में 262 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान खुर्रम शहजाद ने 90 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।



ये खबर भी पढ़िए...टेस्ट क्रिकेट इतिहास में हुआ पहली बार ऐसा, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा



बांग्लादेश टीम ने किया क्लीन स्वीप

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम केवल 172 रन ही बना पाई। इस दौरान हसन महमूद ने 5 तो नाहिद राणा ने 4 विकेट हासिल किए। मैच के पांचवें द‍िन मुशफिकुर रहीम (22) और शाकिब अल हसन ( 21 ) पर नाबाद लौटे और अपनी टीम 6 विकेट से जीत दिलाने में कामयाब रहे। आपको बताते चले कि बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था। इस तरह से बांग्लादेश की टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को 2-0 से हराया है।



Pak_vs_ban_


ये खबर भी पढ़िए...बांग्लादेश के कृष्ण भक्त ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ 147 में ऐसा पहली बार हुआ



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





sandeep mishr


Tags:
  • pakistan
  • पाकिस्तान
  • Bangladesh
  • बांग्लादेश
  • बल्लेबाज लिटन दास
  • बांग्लादेश जीता
  • Vice Captain Sam Ayub
  • batsman liton das