टेस्ट क्रिकेट इतिहास में हुआ पहली बार ऐसा, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा
Sandeep Kumar | Aug 25, 2024, 16:59 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-25T164801.591
रावलपिंडी टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान टीम को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है...
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज पाकिस्तान में खेली जा रही हैं। पहला टेस्ट मैच पाक के रावलपिंडी ग्राउंड में खेला गया । इस मैच में पाकिस्तान ने टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 565 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह से बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 117 रन की बढ़त बनाई। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। निश्चित अंतराल में विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 146 रन पर आउट हो गई । बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 30 रनों का टारगेट मिला।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ( bangladesh cricket team ) ने पाकिस्तान को उसी के घर में 10 विकेट से रौंद दिया है। यह टेस्ट इतिहास में बांग्लादेश टीम की पाकिस्तान के खिलाफ पहली और विशाल जीत है।
![Pak_vs_ban_1st_test_]()
पाकिस्तान टीम ( pakistan team ) ने पहली पारी में खराब शुरुआत के बाद सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान (Saud Shakeel and Mohammad Rizwan ) के शतकों की मदद से पहली पारी में 6 विकेट पर 448 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर पर पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद (Pakistan captain Shan Masood ) ने पारी घोषित करने का फैसला किया । रिजवान ने नाबाद 171 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शकील ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 141 रन बनाए। आपको बताते चलें कि मसूद का यही फैसला पाकिस्तान पर भारी पड़ गया।
बांग्लादेश ने पहली पारी में 565 रन बनाए थे। इसके बदौलत बांग्लादेश को 117 रनों की लीड मिली। टीम के लिए मुशफिकुर रहीम (mushfiqur rahim ) ने 191 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शादमान, मेहदी हसन, लिटन दास, और मोमिनुल हक ने अर्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
टेस्ट इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार
Pak_vs_ban_1st_test_
पाकिस्तान को पारी घोषित करना पड़ गया भारी
बांग्लादेश की ठोस शुरुआत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari