बांग्लादेश के कृष्ण भक्त ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ 147 में ऐसा पहली बार हुआ

Dolly patil | Sept 02, 2024, 09:41 IST
Share
लिटन दास
लिटन दास

बांग्लादेश के कृष्ण भक्त लिटन दास ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में शतक जड़कर इतिहास रच दिया, 147 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान दौरे पर एक नई उपलब्धि हासिल की है। टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास (liton das )ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है।

लिटन दास ने किया कमाल

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 274 रन बनाए। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 26 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लिटन दास ने मेहदी हसन मिराज के साथ मिलकर 165 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। लिटन ने 228 गेंदों पर 138 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 13 चौके शामिल थे। उनके इस प्रदर्शन ने बांग्लादेश को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और टीम ने पहली पारी में 262 रन बनाए।

दास ने रचा इतिहास

लिटन दास टेस्ट क्रिकेट में 50 रन से कम स्कोर पर टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों के बाद आकर 3 बार शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट के 147 सालों के इतिहास में यह रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले लिटन दास ने 2021 में चटगांव टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ और 2022 में मीरपुर टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

कृष्ण भक्त हैं लिटन दास

लिटन दास खुद को भगवान श्री कृष्ण का भक्त मानते हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, जीवन में कभी हार मत मानना, क्योंकि एक बड़े तूफान के बाद हमेशा इंद्रधनुष आता है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बायो में लिखा है, "श्री कृष्ण का सेवक और जानवरों से प्यार करने वाला...

पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं

बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान को 9 रनों पर 2 बड़े झटके दे दिए। तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अब्दुल्ला शफीक और खुर्रम शहजाद को आउट किया, जिससे बांग्लादेश की टीम ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है।

पाकिस्तान प्लेइंग-11

अब्दुल्ला शफीक, सैम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, खुर्रम शहजाद, अबरार अहमद, मीर हमजा, मोहम्मद अली।

बांग्लादेश प्लेइंग-11

शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा।

dolly patil
dolly patil

thesootr links

Tags:
  • Cricket
  • PAK vs BAN Test
  • बांग्लादेश क्रिकेट टीम
  • बल्लेबाज लिटन दास
  • liton das
  • लिटन दास
  • रावलपिंडी टेस्ट
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप