Summer Tourist Places: गर्मी से राहत पाने के लिए भारत की इन बेहतरीन जगहों पर करें विजिट
(India summer tourist) गर्मियों में राहत पाने के लिए भारत में कुछ बेहतरीन जगहें हैं, जहां आप ठंडी हवाओं और ब्यूटीफुल सीनरी का आनंद ले सकते हैं। इन स्थानों पर घूमकर आप गर्मी से बच सकते हैं और अपनी छुट्टियों को खास बना सकते हैं।
गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए स्विट्जरलैंड जाने की बजाय, भारत (Indian tourist) की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान करें। आइए जानें कुछ ऐसी ही जगहों को...
गोवा के खूबसूरत बीच, वाटर स्पोर्ट्स और नाइटलाइफ से आपकी गर्मी की छुट्टियां मजेदार बन जाएंगी। समुद्र के किनारे आराम से समय बिताने के लिए यह बेहतरीन जगह है।
शिलॉन्ग को 'ईस्ट ऑफ स्कॉटलैंड' कहा जाता है। हरे-भरे पहाड़ और ठंडी हवाएं इसे गर्मियों में घूमने के लिए एक आदर्श स्थल बनाती हैं।
शिमला में ठंडा मौसम और खूबसूरत दृश्य हैं, जो गर्मियों में सुकून देने के लिए बिल्कुल सही हैं। यहां पास ही मनाली में रोमांचक अनुभव भी मिल सकते हैं।
ऊटी, जिसे 'पहाड़ों की रानी' कहा जाता है, अपनी चाय बागानों और ठंडे मौसम के लिए प्रसिद्ध है। यह हनीमून कपल्स के लिए एक आदर्श स्थल है।
पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां झरने, गुफाएं और घने जंगल हैं। यह एडवेंचर लवर्स के लिए भी एक बेहतरीन जगह है।
मसूरी को 'पहाड़ों की रानी' कहा जाता है। यहां की शांत वादियां और प्राकृतिक खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी।
कोवलम केरल का एक सुंदर बीच है, जहां आप समुद्र के किनारे बैठकर सूरज के ढलने का खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं।
मैकलॉडगंज हिमाचल प्रदेश का एक शांत हिल स्टेशन है, जहां तिब्बती संस्कृति और हिमालय के खूबसूरत दृश्य देखने को मिलते हैं।