भारत के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर: कहीं 99 हजार शिवलिंग की होती है पूजा, तो कहीं रथ के पहिए बताते है समय
यहां भारत के कुछ प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों के बारे मे बताया गया है, जिनकी अपनी अलग-अलग कहानी है। कहीं 99 हजार शिवलिंग, तो कहीं रथ के पहिये हमें समय का पाठ पढ़ाते हैं।
इस मंदिर को समय का रथ भी कहा जाता है। ये मंदिर नहीं, भगवान सूर्य का वो विशाल रथ है जिसे खुद 12 जोड़ी पहिए खींचते हैं। हर पहिया मानो समय का चक्र बता रहा हो।
इस मंदिर की बनावट ऐसी है कि सुबह-सुबह सूरज की पहली किरण सीधी भगवान की मूर्ति पर पड़ती थी। ऐसा लगता था, जैसे मूर्ति सोने जैसी चमक रही हो।
कश्मीर के सुंदर पहाड़ों में बना ये मंदिर बहुत पुराना है। यहां आकर लगता है, जैसे भगवान और प्रकृति मिल गए हों। टूटने के बाद भी इस मंदिर की भव्यता आज भी देखने लायक है।
बिहार का यह मंदिर छठ पूजा के लिए सबसे खास है। छठ पूजा के समय यहां लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ता है।
पहाड़ों के अंदर छुपा हुआ यह मंदिर बहुत शांत जगह पर है। मंदिर की कारीगरी पहाड़ी स्टाइल में की गई है। इस मंदिर में भक्ति और कला दोनो एक साथ देखने मिलती है।
यह सिर्फ सूरज भगवान का मंदिर नहीं है, यहां 99 हजार शिवलिंग भी हैं। इस पहाड़ की खासियत है कि यहां सूर्य देव (Hinduism) और शिव जी की पूजा एक साथ होती है।
यह उन खास मंदिरों में से है जहां सूर्य भगवान की पूरी मूर्ति खड़ी दिखती है। इस मंदिर में साल में दो बार (मार्च और अक्टूबर के आस-पास) सूरज की किरणें सीधा मूर्ति को छूती हैं, जो देखने लायक होता है।