Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 07, 2026, 22:02 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, ट्रम्प की बड़ी धमकी- ईरान में आज रात खत्म होगी पूरी सभ्यता; भारतीय दूतावास ने ईरान में इंडियंस के लिए जारी की एडवाइजरी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्रम्प की धमकी- ईरान में आज रात खत्म होगी पूरी सभ्यता, ईरान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

खबरें काम की | top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को धमकी दी है कि आज रात उनकी पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। ईरान ने इस धमकी का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि वे ऐसी प्रतिक्रिया देंगे, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।



ट्रंप की डेडलाइन से बढ़ा खतरा: भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, देखें हेल्पलाइन नंबर

Iran America war: भारत सरकार ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए आपातकालीन एडवाइजरी (emergency advisory) जारी की है। भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने हेल्पलाइन भी जारी की है और नागरिकों को अगले 48 घंटे अत्यंत सतर्क रहने की हिदायत दी है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, 1.4 करोड़ ईरानी जान कुर्बान करने को तैयार

मध्य पूर्व में जारी युद्ध का आज 39वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की डेडलाइन भी पूरी हो रही है। ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे तक होर्मुज खोलने का अल्टीमेटम दिया था। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके जवाब में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कड़ा पलटवार किया है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भागवत की बड़ी बात- "संघ डंडा लेकर दरवाजे पर खड़ा रहेगा", संत भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए काम करें

वृंदावन में संत मलूक दास की 452वीं जयंती पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ डंडा लेकर दरवाजे पर खड़ा रहेगा और संत भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने गो-भक्ति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे गो-हत्या रुक सके।



सबरीमाला से मस्जिद तक: सुप्रीम कोर्ट में 50 से ज्यादा याचिकाओं पर चल रही है सुनवाई... जानें आज क्या हुआ

सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ ने सबरीमाला मंदिर में महिला प्रवेश पर सुनवाई शुरू की है। केंद्र सरकार ने 2018 के फैसले को गलत बताया। जस्टिस नागरत्ना ने मासिक धर्म और अनुच्छेद 17 पर तीखे सवाल उठाए। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज: अब महंगी होंगी घरेलू उड़ानें

एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। इसके बाद हवाई सफर महंगा हो जाएगा। यह फैसला विमान ईंधन (ATF) की बढ़ती कीमतों के कारण लिया गया है। इस बदलाव के बाद यात्रियों को अपने टिकटों पर ₹299 से ₹899 तक अतिरिक्त भुगतान करना होगा। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



खेड़ा के घर पर असम पुलिस के छापे से उबली कांग्रेस, नेताओं ने कहा-हार के डर से बौखलाई भाजपा

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस की छापेमारी की निंदा की है। तीनों नेताओं ने इसे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कायरना हरकत बताया है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा फैसला; तनाव मुक्त होंगे अफसर-कर्मचारी, सरकार देगी 12 दिन की स्पेशल लीव

Raipur : छत्तीसगढ़ शासन ने अपने अधिकारियों और सरकारी कर्मचारी के मानसिक तनाव को कम करने और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब राज्य के अधिकारी और कर्मचारी विपश्यना ध्यान के 10 दिवसीय आवासीय शिविर में भाग लेने के लिए स्पेशल छुट्टी पर जा सकेंगे। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



असम पुलिस का पवन खेड़ा के घर छापा, हिमंता बोले- पाताल से निकालेंगे

असम पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापा मारा, जो सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगाए गए फर्जी पासपोर्ट आरोपों के बाद हुआ। पुलिस ने पवन के घर से दस्तावेज और इलेक्ट्रिक डिवाइस जब्त किए, जबकि पवन घर पर मौजूद नहीं थे। हिमंता ने कहा, "हम पवन को पाताल से निकालेंगे।



पाकिस्तान में सख्त पाबंदियां: बाजार 8 बजे, रेस्टोरेंट 10 बजे बंद, शादी समारोहों पर भी रोक

पाकिस्तान में बढ़ते तेल संकट के कारण सरकार ने सख्त पाबंदियां लागू की हैं। अब बाजार रात 8 बजे, रेस्टोरेंट 10 बजे और शादी समारोह 10 बजे के बाद नहीं हो सकेंगे। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में लिए गए इस फैसले का उद्देश्य ईंधन बचाना और संकट से निपटना है।



Tags:
  • मोहन भागवत
  • भारतीय दूतावास
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • खबरें काम की