Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 11, 2026, 21:27 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, सीजफायर वार्ता: पहले दौर में लेबनान पर हमला रोकने की मांग; बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी: पीएम मोदी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान-अमेरिका की सीजफायर वार्ता: पहले दौर में लेबनान पर हमला रोकने की मांग

खबरें काम की | top news:इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच 47 साल बाद सीजफायर पर सीधी वार्ता हुई। दो घंटे चली मीटिंग में ईरान ने लेबनान पर इजराइल के हमले को तुरंत रोकने की मांग की। बैठक में सुरक्षा, राजनीति और अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। ईरान ने वार्ता विफल होने की स्थिति में अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया।



तेल कंपनियों को झटका! सरकार ने मिडिल ईस्ट संकट के बीच डीजल पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

सरकार ने मिडिल ईस्ट संकट के बीच डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का बड़ा कदम उठाया है। ड्यूटी को 21.5 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 55.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके साथ ही जेट फ्यूल (ATF) पर भी एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई है, जबकि पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।



पीएम मोदी का बड़ा बयान: 'बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर हमला किया। मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। यह तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा बंगालियों को राज्य में अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कटिहार में भीषण सड़क हादसा: बस और पिकअप वैन की टक्कर में 10 की मौत, 18 घायल

बिहार के कटिहार जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बस और पिकअप वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।



SIR प्रक्रिया से 12 राज्यों में 6.08 करोड़ नाम कटे, यूपी में सबसे ज्यादा

चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया के तहत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 6.08 करोड़ नाम हटाए गए हैं। इस दौरान मृतकों और माइग्रेटेड लोगों के नामों को हटाया गया। नए वोटरों को जोड़ा गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब में जासूसी का खुलासा: 18 जासूस गिरफ्तार, फर्जी सिम और हनी ट्रैप का इस्तेमाल

दिल्ली पुलिस ने ISI-BKI मॉड्यूल के तहत पंजाब के 8 जासूसों को गिरफ्तार किया, जो फर्जी सिम और हनी ट्रैप का इस्तेमाल कर जासूसी कर रहे थे। पंजाब पुलिस अब इन आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगे कैमरों का आडिट करेगी।



CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: 10 ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी के लिए मजबूत कानूनी व्यवस्था जरूरी

CJI सूर्यकांत ने ‘रूल ऑफ लॉ कन्वेंशन 2026’ में कहा कि भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी बनने के लिए सिर्फ पूंजी और पॉलिसी नहीं, बल्कि मजबूत और विश्वसनीय कानूनी व्यवस्था भी जरूरी है। निवेशकों का भरोसा इस पर आधारित होता है। उन्होंने कानून की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर दिया।



गर्मी का कहर: राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, आंध्र में तूफान का अलर्ट

देशभर में गर्मी बढ़ने लगी है। राजस्थान में बाड़मेर का तापमान 37.5°C पहुंच चुका है और अगले दो दिन में यह 40°C के पार जा सकता है। छत्तीसगढ़ में तापमान 42°C से ज्यादा होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में भी तापमान बढ़ा, लेकिन हीटवेव का अलर्ट नहीं है। आंध्र प्रदेश में समुद्री तूफान का अलर्ट जारी है।



यूएन प्रमुख की रेस में 4 नाम, पहली बार महिला नेतृत्व की उम्मीद: मिशेल और रेबेका का नाम शामिल

संयुक्त राष्ट्र के 80 साल के इतिहास में पहली बार महिला नेतृत्व की उम्मीद बनी है, क्योंकि इस बार शीर्ष पद के लिए चार उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं मिशेल बैचलेट और रेबेका ग्रिनस्पैन शामिल हैं। दोनों का नाम प्रमुख उम्मीदवारों में है, और 21-22 अप्रैल को न्यूयॉर्क में उनकी डिबेट होगी।



2027 यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा: अखिलेश यादव ने साफ किया रुख

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रखने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पार्टी किसी नए दल से गठबंधन नहीं करेगी और मौजूदा गठबंधन को ही जारी रखा जाएगा। भाजपा पर मतदाता धोखाधड़ी और नशे के आरोप भी लगाए।



Tags:
  • सड़क हादसा
  • top news
  • सीजफायर
  • खबरें काम की
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • CJI सूर्यकांत