राजस्थान में जिला प्रमुख-प्रधान की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ तेज, भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की बाड़ाबंदी

Ashish Bhardwaj | Updated:
Share
जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए भाजपा- कांग्रेस की रणनीति

राजस्थान में पंचायत चुनाव के सभी चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब भाजपा और कांग्रेस की नजर जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान की कुर्सियों पर है। नतीजे आने से पहले ही दोनों पार्टियों ने राजनीतिक गुणा-भाग शुरू कर दिया है। कहीं निर्दलीय सदस्यों को अपने पाले में लाने की कोशिश हो रही है तो कहीं बाड़ाबंदी की तैयारी शरु कर दी है।

भाजपा ने प्रदेश की 41 जिला परिषदों में से 30 से 32 जगह जिला प्रमुख बनाने का लक्ष्य रखा है। जिन जिलों में बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं है, वहां निर्दलीय सदस्यों का समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई जा रही है। पार्टी ने ऐसे जिलों में संभाग प्रभारियों के साथ वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी है।

सीकर, झुंझुनूं और नागौर में भाजपा की राह आसान नहीं

भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीकर, झुंझुनूं और नागौर में मानी जा रही है। सीकर और झुंझुनूं में पार्टी के स्थानीय नेताओं के बीच आपसी खींचतान को सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। ऐसे में यहां सिर्फ चुनावी जीत ही नहीं, बल्कि पार्टी को एकजुट रखना भी जरूरी होगा।

नागौर में भाजपा और कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का प्रभाव भी समीकरण बिगाड़ सकता है। यहां निर्दलीय और छोटे दलों के सदस्य जिला प्रमुख के चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

करौली में भी स्थिति आसान नहीं है। यहां भाजपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय सदस्यों के बीच मुकाबला बंटा हुआ है। हनुमानगढ़ में भी भाजपा को बहुमत का गणित साधने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके अलावा हाड़ौती के कुछ इलाकों में भी पार्टी को अपने सदस्यों का समर्थन बनाए रखने की जरूरत होगी।

निर्दलीयों पर दोनों पार्टियों की नजर

जिन जिलों में भाजपा या कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा, वहां निर्दलीय सदस्य सबसे अहम होंगे। दोनों दलों की कोशिश रहेगी कि ऐसे सदस्य उनके समर्थन में आएं। इसके लिए स्थानीय नेताओं और चुनाव प्रभारियों को सक्रिय किया गया है।

पार्टी नेतृत्व को आशंका है कि करीबी मुकाबले वाले जिलों में क्रॉस वोटिंग से पूरा खेल बदल सकता है। इसलिए सदस्यों को एकजुट रखना, उनकी राजनीतिक नाराजगी दूर करना और जिला प्रमुख के लिए सर्वमान्य चेहरा तय करना प्राथमिकता बन गया है।

कांग्रेस ने सभी 41 जिलों में बोर्ड बनाने का लक्ष्य रखा

दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी 41 जिला परिषदों में कांग्रेस के बोर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने जिला प्रभारियों और चुनाव पर्यवेक्षकों को स्थानीय नेताओं के साथ तालमेल बनाकर जिला प्रमुख और प्रधान के नामों पर सहमति बनाने के निर्देश दिए हैं।

पार्टी ने 18 और 19 नवंबर को वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को अलग-अलग जिलों में भेजने का फैसला किया है। ये पर्यवेक्षक जिला स्तर के वरिष्ठ नेताओं और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जिला प्रमुख और प्रधान पद के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी।

भाजपा पर धनबल और पुलिस के इस्तेमाल का आरोप

कांग्रेस ने भाजपा पर चुनाव के बाद भी राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा अपने प्रत्याशियों को होटलों में रखकर प्रशिक्षण के नाम पर पार्टियां कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस और धनबल के जरिए उसके सदस्यों को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।

पंचायत चुनाव: कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू, नेताओं पर निगरानी की जिम्मेदारी | Panchayat Elections: Congress fears cross-voting, candidates corralled, leaders tasked with monitoring
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर: नतीजों से पहले प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, नेताओं को निगरानी की जिम्मेदारी
17 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में पंचायत चुनाव का मतदान पूरा होते ही जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी को लेकर सियासी जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस को डर है कि चुनाव जीतने के बाद उसके सदस्य क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं या विरोधी खेमे में जा सकते हैं। नगर निकाय चुनाव में मिले झटके के बाद पार्टी इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। इसी वजह से नतीजे आने से पहले ही समर्थित प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी गई है। नागौर के करीब 40 से 50 प्रत्याशियों को उदयपुर के होटल और रिसॉर्ट में ठहराने की जानकारी सामने आई है। पार्टी ने सभी जिलों में नेताओं और पर्यवेक्षकों को सदस्यों पर नजर रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जिला प्रमुख और प्रधान का चयन सभी जगह आपसी सहमति से होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रशिक्षण के नाम पर अपने प्रत्याशियों को एक जगह रख रही है और शानदार पार्टियां करा रही है।

जूली ने कहा कि भाजपा के नेता बेईमानी पर उतारू हैं। पिछली बार भी धनबल और सत्ता के दम पर ऐसा किया गया था। उन्होंने भरतपुर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पर अपने गृह जिले में जिला प्रमुख बनाने को लेकर चिंतित होने का आरोप लगाया।

राजस्थान पंचायत चुनाव में हिंसा: बांसवाड़ा में जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी, झुंझुनूं में पूर्व सरपंच की मौत | Rajasthan Panchayat Elections Violence: Zonal Magistrate's Vehicle Torched in Banswara, Former Sarpanch Dies in Jhunjhunu
राजस्थान पंचायत चुनाव में हिंसा और हंगामा: बांसवाड़ा में जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी, झुंझुनूं में मारपीट से पूर्व सरपंच की मौत
17 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में गांव की सरकार बनाने के लिए ऐसी सियासी जंग छिड़ी कि कहीं खून बहा तो कहीं गाड़ियां फूंक दी गईं। पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में सरपंच की कुर्सी को लेकर कई जिलों में जमकर बवाल हुआ। बांसवाड़ा में महज 32 वोट से हार बर्दाश्त नहीं हुई तो प्रत्याशी के समर्थकों ने पोलिंग बूथ पर हमला कर जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में आग लगा दी। झुंझुनूं में दो गुटों की मारपीट में पूर्व सरपंच की जान चली गई। धौलपुर में पथराव हुआ और बाइक जला दी गई, जबकि टोंक में मतपेटी से धुआं निकलने की सूचना पर हंगामा मच गया। उधर, चुनावी नतीजों ने भी सियासी समीकरणों को झटका दिया। सीकर में कांग्रेस विधायक हाकम अली की भाभी चुनाव हार गईं, जबकि झुंझुनूं में पूर्व सरपंच की पुत्रवधू जीत गईं।

20 नवंबर को खुलेगा चुनावी गणित

राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालयों पर होगी। इसके बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख और 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख का चुनाव निर्धारित है। पंचायत समिति प्रधान के चुनाव 27 नवंबर और उप प्रधान के चुनाव 28 नवंबर को होंगे।

हालांकि बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा में जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव का कार्यक्रम अलग से तय किया जाएगा। इन जिलों में मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो रहा है।

राजस्थान पंचायत चुनाव में हिंसा: बांसवाड़ा में जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी, झुंझुनूं में पूर्व सरपंच की मौत | Rajasthan Panchayat Elections Violence: Zonal Magistrate's Vehicle Torched in Banswara, Former Sarpanch Dies in Jhunjhunu
राजस्थान पंचायत चुनाव में हिंसा और हंगामा: बांसवाड़ा में जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी, झुंझुनूं में मारपीट से पूर्व सरपंच की मौत
17 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में गांव की सरकार बनाने के लिए ऐसी सियासी जंग छिड़ी कि कहीं खून बहा तो कहीं गाड़ियां फूंक दी गईं। पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में सरपंच की कुर्सी को लेकर कई जिलों में जमकर बवाल हुआ। बांसवाड़ा में महज 32 वोट से हार बर्दाश्त नहीं हुई तो प्रत्याशी के समर्थकों ने पोलिंग बूथ पर हमला कर जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में आग लगा दी। झुंझुनूं में दो गुटों की मारपीट में पूर्व सरपंच की जान चली गई। धौलपुर में पथराव हुआ और बाइक जला दी गई, जबकि टोंक में मतपेटी से धुआं निकलने की सूचना पर हंगामा मच गया। उधर, चुनावी नतीजों ने भी सियासी समीकरणों को झटका दिया। सीकर में कांग्रेस विधायक हाकम अली की भाभी चुनाव हार गईं, जबकि झुंझुनूं में पूर्व सरपंच की पुत्रवधू जीत गईं।
राजस्थान में गांव की सरकार बनाने के लिए ऐसी सियासी जंग छिड़ी कि कहीं खून बहा तो कहीं गाड़ियां फूंक दी गईं। पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में सरपंच की कुर्सी को लेकर कई जिलों में जमकर बवाल हुआ। बांसवाड़ा में महज 32 वोट से हार बर्दाश्त नहीं हुई तो प्रत्याशी के समर्थकों ने पोलिंग बूथ पर हमला कर जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में आग लगा दी। झुंझुनूं में दो गुटों की मारपीट में पूर्व सरपंच की जान चली गई। धौलपुर में पथराव हुआ और बाइक जला दी गई, जबकि टोंक में मतपेटी से धुआं निकलने की सूचना पर हंगामा मच गया। उधर, चुनावी नतीजों ने भी सियासी समीकरणों को झटका दिया। सीकर में कांग्रेस विधायक हाकम अली की भाभी चुनाव हार गईं, जबकि झुंझुनूं में पूर्व सरपंच की पुत्रवधू जीत गईं।
Tags:
  • जिला प्रमुख चुनाव राजस्थान
  • प्रधान चुनाव पंचायत समिति
  • बाड़ाबंदी भाजपा कांग्रेस
  • निर्दलीय सदस्य समर्थन
  • क्रॉस वोटिंग जिला परिषद
  • मतगणना 20 नवंबर
  • टीकाराम जूली आरोप
  • Rajasthan zila pramukh election
  • Rajasthan Zila Parishad 2026
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों को झटका: 5 विधायकों के रिश्तेदार हारे, सांसद और पूर्व मंत्रियों के परिवार भी नहीं बचा सके सीट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों को झटका: 5 विधायकों के रिश्तेदार हारे, सांसद और पूर्व मंत्रियों के परिवार भी नहीं बचा सके सीट
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में AAG, डिप्टी AG, सरकारी अधिवक्ता नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, विधि विभाग ने बुलाए आवेदन

By Sanjay Gupta

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में AAG, डिप्टी AG, सरकारी अधिवक्ता नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, विधि विभाग ने बुलाए आवेदन
बाड़मेर में 165 करोड़ की पेयजल योजना अधूरी, 17 हजार घरों को अब भी नल कनेक्शन का इंतजार

By Raghvendra Singh Rathore

बाड़मेर में 165 करोड़ की पेयजल योजना अधूरी, 17 हजार घरों को अब भी नल कनेक्शन का इंतजार
IISER Bhopal का आविष्कार: फैक्टरियों की चिमनी से बाहर नहीं जा सकेगा कार्बन वाला धुंआ, प्रदूषण रोकने में मिलेगी मदद

By Harrison Masih

IISER Bhopal का आविष्कार: फैक्टरियों की चिमनी से बाहर नहीं जा सकेगा कार्बन वाला धुंआ, प्रदूषण रोकने में मिलेगी मदद
एमपी की लाड़ली बहना योजना से बदला चुनावी खेल, अब 2027 के चुनावों से पहले कैश ट्रांसफर पर बड़ा दांव! 4 लाख करोड़ तक खर्च करेंगी राज्य सरकारें!

By Sourabh Bhatnagar

एमपी की लाड़ली बहना योजना से बदला चुनावी खेल, अब 2027 के चुनावों से पहले कैश ट्रांसफर पर बड़ा दांव! 4 लाख करोड़ तक खर्च करेंगी राज्य सरकारें!
किसानों के भुगतान के नाम पर राजफैड ने निजी बैंकों में जमा कराए 11,686 करोड़ रुपए, 3.71 करोड़ का नुकसान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

किसानों के भुगतान के नाम पर राजफैड ने निजी बैंकों में जमा कराए 11,686 करोड़ रुपए, 3.71 करोड़ का नुकसान
जयपुर के राजमहल पैलेस पर पूर्व राजपरिवार का मालिकाना हक बरकरार, राज्य सरकार और JDA की अपील खारिज

By Mukesh Sharma