मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में AAG, डिप्टी AG, सरकारी अधिवक्ता नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, विधि विभाग ने बुलाए आवेदन
Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Updated:
MP High Court में सरकारी वकीलों की भर्ती शुरू हो गई है। 28 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सरकारी वकीलों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए राज्य के विधि विभाग ने अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे हैं। जबलपुर हाईकोर्ट के साथ इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ में नियुक्तियों के लिए इच्छुक वकील 28 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तय फॉर्मेट में संबंधित हाईकोर्ट के एजी ऑफिस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।
सरकारी वकीलों की नियुक्ति की यह प्रक्रिया हर साल होती है।
एडिशनल एडवोकेट जनरल (एएजी), डिप्टी एडवोकेट जनरल (डिप्टी एजी), शासकीय अधिवक्ता (जीए) और उप शासकीय अधिवक्ता (डिप्टी जीए) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनकी तैनाती जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और नई दिल्ली में होगी।
आवेदन करने वाले वकीलों को यह भी बताना होगा कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला या अन्य विवाद लंबित तो नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला है, तो उसकी पूरी जानकारी तय फॉर्मेट में देनी होगी।
फिलहाल हाईकोर्ट में सरकार की ओर से 161 विधि अधिकारी नियुक्त हैं। इन पर हर महीने करीब दो करोड़ रुपए खर्च होते हैं। इसके अलावा नगर निगम, विकास प्राधिकरण, लोक सेवा आयोग, स्मार्ट सिटी और दूसरे सरकारी विभाग भी अपने स्तर पर वकील नियुक्त करते हैं। इन वकीलों की फीस पर भी हर महीने लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्यपीठ, इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ के साथ नई दिल्ली में कुल 161 सरकारी वकील नियुक्त हैं।
जबलपुर: 8 एडिशनल एजी, 5 डिप्टी एजी, 57 शासकीय अधिवक्ता और 5 डिप्टी जीए सहित कुल 75 वकील हैं।
इंदौर: 2 एडिशनल एजी, 2 डिप्टी एजी, 29 शासकीय अधिवक्ता और 6 डिप्टी जीए सहित कुल 39 वकील हैं।
ग्वालियर: 3 एडिशनल एजी, 2 डिप्टी एजी, 28 शासकीय अधिवक्ता और 4 डिप्टी जीए सहित कुल 37 वकील हैं।
नई दिल्ली: 5 एडिशनल एजी, 4 डिप्टी एजी और एक शासकीय अधिवक्ता सहित कुल 10 वकील नियुक्त हैं।
सरकार के पास इतने वकील होने के बावजूद कोर्ट में केस दाखिल करने में गलतियां सामने आ रही हैं। हाल ही में ओबीसी आरक्षण मामले में सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन इस मामले में दाखिल याचिका में 13 खामियां सामने आईं।
इंदौर नगर निगम से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप एन. भट्ट की बेंच ने भी सख्त टिप्पणी की थी। मामला गलत कानूनी धाराओं के तहत टैक्स की मांग करने का था। कोर्ट ने कहा था कि अधिकारियों के गलत आदेशों के कारण लोगों को अदालत आना पड़ता है। इससे कोर्ट का समय भी बर्बाद होता है। सरकारी अधिकारी मुकदमे लड़ने के लिए जनता के पैसे का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में उनकी गलती से होने वाली मुकदमेबाजी का खर्च बेवजह सरकारी खजाने पर नहीं डाला जाना चाहिए।
FAQ
1.मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सरकारी वकीलों की भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
इच्छुक वकील 28 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह आवेदन तय किए गए फॉर्मेट में भरकर संबंधित हाईकोर्ट के एजी ऑफिस (AG Office) में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच जमा करना होगा।
2. वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार के पास कुल कितने विधि अधिकारी नियुक्त हैं?
फिलहाल जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और नई दिल्ली को मिलाकर कुल 161 सरकारी वकील नियुक्त हैं। इन वकीलों की फीस और अन्य व्यवस्थाओं पर सरकार हर महीने करीब 2 करोड़ रुपए खर्च करती है।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
क्रिमिनल केस की भी देनी होगी जानकारी
हर माह दो करोड़ का खर्च
कहां कितने सरकारी वकील नियुक्त?
जबलपुर: 8 एडिशनल एजी, 5 डिप्टी एजी, 57 शासकीय अधिवक्ता और 5 डिप्टी जीए सहित कुल 75 वकील हैं।
इंदौर: 2 एडिशनल एजी, 2 डिप्टी एजी, 29 शासकीय अधिवक्ता और 6 डिप्टी जीए सहित कुल 39 वकील हैं।
ग्वालियर: 3 एडिशनल एजी, 2 डिप्टी एजी, 28 शासकीय अधिवक्ता और 4 डिप्टी जीए सहित कुल 37 वकील हैं।
नई दिल्ली: 5 एडिशनल एजी, 4 डिप्टी एजी और एक शासकीय अधिवक्ता सहित कुल 10 वकील नियुक्त हैं।
इतने सरकारी वकील, फिर भी ओबीसी आरक्षण केस में 13 खामियां
हाईकोर्ट कह चुका सरकारी धन से मुकदमेबाजी
FAQ
1.
इच्छुक वकील 28 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह आवेदन तय किए गए फॉर्मेट में भरकर संबंधित हाईकोर्ट के एजी ऑफिस (AG Office) में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच जमा करना होगा।
2. वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार के पास कुल कितने विधि अधिकारी नियुक्त हैं?
फिलहाल जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और नई दिल्ली को मिलाकर कुल 161 सरकारी वकील नियुक्त हैं। इन वकीलों की फीस और अन्य व्यवस्थाओं पर सरकार हर महीने करीब 2 करोड़ रुपए खर्च करती है।
बाड़मेर में 165 करोड़ की पेयजल योजना अधूरी, 17 हजार घरों को अब भी नल कनेक्शन का इंतजार
By Raghvendra Singh Rathore
IISER Bhopal का आविष्कार: फैक्टरियों की चिमनी से बाहर नहीं जा सकेगा कार्बन वाला धुंआ, प्रदूषण रोकने में मिलेगी मदद
By Harrison Masih
एमपी की लाड़ली बहना योजना से बदला चुनावी खेल, अब 2027 के चुनावों से पहले कैश ट्रांसफर पर बड़ा दांव! 4 लाख करोड़ तक खर्च करेंगी राज्य सरकारें!
By Sourabh Bhatnagar
किसानों के भुगतान के नाम पर राजफैड ने निजी बैंकों में जमा कराए 11,686 करोड़ रुपए, 3.71 करोड़ का नुकसान
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर के राजमहल पैलेस पर पूर्व राजपरिवार का मालिकाना हक बरकरार, राज्य सरकार और JDA की अपील खारिज
By Mukesh Sharma
गांधी सागर में पहली बार जुटेगी मोहन कैबिनेट, इंडस्ट्रियल पार्क और पंप्ड हाइड्रो प्रोजेक्ट सहित कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!
By Aman Vaishnav
आज मंत्रिपरिषद की बैठक और दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय, देखें शेड्यूल
By Harrison Masih