Top News : खबरें काम की
दो जहाजों ने पार की होर्मुज स्ट्रेट, LPG लेकर 3 दिन में पहुंचेंगे भारत
खबरें काम की | top news:ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच, भारत के दो LPG जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट ( strait of hormuz) पार कर लिया है। यह जहाज 92,700 टन LPG लेकर भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों जहाज गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाहों के लिए जा रहे हैं और अगले 2-3 दिनों में भारत पहुंचने की संभावना है।
5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू, सरकार ने बुकिंग से बचने की दी सलाह
पेट्रोलियम मंत्रालय ने 5 दिन बाद LPG कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई फिर से शुरू कर दी है। अब 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वितरण फिर से चालू हो गया है। सरकार ने उपभोक्ताओं से घबराकर बुकिंग न करने की अपील की है। दिल्ली के होटल और रेस्टोरेंट को बायोमास गैस इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
भारत बनेगा ग्लोबल शिपबिल्डिंग हब, 456 जहाजों का करेगा निर्माण
भारत सरकार ने ग्लोबल शिपबिल्डिंग हब बनने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 456 जहाजों के निर्माण के लिए ₹19,748 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इससे न केवल प्रत्यक्ष रोजगार सृजन होगा, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से भी बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। 23 शिपयार्डों को वित्तीय सहायता दी गई है।
PM मोदी बोले- कांग्रेस ने असम के युवाओं को गुमराह किया, BJP ने सरकारी नौकरियों के रास्ते खोले
सिलचर में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने असम के युवाओं को आतंकवाद की ओर धकेला, लेकिन आज बीजेपी ने सरकारी नौकरियों के अवसर दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस की 'फूट डालो-राज करो' नीति की आलोचना करते हुए असम को विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ने का मौका दिया।
जोधपुर जेल से रिहा हुए सोनम वांगचुक, 170 दिन बाद हटा NSA
राजस्थान में जोधपुर की सेंट्रल जेल में करीब 6 महीनों से बंद लद्दाख के 'आइकन' सोनम वांगचुक की रिहाई कर दी गई है। केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए वांगचुक पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) हटा दिया है। लेह हिंसा के बाद हिरासत में लिए गए वांगचुक अब करीब 170 दिन के लंबे अंतराल के बाद जोधपुर जेल की सलाखों से बाहर आए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राहुल गांधी का बड़ा बयान, जाति देखकर फेल करते हैं दिल्ली विश्वविद्यालय
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाए कि डीयू में इंटरव्यू के दौरान जाति देखकर बच्चों को फेल किया जाता है। राहुल ने कहा कि मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी गया था। इंटरव्यू में बच्चों को निकालने का तरीका है। आपकी जाति क्या है, आप इंटरव्यू में फेल। वहीं राहुल के इस बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पलटवार किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बेगूसराय में CM नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड में घुसा बैल
बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक सामने आई। हेलीपैड पर घुसा बैल पुलिसकर्मियों को दौड़ाता हुआ नजर आया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की मदद से पुलिसकर्मी किसी तरह बचने में सफल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी बयान दिया।
कोलकाता में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प, पीएम मोदी बोले- 'जंगलराज का काउंटडाउन शुरू
कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। मंत्री शशि पंजा ने आरोप लगाया कि उन्हें ईंट मारी गई। पीएम मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बंगाल में जंगलराज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और अब बदलाव का समय आ गया है।
कथावाचक ने दी आत्मदाह की चेतावनी, मंत्री राजेश अग्रवाल पर 15 लाख रुपए नहीं देने का आरोप
Raipur. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि प्रदेश के मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनसे श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया। लेकिन करीब 15 लाख रुपए का भुगतान अब तक नहीं किया। कथावाचक ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव 4 करोड़ी, राजस्थान के सीएस के पास सिर्फ 10 लाख की संपत्ति
रायपुर: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव चार करोड़ी हैं। यानी इनके पास चार करोड़ से ज्यादा संपत्ति है। वहीं राजस्थान के मुख्य सचिव के पास महज 10 लाख रुपए की ही प्रॉपर्टी है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के सीएस पहले, मध्यप्रदेश के दूसरे और राजस्थान के मुख्य सचिव तीसरे स्थान पर हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...