राहुल गांधी का बड़ा बयान, जाति देखकर फेल करते हैं दिल्ली विश्वविद्यालय

Sandeep Kumar | Mar 14, 2026, 18:51 IST
Share
rahul gandhi
rahul gandhi

राहुल गांधी ने दिल्ली विश्वविद्यालय पर जाति देखकर छात्रों को फेल करने का आरोप लगाया। DU ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका बयान तथ्यहीन है।

News in Short

  • राहुल गांधी ने डीयू पर जातिवाद फैलाने के आरोप लगाए हैं।
  • राहुल ने कहा बच्चों को जाति देखकर फेल किया जाता है।
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी ने राहुल के बयान को खारिज किया।
  • राहुल ने कहा मोदी अब भारत के पीएम नहीं, अमेरिका के लिए काम कर रहे हैं।
  • राहुल ने भाजपा पर समाज को 15% और 85% में बांटने का आरोप लगाया है।

News in Detail

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांशीराम की जयंती पर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि डीयू में इंटरव्यू के दौरान जाति देखकर बच्चों को फेल किया जाता है। राहुल ने कहा, मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी गया था। इंटरव्यू में बच्चों को निकालने का तरीका है। आपकी जाति क्या है, आप इंटरव्यू में फेल। वहीं राहुल के इस बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पलटवार किया है।

बालिका सैनिक स्कूलों में भर्ती का सुनहरा अवसर, 18 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

X पर क्या लिखा DU ने

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने राहुल के बयान को खारिज कर दिया। यूनिवर्सिटी ने X पर पोस्ट में लिखा, "यूनिवर्सिटी CUET स्कोर के आधार पर एडमिशन देती है। कई ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस के लिए इंटरव्यू जरूरी नहीं हैं। राहुल को बयान देने से पहले फैक्ट्स की जांच करनी चाहिए।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने X पर पोस्ट किया। उसने कहा कि राहुल गांधी का इशारा फैकल्टी रिक्रूटमेंट पर था। हाल ही में सभी कैटेगरी में हजारों शिक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं। डीयू ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। उसने कहा, हम ऐसी टिप्पणियों का कड़ा विरोध करते हैं। यह माहौल पढ़ाई-लिखाई के लिए अनुकूल नहीं बनाता।

सिंगरौली में अडाणी पावर प्लांट में भारी बवाल, मजदूर की मौत पर आगजनी और तोड़फोड़

screenshot-2026-03-14-053334_1773446622-948313
screenshot-2026-03-14-053334_1773446622-948313

'मोदी अब भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहे'

राहुल गांधी ने शनिवार को कहा, नरेंद्र मोदी साइकोलॉजिकली खत्म हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी अब भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहे, बल्कि अमेरिका के लिए काम कर रहे हैं। राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी ने सरेंडर कर दिया है। जब वह यह बात संसद में बोलने जा रहे थे, मोदी भाग गए। राहुल ने यह भी कहा कि मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर लिया है। अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि एनर्जी सेक्टर के हालात और खराब होंगे।

गुरुजी की ड्यूटी में एक और तड़का, अब ब्लैक बोर्ड के बाद संभालेंगे गैस सिलेंडर का लेखा-जोखा!

पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

भाजपा ने समाज को बांट दिया

राहुल गांधी ने कहा कि कांशीराम समाज में बराबरी की बात करते थे। अगर जवाहरलाल नेहरू जी जिंदा होते, तो कांशीराम जी मुख्यमंत्री होते। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने समाज को 15% और 85% में बांट दिया। सिर्फ 15% को फायदा हो रहा है, जबकि 50% को अलग कर दिया गया।

राहुल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि RSS के ढांचे में पिछड़े वर्गों का प्रतिनिधित्व कम है। राहुल के मुताबिक, RSS के प्रचारकों की सूची में OBC, दलित या आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं है।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • नरेंद्र मोदी
  • RSS
  • CUET
  • कांशीराम
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा