सिंगरौली में अडाणी पावर प्लांट में भारी बवाल, मजदूर की मौत पर आगजनी और तोड़फोड़

Anjali Dwivedi | Mar 14, 2026, 18:34 IST
Share
singrauli-adani-power-plant
singrauli-adani-power-plant

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बन्धौरा में श्रमिक की मौत के बाद मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। अडाणी पावर प्लांट परिसर में गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी के बाद भारी पुलिस बल तैनात है।

Singrauli News. मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक मजदूर की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। शुक्रवार 13 मार्च रात जैसे ही मजदूरों को अपने साथी की मौत की खबर मिली, उनका गुस्सा फूट पड़ा।

मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने मामले को दबाने और शव को छिपाने की कोशिश की है। इसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते आगजनी और हिंसा में बदल गया।

कार्यालय में तोड़फोड़ और वाहनों को फूंका

उग्र हुई भीड़ ने प्लांट परिसर में स्थित पॉवर मेक कंपनी (अडाणी पावर प्लांट) के ऑफिस को निशाना बनाया। गुस्साए श्रमिकों ने वहां खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की खबरें सामने आई हैं। अफरा-तफरी के इस माहौल के बीच कई मजदूर काम छोड़कर अपने घरों की ओर लौट गए हैं।

Singrauli News: मजदूर की मौत पर बवाल, श्रमिकों में फैला भ्रम, आगजनी और  तोड़फोड़|News | Singrauli Mirror
Singrauli News: मजदूर की मौत पर बवाल, श्रमिकों में फैला भ्रम, आगजनी और तोड़फोड़|News | Singrauli Mirror

छावनी में तब्दील हुआ बन्धौरा इलाका

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी खुद घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Workers Enraged After Worker's Death, Case Of Adani Group's Bandhura Power  Plant Arson In Power Make Office - Madhya Pradesh News - Singrauli News: सिंगरौली में श्रमिक की मौत के बाद बवाल, गुस्साए
Workers Enraged After Worker's Death, Case Of Adani Group's Bandhura Power Plant Arson In Power Make Office - Madhya Pradesh News - Singrauli News: सिंगरौली में श्रमिक की मौत के बाद बवाल, गुस्साए

मुआवजे की मांग और हार्ट फेल का तर्क

श्रमिकों की मांग है कि मृतक के परिवार को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। दूसरी तरफ, कंपनी प्रबंधन का दावा है कि मजदूर की मौत उसके आवास पर हार्ट फेल की वजह से हुई है। प्रबंधन का कहना है कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और नियमानुसार जो भी मदद होगी, वह की जाएगी।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम का इंतजार

प्रशासन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। तब तक मजदूरों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। हालांकि तोड़फोड़ और आगजनी की इस घटना ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबरें भी पढ़े...

इंदौर यशवंत क्लब के बाहर नगर निगम ने ढोल बजवा करवा दी मुनादी, 2.64 करोड़ संपत्ति कर बकाया

UGC के नए नियमों का विरोध: ब्राह्मण समाज रविवार को राजधानी में करेगा आंदोलन

दिव्यांगों से बोले विधायक पन्नालाल शाक्य; ट्राइसाइकिल भीख मांगने के लिए नहीं दी

MP पुलिस का हेल्पिंग हैंड मॉडल अब पूरे देश में होगा लागू, महिलाओं के लिए बड़ी पहल

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मजदूर की मौत
  • सिंगरौली
  • singrauli news
  • मुआवजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा