UGC के नए नियमों का विरोध: ब्राह्मण समाज आज राजधानी में करेगा आंदोलन

Amresh Kushwaha | Mar 14, 2026, 17:02 IST
Share
ugc regulations 2026 brahmin protest bhopal savarna kranti
ugc regulations 2026 brahmin protest bhopal savarna kranti

भोपाल में 15 मार्च को UGC Regulations 2026 के विरोध में ब्राह्मण समाज और सवर्ण क्रांति का बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। इसमें 11 सूत्रीय मांगों पर जोर दिया गया है।

BHOPAL. शिक्षा और सामाजिक गलियारों में इन दिनों UGC रेगुलेशन 2026 को लेकर हलचल तेज है। UGC (University Grants Commission) के नए दिशा-निर्देशों के खिलाफ अब ब्राह्मण समाज ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज यानी रविवार, 15 मार्च को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ब्राह्मण संसद ब्राह्मण क्रांति आंदोलन का आयोजन होने जा रहा है।

आयोजकों ने चलो भोपाल का दिया नारा

भोपाल में होने वाले इस सम्मेलन का मुख्य मकसद सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाना है। चलो भोपाल - जय भवानी, जय परशुराम के नारों के साथ प्रदेश भर से हजारों लोग जुटने की उम्मीद है। आयोजकों का कहना है कि ये सिर्फ एक सभा नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए एक अहम कदम है।

विरोध की जड़: आखिर क्यों भड़का है आक्रोश?

आंदोलनकारियों का कहना है कि ब्राह्मण समाज को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। खासकर UGC के नए नियमों, आरक्षण की व्यवस्था और एट्रोसिटी एक्ट के प्रावधानों को लेकर युवाओं में गहरी नाराजगी है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि ये नीतियां भेदभावपूर्ण हैं। अब वक्त आ गया है कि हम सिर्फ अपने हक की मांग नहीं, बल्कि उसे संविधान के तहत सुरक्षित करें।

11 सूत्रीय मांगें: समानता और सुधार पर जोर

इस बड़े प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसमें मुख्य मांगें UGC Regulations 2026 को वापस लेने, एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने के लिए उसमें बदलाव करने और ब्राह्मण युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार में समान अवसर सुनिश्चित करने की हैं। आंदोलन का नारा है- निकल पड़ो सड़कों पर, देश बचाना है, सामाजिक समरसता बिगाड़ने वालों को भगाना है।

ग्राफिक्स से समझिए UGC के नियम को लेकर जनरल तबके की चिंता

UGC Promotion of Equity Regulations 2026
UGC Promotion of Equity Regulations 2026


UGC Regulations 2026 आखिर क्या है?

क्या है UGC और उसका नया रेगुलेशन?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 15 जनवरी 2026 से देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। इस नियम का मकसद कैंपस में जातिगत भेदभाव को रोकना और सभी वर्गों के लिए समान, सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करना बताया गया है। (UGC Regulations 2026 का राजपत्र देखिए)

सख्त कार्रवाई का डर

जीसी ने नए नियमों का पालन नहीं करने वाले कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को कड़ी चेतावनी दी है। अगर कोई संस्थान इन नियमों का पालन नहीं करता, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें UGC की योजनाओं से बाहर करना, कोर्स बंद करना, ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन पर रोक लगाना, और संस्थान की मान्यता रद्द करना शामिल है।

क्या है विरोध के पीछे की असली वजह?

इन नियमों में OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) की जातियों से आने वाले छात्रों को भी शामिल किया गया है। जनरल कैटेगरी से आने छात्रों के साथ भेदभाव बताया जा रहा है। विरोध करने वालों का मानना है कि इस कानून का दुरुपयोग हो सकता है। सिर्फ जनरल कैटेगरी भर के होने से ही वो दोषी हो जाएंगे।

जयपुर में करणी सेना, ब्राह्मण महासभा, कायस्थ महासभा और वैश्य संगठनों ने मिलकर ब्राह्मण समाज समन्वय समिति (S-4) का गठन किया है, ताकि रेगुलेशन के खिलाफ संगठित विरोध किया जा सके। दुविधा यह है कि अब तक सरकार की ओर से कोई बड़ा नेता इस मसले पर बोलने को तैयार नहीं है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं और जिस UGC ने इस नियम को लागू किया है, उसके चेयरमैन विनीत जोशी हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, 19 मार्च को होगी अगली सुनवाई

UGC के नए नियम: धीरेंद्र शास्त्री की सरकार से अपील, बोले- हमें आपस....

UGC के नए नियमों पर दिग्विजय सिंह का बयान, बोले- जरूरी सिफारिश को यूजीसी ने किया नजरअंदाज

UGC इक्विटी पॉलिसी 2026 पर इंदौर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है विवाद

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • OBC
  • ब्राह्मण समाज
  • UGC
  • अन्य पिछड़ा वर्ग
  • university grants commission
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज