UGC इक्विटी पॉलिसी 2026 पर इंदौर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है विवाद

Manya Jain | Jan 27, 2026, 16:19 IST
Share
ugc new rule equity policy 2026 protest indore
ugc new rule equity policy 2026 protest indore

UGC की नई इक्विटी नीति 2026 को लेकर इंदौर के DAVV में बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। सामान्य वर्ग के छात्रों का आरोप है कि ये नियम भेदभावपूर्ण हैं। छात्र इसमें बदलाव की मांग कर रहे हैं।

NEWS IN SHORT

  • यूजीसी की नई इक्विटी नीति 2026 के खिलाफ इंदौर में छात्र प्रदर्शन।
  • सामान्य वर्ग के छात्रों ने नीति को भेदभावपूर्ण और छात्र विरोधी बताया।
  • समितियों से सामान्य वर्ग को बाहर रखने का आरोप लगा।
  • सभी वर्गों के लिए निष्पक्ष जांच की मांग।

NEWS IN DETAIL

MP News:यूजीसी के नए नियम को लेकर देश भर में विवाद चल रहा है। इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में सामान्य वर्ग के छात्र विरोध- प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों, सामाजिक संगठनों और राजपूत करणी सेना ने मिलकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

प्रदर्शन के दौरान आरएनटी मार्ग पर स्थित कैंपस में बड़ी भीड़ जमा हुई। प्रदर्शनकारियों ने नई नीति को छात्र विरोधी करार दिया है। यूजीसी ने समानता (Big decision of UGC) लाने के लिए यह नियम बनाए थे। छात्र चाहते हैं कि इन नियमों में तुरंत बदलाव हो।

0fa73b7a-020
0fa73b7a-020


क्या है UGC की नई इक्विटी नीति 2026 ?

यूजीसी ने उच्च शिक्षा के लिए एक नया नियम जारी किया है। इसे 13 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया था। देशभर में यह नियम 15 जनवरी से लागू हो चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य कॉलेजों में भेदभाव को पूरी तरह खत्म करना है। जाति या धर्म के आधार पर अब भेदभाव नहीं होगा।

UGC NEW RULES
UGC NEW RULES


लिंग और जन्म स्थान को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी। सभी छात्रों को संस्थान में समान अधिकार (top education news) दिए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में समानता लाने की यह बड़ी कोशिश है। सरकार भेदभाव को जड़ से खत्म करने का दावा कर रही है।

इक्विटी नीति के मेन पॉइंट्स

  • EOC का गठन: हर यूनिवर्सिटी और कॉलेज में 'इक्वल अपॉरच्युनिटी सेंटर' (Equal Opportunity Center) बनाना अनिवार्य होगा।
  • इक्विटी स्क्वाड (Equity Squad): कैंपस में निगरानी रखने और भेदभाव की घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष स्क्वाड बनाया जाएगा।
  • समता समिति (Equality Committee): भेदभाव की शिकायतों के निपटारे के लिए एक समिति बनेगी, जिसमें SC/ST, OBC, दिव्यांग और महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा।
  • त्वरित कार्रवाई: शिकायत मिलने पर 24 घंटे के भीतर बैठक और 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपना अनिवार्य है।
c3a69701-752
c3a69701-752


क्यों विरोध कर रहे छात्र

इंदौर में हो रहे विरोध- प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता राहुल सिंह जादौन और शुभम सिंह राजपूत का कहना है कि यह नियमावली भेदभाव मिटाने के बजाय एक नए प्रकार का भेदभाव पैदा कर रही है।

नए नियम भेदभावपूर्ण हैं- छात्र प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नए नियम भेदभावपूर्ण हैं। इसमें केवल आरक्षित वर्ग को पीड़ित माना गया है। सवर्ण छात्रों को इस दायरे से बाहर रखा गया है। छात्रों का कहना है कि क्या सामान्य वर्ग पीड़ित नहीं हो सकता? वे केवल आरोपी बन सकते हैं, शिकार नहीं। इसी बात को लेकर छात्रों में भारी गुस्सा है।

क्या हैं छात्रों की मांगें?

  • समान प्रतिनिधित्व: इक्विटी कमेटियों में सभी वर्गों के सदस्यों को शामिल किया जाए।
  • दुरुपयोग पर दंड: झूठी शिकायतों के खिलाफ सख्त दंडात्मक प्रावधान वापस जोड़े जाएं।
  • निष्पक्ष जांच: हर छात्र के लिए 'Fair Inquiry' और 'Due Process' का पालन हो।
a31bed87-7fb
a31bed87-7fb

IMPACT

अगर नियमों में तुरंत बदलाव नहीं हुआ तो यूजीसी की मुश्किलें बढ़ेंगी। नियमों के कारण आपस में टकराव की स्थिति बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार समानता लाने के लिए सही नियम जरूरी हैं। नियमों को समाज का आपसी बंटवारा खत्म करना चाहिए। बंटवारा पैदा करने वाले नियम कभी फायदेमंद नहीं होते हैं। हमें ऐसे नियमों की जरूरत है जो सबको साथ जोड़ें।

ये भी पढ़ें...

Thesootr prime: UGC का नया नियम क्यों बन रहे जनरल वर्ग में गुस्से की वजह?

इन आसान टिप्स से करें UGC NET 2026 की तैयारी, पहले अटेंप्ट में मिलेगी सफलता!

एमपी के 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, भोपाल-उज्जैन में जमकर प्रदर्शन

सिर्फ 30 दिनों में कैसे सीखें जर्मन भाषा, खुलेंगे यूरोप में नौकरी के रास्ते

Tags:
  • MP News
  • Education news
  • UGC new rules
  • UGC
  • top education news
  • Big decision of UGC
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज