Top News : खबरें काम की

Sandeep Kumar | Apr 20, 2026, 21:25 IST
top news
नमस्कार, उधमपुर में हादसा: टायर फटने से बस खाई में गिरी, 21 की मौत; UAE : युद्ध का जिम्मेदार ट्रंप, दी चीनी मुद्रा में व्यापार की चेतावनी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

जम्मू के उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ्तार में टायर फटने से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, 21 की मौत

जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई। यह हादसा रामनगर से उधमपुर जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ। बस कगोत के पास सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गई और पलट गई। इस हादसे में 29 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ जब बस में 50 यात्री सवार थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



UAE ने ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया, युआन में तेल व्यापार की दी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्षों के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अमेरिका को चेतावनी दी है। यूएई का कहना है कि यदि युद्ध के कारण अमेरिकी डॉलर की आपूर्ति में कमी आती है, तो वह तेल और गैस के व्यापार के लिए चीनी करेंसी युआन या किसी अन्य विदेशी करेंसी का उपयोग करने पर विचार करेगा। इसके साथ ही यूएई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस संघर्ष के लिए जिम्मेदार ठहराया है, जो मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव का कारण बन रहा है।



ईरान में युद्ध के बाद शुरू हुई हवाई यात्रा, इमाम खुमैनी और मेहराबाद एयरपोर्ट फिर से खुले

ईरान ने युद्ध के बाद 20 अप्रैल से अपनी राजधानी तेहरान में हवाई यात्रा फिर से बहाल कर दी है। इमाम खुमैनी इंटरनेशनल और मेहराबाद एयरपोर्ट पर पैसेंजर फ्लाइट्स के संचालन के लिए मंजूरी दे दी गई है। यह निर्णय अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध के कारण एयरपोर्टों के बंद होने के बाद लिया गया है। ईरान की एविएशन अथॉरिटी ने इस संबंध में पुष्टि की है कि अब यात्री विमान फिर से उड़ान भर सकते हैं।



तमिलनाडु चुनाव: विजय के हलफनामे में 100 करोड़ की गड़बड़ी, मद्रास HC ने मांगा जवाब"

तमिलनाडु चुनाव में अभिनेता विजय के चुनावी हलफनामे में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी पाई गई है। मद्रास हाई कोर्ट ने इस पर आयकर विभाग से जवाब मांगा है। विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि पार्टी तमिलनाडु में अपना पहला चुनाव लड़ रही है। पेरम्बूर सीट के एक वोटर ने कोर्ट में आरोप लगाया था कि विजय के हलफनामों में उनकी आय में अंतर है।



जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट: बुलेट ट्रेन रोकी, तटीय इलाके खाली कराए

सोमवार को जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पूरे तटीय इलाके में दहशत फैल गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई। बुलेट ट्रेन सेवाएं भी सुरक्षा के कारण रोक दी गई हैं। राहत कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर निगरानी रख रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राहुल गांधी दोहरी नागरिकता केस: हाईकोर्ट जज ने खुद को अलग किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने खुद को अलग कर लिया है। यह फैसला सोमवार को सुनवाई के दौरान लिया गया। जस्टिस ने यह कदम याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर की सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज होकर उठाया। इन पोस्ट में धनराशि लेने और जेल भेजने की बात कही गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



लोकार्पण से एक दिन पहले रिफाइनरी में भीषण आग, पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित

राजस्थान के बालोतरा जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। पचपदरा स्थित देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग भड़क उठी। यह हादसा उस वक्त हुआ है, जब महज 24 घंटे बाद यानी 21 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का लोकार्पण करने वाले थे। यह आग रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) में लगी। रिफाइनरी सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी को इन्हीं यूनिटों का उद्घाटन करना था। सूत्रों ने बताया कि मोदी का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; DNA रिपोर्ट में नहीं मिले सबूत, फिर भी उम्रकैद; कोर्ट बोला पीड़िता का बयान ही काफी

बिलासपुर में जस्टिस रमेश सिन्हा और रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी की अपील को खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



खड़गे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना- बोले झूठों का सरदार, हिमंता ने किया पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बंगाल के कूचबिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'झूठों के सरदार' कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलते हैं और महिला आरक्षण पर केवल दिखावा कर रहे हैं। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बंगाल के मेदिनीपुर में बाबरी मस्जिद बनाने का दावा करने वालों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल रवींद्रनाथ टैगोर की धरती है, बाबर की नहीं।



नेताजी को 'राष्ट्रपुत्र' घोषित करने की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने बताया पब्लिसिटी स्टंट, याचिकाकर्ता की एंट्री पर रोक

top news: देश की राजनीति में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम हमेशा से ही एक इमोशनल मुद्दा रहा है। अक्सर लोग मांग करते हैं कि उन्हें आधिकारिक तौर पर विशेष सम्मान दिया जाए। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में एक ऐसी ही जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई थी। इस याचिका में नेताजी को 'राष्ट्रपुत्र' घोषित करने की मांग रखी गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग पर सुनवाई से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार भी लगाई। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने इस याचिका पर नाराजगी जताई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़कों पर उतरी 25 हजार महिलाएं, सीएम बोले- नारी अपमान नहीं भूलती

खबरें काम की: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के गिराए जाने के विरोध में बीजेपी ने मध्यप्रदेश के भोपाल में विशाल पदयात्रा निकाली है। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • महिला आरक्षण बिल
  • जापान
  • भूकंप
  • ईरान
  • top news
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस
  • खबरें काम की