महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़कों पर उतरी 25 हजार महिलाएं, सीएम बोले- नारी अपमान नहीं भूलती
Amresh Kushwaha | Apr 20, 2026, 14:30 IST
bjp protest women reservation bill cm mohan yadav bhopal
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के गिराए जाने के विरोध में बीजेपी ने भोपाल में विशाल पदयात्रा निकाली है। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया है।
News In Short
- लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक पास नहीं हो सका है।
- इसके विरोध में मध्यप्रदेश BJP ने भोपाल में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली है।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद सड़क पर उतरे और कांग्रेस पर निशाना साधा है।
- CM ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर निंदा प्रस्ताव पारित करने का ऐलान किया है।
- BJP ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को महिला विरोधी करार दिया है।
News In Detail
भोपाल में क्यों निकली यह पदयात्रा?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कई मंत्री, सांसद और BJP महिला मोर्चा की नेता समेत करीब 25 हजार महिलाएं इस यात्रा में शामिल हुई हैं। यात्रा का उद्देश्य है कि महिलाओं के संसदीय आरक्षण के मुद्दे पर जनता के बीच संदेश पहुंचाया जाए।
सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा था कि उनके पास इच्छाशक्ति की कमी नहीं है, भले ही संसद में दो तिहाई बहुमत न हो। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर आरोप लगाया कि बिल गिरने पर उन्होंने जश्न मनाया।
मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर भी सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी नारी शक्ति की बड़ी-बड़ी बातें करती थीं, लेकिन जब असली वक्त आया तो उन्होंने बहनों के अधिकारों को ठुकरा दिया। राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 40 साल पहले तीन तलाक की व्यवस्था लागू कर महिला अधिकारों पर डाका डाला था।
नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती...#महिला_विरोधी_कांग्रेस#AntiWomenAlliance#MahilaVirodhiCongress pic.twitter.com/QLGj7jKJvp
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 20, 2026
सीएम का बड़ा ऐलान
सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा कि अक्षय तृतीया जैसे बड़े त्योहार के दिन भी बहनें बड़ी संख्या में यहां आई हैं। यह उनके आक्रोश की गहराई को दर्शाता है।
खंडेलवाल ने पूछा बड़ा सवाल
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे सवाल किया कि जिस मां ने उन्हें जन्म दिया, उसके सपने चूर करने का हक उन्हें किसने दिया?
महिला नेताओं ने भी भरी हुंकार
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम गिराकर जश्न मनाया, यह महिलाओं के अपमान की निशानी है। उन्होंने कहा कि अब याचना नहीं बल्कि रण होगा।
मंच पर मौजूद रहे दिग्गज
ये खबर भी पढ़िए...
भोपाल न्यूज: बीजेपी के लिए भीड़ नहीं जुटाएंगे कलेक्टर... आईएएस जीवी रश्मि के मैसेज से मचा हड़कंप
एमपी में महिला आरक्षण पर कांग्रेस का पलटवार: प्रदेशभर में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस, इतिहास गिनाकर BJP को घेरने की तैयारी
MP News: महिला आरक्षण बिल पर केंद्र सरकार ने जारी किए FAQs, विपक्ष को घेरने की बनाई योजना
PM मोदी बोले- परिसीमन से किसी के साथ नहीं होगा अन्याय, नारी शक्ति का हक छीनने वालों को माफी नहीं
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA