बीजेपी के लिए भीड़ नहीं जुटाएंगे कलेक्टर... आईएएस जीवी रश्मि के मैसेज से मचा हड़कंप

Amresh Kushwaha | Published:
Share
ias gv rashmi whatsapp message bjp rally collectors controversy
ias gv rashmi whatsapp message bjp rally collectors controversy

मध्य प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव के एक मैसेज ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में बहस छेड़ दी है। इसमें उन्होंने कलेक्टरों को बीजेपी के कार्यक्रम के लिए भीड़ न जुटाने के निर्देश दिए हैं।

वैसे तो ये सभी जानते हैं कि सरकारों के पार्टी लाइन कार्यक्रमों में भीड़ और बसों का इंतजाम भी जिले के कलेक्टरों के हवाले होता है। मानता कोई नहीं। इधर इसी मामले को लेकर एक महिला अफसर के एक वाट्सएप मैसेज की पूरे प्रदेश में चर्चा है।

मामला महिला शक्ति वंदन बिल से जुड़ा है। चलिए जानते हैं पूरी कहानी…

आज यानी सोमवार को महिला शक्ति वंदन बिल पर लोकसभा में सहमति न बन पाने के विरोध में बीजेपी ने नारी सम्मेलन का आयोजन किया है। भोपाल में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश से करीब 20 हजार महिलाओं को जुटाने की तैयारी है। इधर महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव जीवी रश्मि ने एक वाट्सएप मैसेज कर सभी को हैरत में डाल दिया है।

दरअसल Jansampark fr senior officers नाम का एक वाट्सएप ग्रुप है। इसमें प्रदेश के सभी अफसर और कलेक्टर शामिल हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी अफसर ने साफ संदेश दिया है कि- पार्टी का काम पार्टी करे… कलेक्टर अपना काम करें।

आईएएस जीवी रश्मि ने क्या लिखा पहले उसे पढ़िए…

930d8679-c79
930d8679-c79


अब इसे हिंदी में समझिए…

कल भोपाल में होने वाली महिला रैली का जिलों के लिए कोई आधिकारिक वेबकास्टिंग नहीं होगी। कलेक्टरों को लाइव टेलीकास्ट के लिए कोई सभाएं या व्यवस्था करने की जरूरत नहीं है। पार्टी स्तर पर, भाजपा द्वारा न्यूज चैनलों आदि के माध्यम से टेलीकास्ट देखने के लिए कुछ व्यवस्था की जा सकती है।
हालांकि आईएएस जीवी रश्मि ने यह मैसेज खुद नहीं लिखा, बल्कि फॉरवर्ड किया है। ऐसे में सवाल ये भी खड़े हो रहे हैं कि क्या ये मैसेज किसी और ने भेजकर फॉरवर्ड करने को कहा है? या फिर बात कुछ और है?

ias gv rashmi whatsapp message
ias gv rashmi whatsapp message


Thesootr ने आईएएस जीवी रश्मि से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क भी किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। जैसे ही वे अपना वर्जन देंगी, उसे भी इस खबर में शामिल किया जाएगा।

मैसेज की हो रही प्रशंसा

जाहिर है सरकार की एक अफसर ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर साफ किया है कि पार्टी कार्यक्रमों के लिए कलेक्टरों को जुटने की जरूरत नहीं है। Sootr बताते हैं कि कई अफसर इस हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम क्या है?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में पास हुआ था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। इस कानून के तहत लोकसभा, राज्यसभा और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। इसका मकसद यह है कि महिलाएं राजनीति में पुरुषों के बराबर हिस्सेदारी पाएं। अब तक लोकसभा में सिर्फ 14% महिलाएं हैं।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य

इस अधिनियम का उद्देश्य यह है कि महिलाओं की राजनीति में बढ़ती भागीदारी से वे केवल वोट डालने तक ही सीमित न रहें, बल्कि नीति बनाने में भी उनकी अहम भूमिका हो। सरकार का कहना है कि इस कानून से महिलाएं अब सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि निर्णायक भूमिका में आएंगी।

क्यों हो रहा हंगामा?

केंद्र सरकार का कहना है कि साल 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले इस संशोधन को पारित कर दिया जाना चाहिए, ताकि अगले चुनाव में इसे लागू किया जा सके। महिलाओं की सीटें बढ़ाने के लिए सरकार पुरुषों की सीटों को कम नहीं करना चाहती है, इसलिए लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव रखा गया है।

लेकिन विपक्ष के कई नेताओं का कहना है कि इसमें ओबीसी महिलाओं के लिए कोटा नहीं दिया गया है। साथ ही, बिना नई जाति जनगणना के यह अधूरा माना जा रहा है। इस संशोधन में नई जनगणना की बजाय साल 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करने का प्रस्ताव है, जिससे कई सवाल उठ रहे हैं।

Tags:
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम
  • आईएएस जीवी रश्मि
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर