एमपी में महिला आरक्षण पर कांग्रेस का पलटवार: प्रदेशभर में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस, इतिहास गिनाकर BJP को घेरने की तैयारी
Ramanand Tiwari | Apr 19, 2026, 23:18 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश में महिला आरक्षण को लेकर सियासत गर्म है। कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों का जवाब देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। यहां महिला कांग्रेस अपने पक्ष को प्रस्तुत करेगी और पार्टी के महिला समर्थक इतिहास को उजागर करेगी।
मध्य प्रदेश में महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के आरोपों के बीच कांग्रेस अब जवाबी मोड में है। सोमवार को प्रदेशभर में महिला कांग्रेस एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखेगी और बताएगी कि कांग्रेस महिला विरोधी नहीं, बल्कि महिलाओं को आगे बढ़ाने वाली पार्टी रही है।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय कामले के मुताबिक, सोमवार सुबह 11 बजे भोपाल सहित प्रदेशभर में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगी।
भोपाल में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, इंदौर में प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया, ग्वालियर में रश्मि पंवार और जबलपुर में ज्योति पटेल कांग्रेस का पक्ष रखेंगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
MP कांग्रेस में ‘जिलाध्यक्ष संकट’: इस्तीफों की सियासत, गुटबाजी के बीच नेतृत्व घिरा
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने आधी आबादी का हक छीना, परमात्मा माफ नहीं करेगा
इस पूरी कवायद का मकसद भाजपा के उस आरोप का जवाब देना है, जिसमें कांग्रेस को महिला विरोधी बताया जा रहा है। कांग्रेस नेता अपने इतिहास और फैसलों का हवाला देकर यह साबित करने की कोशिश करेंगे कि पार्टी ने हमेशा महिलाओं को नेतृत्व और सम्मान दिया है।
प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि उसने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाया है और आगे भी सम्मान और भागीदारी के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी सदैव महिला आरक्षण बिल के साथ मजबूती से खड़ी थी, है और रहेगी।
भाजपा ने महिला आरक्षण की आड़ में जो षड्यंत्र रचा उसका जवाब संसद में मिल गया है। अब जो झूठ फैला रहे हैं उसे भी प्रेस कांफ्रेंस से नाकाम किया जाएगा, जब असली तथ्य बताए जाएंगे।
इससे पहले अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देश पर देशभर की महिला कांग्रेस अध्यक्षों ने फेसबुक लाइव के जरिए अपना पक्ष रखा।
मध्य प्रदेश में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने लाइव आकर कहा कि महिला आरक्षण लागू न होने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
यह खबरें भी पढ़ें...
डिजिटल अरेस्ट पर लगेगी लगाम: CBI का 'अभय' चैटबॉट सेकंडों में पकड़ेगा फर्जी नोटिस
हाईवे के किनारे से अवैध ढाबों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 60 दिन में हटाने के निर्देश
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर लोकसभा में स्थिति स्पष्ट न होने के बाद अब यह मुद्दा राजनीतिक रूप से गरमा गया है। भाजपा जहां आंदोलन कर रही है, वहीं कांग्रेस अब आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है।
सोमवार की ये संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में एक राजनीतिक संदेश देने की कोशिश होगी—कि महिला सशक्तिकरण की लड़ाई में कांग्रेस खुद को आगे मानती है।
क्या होने जा रहा है कल?
भोपाल में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, इंदौर में प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया, ग्वालियर में रश्मि पंवार और जबलपुर में ज्योति पटेल कांग्रेस का पक्ष रखेंगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
MP कांग्रेस में ‘जिलाध्यक्ष संकट’: इस्तीफों की सियासत, गुटबाजी के बीच नेतृत्व घिरा
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने आधी आबादी का हक छीना, परमात्मा माफ नहीं करेगा
कांग्रेस का फोकस: ‘हम महिला विरोधी नहीं’
इतिहास के सहारे जवाब
- कांग्रेस अपने लंबे राजनीतिक इतिहास को सामने रखेगी। पार्टी यह बताएगी कि
- कांग्रेस की पहली अध्यक्ष एक महिला (एनी बेसेंट) रही हैं
- देश को पहली महिला प्रधानमंत्री (इंदिरा गांधी) कांग्रेस ने दी
- महिला राष्ट्रपति (प्रतिभा पाटिल) भी कांग्रेस से रही
- राज्यों में महिला मुख्यमंत्री और संगठन में महिला नेतृत्व को लगातार मौका मिला
भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर
भाजपा ने महिला आरक्षण की आड़ में जो षड्यंत्र रचा उसका जवाब संसद में मिल गया है। अब जो झूठ फैला रहे हैं उसे भी प्रेस कांफ्रेंस से नाकाम किया जाएगा, जब असली तथ्य बताए जाएंगे।
फेसबुक लाइव से शुरू हुआ अभियान
मध्य प्रदेश में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने लाइव आकर कहा कि महिला आरक्षण लागू न होने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
यह खबरें भी पढ़ें...
डिजिटल अरेस्ट पर लगेगी लगाम: CBI का 'अभय' चैटबॉट सेकंडों में पकड़ेगा फर्जी नोटिस
हाईवे के किनारे से अवैध ढाबों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 60 दिन में हटाने के निर्देश
क्यों अहम है ये प्रेस कॉन्फ्रेंस?
सोमवार की ये संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में एक राजनीतिक संदेश देने की कोशिश होगी—कि महिला सशक्तिकरण की लड़ाई में कांग्रेस खुद को आगे मानती है।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari