Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Dec 31, 2025, 21:42 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, भारत ने लॉन्च किया प्रलय मिसाइल, पाक के 10 शहर निशाने पर; भारत बना दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ा। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

भारत ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया प्रलय मिसाइल, पाकिस्तान के 10 बड़े शहर निशाने पर

खबरें काम की | top news:रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट पर प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस दौरान एक ही लॉन्चर से बैक-टू-बैक दो मिसाइलें दागी गईं। इन मिसाइलों की रफ्तार 7500 किमी/घंटा है और ये 1000 किलोग्राम बारूद लेकर 750 किलोमीटर तक उड़ सकती हैं। यह मिसाइल पाकिस्तान के 10 बड़े शहरों को निशाना बना सकती है। इसे भारत की सामरिक क्षमता के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



भारत बना दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ा

भारत ने आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ा इतिहास रच दिया है। भारत ने अब जापान को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार हमारी जीडीपी 4.18 ट्रिलियन डॉलर है। भारत की यह तरक्की वाकई में बहुत असरदार है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अब नहीं मिलेगी Nimesulide पेन किलर, सरकार ने लगाया बैन

अगर आप भी बदन दर्द या बुखार होने पर मेडिकल स्टोर से खरीदकर सीधे पेन किलर खा लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार ने दर्द की मशहूर दवा निमोस्लाइड (Nimesulide ban) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 100 mg से अधिक डोज वाली सभी ओरल यानी खाने वाली दवाओं की मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



चीन का दावा: भारत-पाक युद्ध में मध्यस्थता की, भारत ने खारिज किया

चीन ने हाल ही में दावा किया कि उसने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े सैन्य तनाव को शांत करने में भूमिका निभाई थी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि उनके देश ने कई संघर्षों को सुलझाने में मदद की है, जिसमें भारत-पाक तनाव भी शामिल है। हालांकि, भारत ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि संघर्ष में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी। यह बयान उस समय को लेकर है जब मई में दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव हुआ था।



चीन को पछाड़ दुनिया का राइस किंग बना भारत, रचे नए कीर्तिमान

कृषि के क्षेत्र में भारत ने एक ऐसी ऐतिहासिक दीवार ढहा दी है, जो दशकों से अभेद्य मानी जा रही थी। चावल के उत्पादन में सालों से चली आ रही चीन की बादशाहत अब खत्म हो गई है। भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नए साल पर तोहफा : 61 आईएएस, 40 आईपीएस, 11 आईएफएस का प्रमोशन

Jaipur. राजस्थान सरकार ने नए साल के मौके पर बुधवार को 61 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) और 40 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। इसके साथ ही 11 आईएफएस का भी प्रमोशन किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नए साल पर छत्तीसगढ़ के IAS अधिकारियों को तोहफा, पदोन्नति आदेश जारी

Raipur. छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने नए साल में 22 आईएएस अधिकारियों को न्यू ईयर गिफ्ट दिया है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को पदोन्नत कर दिया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित डीपीसी यानि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में इन अधिकारियों की पदोन्नति को अनुमोदन दिया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जर्मनी के बैंक से 290 करोड़ की चोरी, चोरों ने पार्किंग दीवार में छेद कर तिजोरी तक पहुंच बनाई

जर्मनी के गेल्सेंकिर्चेन शहर के स्पार्कस बैंक में 290 करोड़ रुपए की चोरी हुई। चोरों ने बैंक के पार्किंग गैरेज की दीवार में बड़ा छेद कर तिजोरी तक पहुंच बनाई और 3,250 से ज्यादा सेफ डिपॉजिट लॉकर तोड़कर नकदी और गहने चुरा लिए। यह वारदात क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान हुई, जब ज्यादातर दुकानें और ऑफिस बंद थे। चोरी का खुलासा 29 दिसंबर को हुआ, जब बैंक का फायर अलार्म बजा और पुलिस मौके पर पहुंची।



Tags:
  • top news
  • DRDO
  • भारत-पाक युद्ध
  • खबरें काम की
  • Nimesulide ban
  • प्रलय मिसाइल