Top News: खबरें काम की... खामेनेई के अंतिम संस्कार पर हमले की आशंका
खामेनेई के अंतिम संस्कार पर हमले की आशंका, ईरान ने इजरायल को दी चेतावनी
खबरें काम की | top news:ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान संभावित हमले की आशंका जताते हुए इजरायल को कड़ा संदेश दिया है। सैन्य नेतृत्व ने कहा कि किसी भी हमले का जवाब निर्णायक और सख्त होगा। बढ़ते तनाव के बीच अंतिम संस्कार की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
भारत निजी अंतरिक्ष उड़ान में रचेगा इतिहास, 12 जुलाई से उड़ेगा 'विक्रम-1'
भारत का निजी अंतरिक्ष क्षेत्र नई उपलब्धि की दहलीज पर है। स्काईरूट एयरोस्पेस का पहला ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' 12 जुलाई से लॉन्च विंडो में प्रवेश करेगा। यह मिशन देश की निजी स्पेस इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है और अंतरिक्ष तकनीक में भारत की नई उड़ान का संकेत है।
खदान में चट्टान गिरी, 7 मजदूरों की मौत, मृतकों में 5 एमपी के, एक सीजी का
कर्नाटक के बेंगलुरु में गुरुवार सुबह बड़ा खदान हादसा हुआ। पत्थर खदान में चट्टान का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। मलबे की चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आए। घटना बेंगलुरु के साउथ तालुक क्षेत्र में हुई। यहां कावेरी क्रशर कंपनी की पत्थर खदान स्थित है। हादसे के समय खदान में खनन का काम चल रहा था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..
भारत-जापान साझेदारी को रफ्तार, मोदी बोले- सुजुकी की 2/3 कारें भारत में बनती हैं
भारत-जापान आर्थिक मंच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों की साझेदारी को नई ऊंचाई देने का रोडमैप पेश किया। उन्होंने बताया कि दुनिया में बिकने वाली सुजुकी की दो-तिहाई कारें भारत में बन रही हैं। साथ ही जापान के सहयोग से देश में 1000 खाद कारखाने स्थापित करने की योजना का भी ऐलान किया।
AI के फर्जी उदाहरणों पर SC सख्त, कहा- न्याय व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा
सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में AI से तैयार किए गए फर्जी कानूनी उदाहरणों के इस्तेमाल पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे नकली फैसले न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता को कमजोर करते हैं और इन्हें किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। NCLT का फैसला भी रद्द कर दिया गया।
हिरासत में मौत: 15 साल पुराने केस में 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में 2011 के हिरासत में मौत के चर्चित मामले में अदालत ने नौ पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। CID जांच के आधार पर कोर्ट ने तत्कालीन थाना प्रभारी समेत सभी दोषियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ा फैसला सुनाया।
VTU ने रचा इतिहास, परीक्षा के पांच मिनट बाद ही 60 हजार से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट जारी
कर्नाटक की VTU (Visvesvaraya Technological University) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। यूनिवर्सिटी ने छठवें सेमेस्टर के नतीजे सिर्फ 5 मिनट में घोषित किए। यह देश में अपनी तरह का पहला मामला बताया जा रहा है। इससे पहले भी VTU अपने तेज नतीजों के लिए चर्चा में रही थी। अब एक बार फिर यूनिवर्सिटी सुर्खियों में है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..
भागवत बोले- विभाजन के बाद भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, संघर्ष के योद्धा
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आने वालों को शरणार्थी कहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने संपत्ति नहीं, बल्कि अपनी आस्था और सुरक्षित जीवन के लिए भारत को चुना। नागपुर में उन्होंने उन्हें 'संघर्ष के योद्धा' बताया।
बदलेगा सरिस्का टाइगर रिजर्व का नक्शा, बनेगा बाघों का नया कॉरिडोर
राजस्थान में जंगलों का नक्शा बदलने की तैयारी है। जल्द ही इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी हो सकती है। सबसे बड़ा बदलाव जयपुर-सरिस्का के पूरे वन्यजीव क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही पूरे राज्य के नए गठित जिलों में एक दर्जन से अधिक नई वन रेंज बनाई जाएंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..
कृषि विभाग की टीम पर फिर छापा, एसीबी ने हाईवे पर पकड़ी काली कमाई
राजस्थान के कृषि विभाग में अवैध वसूली का खेल थमा नहीं है। जून में बीज कंपनियों से 2.44 करोड़ रुपए की घूसखोरी का खुलासा हुआ था। इसमें बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पलटा OBC आयोग का फैसला, दायरा भी समझाया
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के एक आदेश को निरस्त करते हुए आयोग की शक्तियों और अधिकार क्षेत्र को स्पष्ट कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि आयोग एक सलाहकार और सिफारिश करने वाली संस्था है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..