कृषि विभाग की टीम पर फिर छापा, एसीबी ने हाईवे पर पकड़ी काली कमाई
Mukesh Sharma | Jul 02, 2026, 20:38 IST
कृषि विभाग में फिर वसूली: एसीबी ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो अधिकारियों को पकड़ा
राजस्थान में 2.44 करोड़ की घूसखोरी के बाद कृषि विभाग में एक और मामला सामने आया है। एसीबी ने कृषि अधिकारियों को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पकड़ लिया। उनसे फैक्ट्रियों से की गई अवैध वसूली की रकम 2,63,500 रुपए बरामद हुई है।
समझें क्या है पूरा मामला
- खाद-कीटनाशक फैक्ट्रियों से वसूली करने वाले अधिकारी एसीबी ने पकड़े।
- ये अधिकारी भिवाड़ी और कोटपूतली से अवैध वूसली करके लौट रहे थे।
- एसीबी ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाल बिछाकर वसूलीखोरों को पकड़ा।
- वाहन से कृषि विभाग के दो अधिकारियों से बरामद हई लाखों रुपए नकद।
- पिछले महीने 2.44 करोड़ के घोटाले के बाद भी नहीं सुधरे विभाग के घूसखोर।
यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ। इस बीच, एसीबी ने गुरुवार को अवैध वसूली के नए केस में दो अधिकारियों को हिरासत में लिया है। ये अधिकारी भिवाड़ी-कोटपूतली में खाद व कीटनाशक फैक्ट्रियों की जांच करके लौट रहे थे। इनसे तलाशी में कुल 2,63,500 रुपए बरामद हुए हैं।
फैक्ट्रियों से कर रहे थे वसूली
एसीबी के डीआईजी-प्रथम डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में एएसपी महावीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
यह टीम दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शाहपुरा पुलिया पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान टाटा सफारी वाहन को रुकवाकर उसमें सवार अधिकारियों की तलाशी ली गई।
तलाशी में यह मिला
वाहन में कृषि अधिकारी भगवान सहाय यादव एवं कृषि विभाग के चालक रमेश चन्द्र मीणा भी सवार थे। इनकी भी तलाशी ली गई। वाहन में सवार लोगों से कुल 2,63,500 रुपए की संदिग्ध राशि बरामद की गई।
बरामद नकद राशि के स्रोत, फैक्ट्रियों से अवैध वसूली तथा संबंधित अधिकारियों की भूमिका के बारे में पूछताछ जारी है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं आईजी एस. परिमला के निर्देशन में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
ये भी पढ़ें:-
ACB दफ्तर जाना मेरी भूल, जांच पर पूरा भरोसा, मंत्री किरोड़ी के बदले सुर
ACB की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की घूस लेते लेखा सहायक गिरफ्तार, BCMO फरार
बीज में रिश्वतखोरी: रिमांड के बाद आरोपियों को भेजा जेल, एसीबी को मिले अहम सबूत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari