ACB DG की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, किरोड़ी के ACB दौरे से जोड़ी जा रही
Jageshwar prasad | Jun 26, 2026, 13:47 IST
डांट पड़ी, एक कान से सुनी, दूसरे से निकाली
राजस्थान ACB के DG गोविंद गुप्ता की सोशल मीडिया पोस्ट डांट पड़ी, एक कान से सुनी, दूसरे से निकाली वायरल हुई। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के ACB दफ्तर दौरे के सात दिन बाद आई इस पोस्ट ने मचाई हलचल।
समझें क्या है पूरा मामला
- ACB डीजी गोविंद गुप्ता की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल।
- डीजी ने पोस्ट में कहा - डांट पड़ी… एक कान से सुनी… दूसरे से निकाली।
- टॉम ब्रैडी का कोट शेयर कर अपना काम करते रेहने की सलाह दी।
- किरोड़ी लाल मीणा के ACB दफ्तर पहुंचने के बाद आई पोस्ट के निकल रहे कई मायने।
- विवाद बढ़ता देख डीजी ने पोस्ट को किया एडिट, बोले- युवाओं को मोटिवेट कर रहे थे।
इसके साथ पूर्व अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी टॉम ब्रैडी का एक प्रेरणादायक कोट भी शेयर किया। पोस्ट शेयर करने के करीब 5 घंटे बाद उन्होंने इसे एडिट कर दिया। यह पोस्ट ऐसे समय आई जब कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ठीक सात दिन पहले ACB मुख्यालय पहुंचे थे।
क्या लिखा था पोस्ट में?
इसके साथ उन्होंने टॉम ब्रैडी का एक कोट शेयर किया जिसका भाव था कि अपने आप को ऐसे लोगों के बीच रखो जो तुम्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करें - भले ही वह एक चिड़चिड़ा बूढ़ा कोच हो जो आस्तीनें काटता है और दिनभर चिल्लाता रहता है।
फिर उन्होंने खुद आगे लिखा - ठीक है, मेरे अनुभव के हिसाब से यह उदाहरण कुछ ज्यादा ही खास हो गया। आप लोग मेरी बात समझ गए होंगे।
5 घंटे बाद पोस्ट एडिट की
DG का जवाब, युवाओं के लिए प्रेरणा थी
यदि किसी बच्चे या युवा को कोई डांटे तो उसे घबराने की जगह सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। नई नौकरी में बॉस की डांट से डरने की जरूरत नहीं, काम पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि यह कोट विदेश की एक यूनिवर्सिटी में दिए गए भाषण से लिया गया था और हिंदी भाषी छात्रों को प्रेरित करने के लिए शेयर किया।
राजस्थान ACB के DG गोविंद गुप्ता की सोशल मीडिया पोस्ट डांट पड़ी, एक कान से सुनी, दूसरे से निकाली वायरल हुई
किरोड़ी के ACB दौरे से जुड़ा कनेक्शन
उस दौरे में मंत्री ने बीज निगम के नामित डायरेक्टर और कृषि विभाग के कर्मचारियों से जुड़े मामले में कहा था कि जो दोषी हो उसे गिरफ्तार किया जाए और जो निर्दोष हो उसके मामले में ACB सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष स्पष्ट करे।
इस पृष्ठभूमि में DG की पोस्ट को लेकर कयास लगाए जाने लगे कि क्या इस पोस्ट का कोई विशेष संदेश था। हालांकि DG ने इसे प्रेरणा पोस्ट बताया।
ये भी पढ़ें:-
गहलोत ने कुर्सी मोह में राजस्थान को अराजकता में झोंका, किरोड़ी ने लगाया आरोप
गहलोत के पैरों में गिरकर रोए थे किरोड़ी, डोटासरा का बड़ा पलटवार
RAS भर्ती पर डोटासरा परिवार पर बाबा का लेटर बम, नंबर बढ़वाने के आरोप
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA