बीज निगम घोटाला, 7 दिन रिमांड के बाद 6 आरोपी जेल
बीज में रिश्वतखोरी: रिमांड के बाद आरोपियों को भेजा जेल, एसीबी को मिले अहम सबूत
Jageshwar prasad | Published:
राजस्थान बीज निगम घोटाला
राजस्थान नकली बीज कांड में जुगल किशोर बिश्नोई और भांजे स्वतंत्र ज्याणी समेत 6 आरोपियों को 7 दिन की रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। ACB पूछताछ में मिले सुराग और दस्तावेजों की जांच कर रही है।
समझें क्या है पूरा मामला
- नकली बीज मामले में बीज निगम के पूर्व निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई जेल भेजे गए।
- सात दिन की रिमांड के बाद सभी छह आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
- एसीबी ने जुगल किशोर के घर से 1.58 करोड़ रुपए नकद बरामद किए थे।
- आरोपी के भांजे स्वतंत्र ज्याणी को भी 85 लाख के साथ पकड़ा गया था।
- 15 करोड़ के मूंगफली बीज सीज होने के बाद शुरू हुआ था रिश्वत का खेल।
ACB ने 7 दिन की पुलिस रिमांड में पूरे नेटवर्क, पैसों के लेनदेन और भ्रष्टाचार से जुड़े अहम सुराग जुटाए हैं। पूछताछ में सामने आए तथ्यों और दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। एडिशनल एसपी (ASP) महेंद्र कुमार शर्मा मामले का नेतृत्व कर रहे हैं।
जोधपुर से शुरू हुआ पूरा मामला
कृषि विभाग ने गोदाम सीज किया। वहां 15 करोड़ रुपए से अधिक के बीज रखे थे। इसके बाद रिश्वतखोरी का खेल शुरू हुआ। आरोप है कि बीज को वापस गुजरात ले जाने की अनुमति और सैंपल पास कराने के लिए मोटी रकम दी गई।
ACB को मिला 2 करोड़ की रिश्वत का इनपुट
ACB के डीआईजी (DIG) रामेश्वर सिंह ने मामले की जांच के लिए 8 विशेष टीमें बनाईं। पांच से अधिक मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिए गए। तकनीकी जांच के दौरान हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग से नकदी के मूवमेंट, सैंपल मैनेज करने और विभिन्न लोगों की भूमिका के सुराग मिले।
बस में 85 लाख, घर में 1.58 करोड़
इसके बाद जयपुर में बीटू बाइपास स्थित अरावली अपार्टमेंट से जुगल किशोर बिश्नोई को हिरासत में लिया गया। गोपालपुरा स्थित सफारी होटल से गजराज ब्रांड के मालिक किरण कपाड़िया और कथित दलाल सुनील सेठिया को एक ही जगह से पकड़ा गया।
सहयोगी गणपत बिश्नोई को जयपुर और सतपाल को फलोदी से गिरफ्तार किया गया।
FIR, रिमांड और पद से बर्खास्तगी
7 दिन की रिमांड पूरी, अब जेल
FAQ
- राजस्थान नकली बीज कांड में कितने लोग गिरफ्तार हुए और क्या आरोप हैं?
इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बीज निगम के तत्कालीन डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई, उनके भांजे स्वतंत्र ज्याणी, गजराज ब्रांड मालिक किरण कपाड़िया, दलाल सुनील सेठिया, गणपत बिश्नोई और सतपाल शामिल हैं। सभी पर नकली बीज खपाने और 2.45 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप हैं। - राजस्थान नकली बीज कांड कहां से और कैसे शुरू हुआ?
27 मई को जोधपुर में गजराज ब्रांड के मूंगफली बीज के गोदाम पर सर्च के दौरान 15 करोड़ रुपए से अधिक के बीज सीज हुए। सैंपल पास कराने और बीज वापस गुजरात ले जाने की अनुमति के लिए रिश्वत का खेल शुरू हुआ। ACB को इनपुट मिलने के बाद जांच में करोड़ों की रिश्वत का नेटवर्क सामने आया।
ये भी पढ़ें:-
किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान, कांग्रेस सबूत दे तो इस्तीफा दूं
पीबीएम की 6 प्रसूताओं में 4 की हालत सुधरी, प्रीति-शारदा अब भी गंभीर
सोशल मीडिया और शौक छोड़े बिना 23 साल की उम्र में IAS बने सिद्धार्थ पलानीचामी
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari