ACB दफ्तर जाना मेरी भूल, जांच पर पूरा भरोसा, मंत्री किरोड़ी के बदले सुर
Mukesh Sharma | Jun 23, 2026, 16:30 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में नकली बीज घूसखोरी में आरोपों से जूझ रहे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने माना कि एसीबी मुख्यालय जाना उनका गलत निर्णय था। उन्होंने कहा कि सत्य उनके साथ है, वह पार्टी निर्देश पर काम करते रहेंगे।
ऐसे समझें पूरा मामला
- कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने माना कि ACB दफ्तर जाना उनकी भूल थी।
- किरोड़ी ने कहा कि उन्हें जाने से पहले पार्टी अध्यक्ष को बताना चाहिए था।
- मंत्री ने ACB की कार्रवाई को सही बताया, उन्होंने जांच पर भी भरोसा जताया।
- रिश्वत मामले की ऑडियो रिकॉर्डिंग लीक होने से नाराज चल रहे थे मंत्री किरोड़ी।
- कैबिनेट सहयोगियों का साथ नहीं मिलने पर किरोड़ी बोले, सत्य मेरे साथ।
शुक्रवार 19 जून को एसीबी दफ्तर जाकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने के बाद किरोड़ीलाल से 'द सूत्र' ने बातचीत की। यह बातचीत उनके दुर्गापुरा कृषि रिसर्च सेंटर स्थित आवास पर हुई।
उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई, उन्हें वहां जाना तो नहीं चाहिए था। लेकिन चला गया। उनका कहना है कि उन्हें पहले अपने पार्टी अध्यक्ष को पूरी बात बतानी चाहिए थी।
सही जांच कर रही है एसीबी
एसीबी ने इस फोन वार्तालाप की जो ट्रांस स्क्रिप्ट बनाई, वह ज्यों की त्यों अखबारों में प्रकाशित हो गई। मंत्री मीणा का कहना था कि इससे ऐसा लग रहा है कि उनके कहने पर वसूली हो रही थी। इस तथ्य का क्लियरेंस नहीं होने से उनकी छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था।
इसी नाराजगी के चलते शक्रवार को एसीबी दफ्तर पहुंच गए थे। मंत्री किरोड़ी का कहना था कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है। या तो एसीबी उन्हें क्लीन चिट दे अन्यथा गिरफ्तार करे। उन्होंने डीजीपी को सीमा में रहने की चेतावनी दे डाली थी।
अब किरोड़ी का कहना है कि एसीबी सही काम कर रही है। जांच में पता चल गया है कि डॉक्टर लैब से संबंधित है और मंत्री का भी पता चल जाएगा।
किरोड़ी बोले-सत्य मेरे साथ
दिलावर ने कहा था कि यदि डॉ. किरोड़ी बेईमानी कर सकते हैं तो मदन दिलावर भी ईमानदार नहीं है। लेकिन, बाकी किसी मंत्री, विधायक या पार्टी पदाधिकारी ने उनके पक्ष में एक शब्द भी नहीं बोला है। दिलावर भी एक बार बोलने के बाद से चुप हैं।
हालांकि, प्रतिद्ध्ंदी माने जाने वाले हनुमान बेनीवाल और निर्दलीय रविंद्रसिंह भाटी ने मंत्री किरोड़ी का साथ दिया। किसी साथी मंत्री और पार्टी की ओर से बयान नहीं आने के सवाल पर किरोड़ी ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई दुख नहीं है। सत्य मेरे साथ है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सब उनके साथ हैं।
मंत्री पद या विभाग को लेकर भी नाराजगी नहीं
यहां तक कि उनकी किसी भी मुद्दे पर मुख्यमंत्री या पार्टी से नाराजगी नहीं रही है। सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर दो-दो विभाग मिले हुए हैं।
मुझे तो जानकारी ही नहीं थी
उन्होंने कहा कि उन्हें जुगल किशोर विश्नाई व उसके साथ वालों की कारगुजारी की कोई जानकारी नहीं थी। यदि होती तो मैं खुद ही उसे एसीबी के हवाले कर देता। यह पूछने पर कि आगे वह क्या करेंगे डॉ.मीणा ने कहा कि वह पार्टी निर्देश पर काम करते रहेंगे।
यह हुआ मामला
चौंकाने वाली बात यह है कि यह रिश्वतखोर बीकानेर, सीकर, जोधपुर, भीलवाड़ा और श्रीगंगानगर में भी छापेमारी के दौरान कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल के साथ थे।
एसीबी अब नकली बीज घूसखोरी मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वे सभी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।
ये खबर भी पढे़:-
ट्रांसफर चाहने वालों के लिए विधायक ने बनवाया मंदिर, अर्जी अब प्रभु के चरणों में
भरतपुर आरक्षण रैली: बेनीवाल ने भजनलाल के खिलाफ बोला, भाजपा विधायक छोड़ गए मंच
संविधान और कोर्ट आदेश की अवहेलना पर बर्खास्त हो भजनलाल सरकार, गहलोत ने की मांग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj