ट्रांसफर चाहने वालों के लिए विधायक ने बनवाया मंदिर, अर्जी अब प्रभु के चरणों में
Ashish Bhardwaj | Jun 23, 2026, 13:00 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में एक विधायक ने ट्रांसफर चाहने वालों के लिए अनोखी व्यवस्था की है। जो भी कर्मचारी उनके पास ट्रांसफर अर्जी के लिए आते हैं, उनसे वे इतना ही कहते हैं कि यह अर्जी प्रभु राम के चरणों में समर्पित कर दो। इसके लिए बाकायदा डिजायर मंदिर भी बनवाया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जोधपुर सिटी के भाजपा विधायक अतुल भंसाली ने अपने कार्यालय में “डिजायर मंदिर” बनवाया।
- मंदिर में राम की तस्वीर के सामने एक बॉक्स रखा है, जिसमें ट्रांसफर अर्जियां डाली जाती हैं।
- विधायक का कहना है कि हम सिर्फ डाकिया हैं और काम नियमों के तहत होता है।
- राजस्थान में ट्रांसफर सीजन के बीच यह अनोखी व्यवस्था चर्चा में बनी हुई है।
भंसाली ने अपने कार्यालय में डिजायर मंदिर बनवाया है। यह मंदिर सिर्फ ट्रांसफर चाहने वालों को समर्पित किया है। इसमें भगवान श्रीराम की तस्वीर के सामने एक बॉक्स रखा गया है।
रोचक बात यह है कि विधायक के पास जो भी कर्मचारी या कार्यकर्ता ट्रांसफर के लिए अर्जी लेकर आता है, उससे यही कहा जाता है कि आप यह अर्जी इस बॉक्स में डाल दीजिए। विधायक का कहना है कि वे भगवान नहीं, सिर्फ डाकिया हैं। भगवान की मर्जी से ही सबका काम होगा।
विधायक ने क्यों बनाया यह मंदिर
इसीलिए यह डिजायर मंदिर बनाया गया है, जिससे लोगों की अर्जी एक जगह जाए और उनका समय भी बचे।
उन्होंने बताया कि करीब दस साल पहले उनके काका स्वर्गीय कैलाश भंसाली भी विधायक थे। तब से वे यह सब देखते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी पदाधिकारियों ने भी यही सलाह दी थी कि डिजायर की बीमारी से दूर रहो।
सभी कर्मचारी जोधपुर में नहीं आ सकते
उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति के चरित्र का सर्टिफिकेट देना उनके बस की बात नहीं। फिर भी लोग सिफारिश लेकर आते हैं। कोई न कोई दबाव बनाने की कोशिश करता है।
भंसाली ने माना कि जो भी अर्जी आती है, वह सरकार के नियमों के दायरे में ही चलती है। लेकिन लोग मानते हैं कि विधायक को सौंप दिया तो काम जरूर होगा। वे इस सोच से सहमत नहीं हैं।
विधायक की अनुशंसा पर होते हैं ट्रांसफर
भंसाली ने कहा कि वे इस परंपरा के खिलाफ हैं। हम महज एक डाकिया हैं, भगवान नहीं। इसलिए जो भी यहां आए, अपनी अर्जी भगवान के चरणों में रख दे। उनका कहना है कि भगवान की मर्जी से ही सबका भला होगा।
FAQ
- डिजायर मंदिर क्या है?
जोधपुर के विधायक अतुल भंसाली ने अपने कार्यालय में एक मंदिर बनवाया है। यहां भगवान श्रीराम की तस्वीर के सामने एक बॉक्स रखा है। लोग इसमें ट्रांसफर की अर्जी डालते हैं। - राजस्थान में ट्रांसफर की प्रक्रिया क्या है?
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्रांसफर बैन हटाया है। यहां स्थानीय विधायक की अनुशंसा के आधार पर सरकारी कर्मचारियों के तबादले किए जाते हैं। विधायक की सिफारिश के बाद विभाग निर्णय लेता है। - विधायक अतुल भंसाली ट्रांसफर की सिफारिश क्यों नहीं करते?
भंसाली का कहना है कि हर व्यक्ति के चरित्र का सर्टिफिकेट वे नहीं दे सकते। वे इस परंपरा के खिलाफ हैं। साथ ही, सभी कर्मचारियों को जोधपुर में नहीं लगाया जा सकता, इसलिए वे भगवान पर छोड़ देते हैं।
ये खबर भी पढे़:-
राजस्थान में प्रसूता संकट गहराया, नागौर और डीडवाना में भी दो मौतें
श्रीसांवलिया सेठ में चढ़ावा 33 करोड़ पार, सातवें राउंड की गिनती बाकी
राजस्थान में यूसीसी पर बड़ा कदम, ड्राफ्ट के लिए बनी समिति
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA