Top News: खबरें काम की... गुजरात-एमपी से जैश के 8 आतंकी गिरफ्तार
11 साल के बच्चे ने ट्रक से भिक्षुओं के जुलूस को रौंदा, 10 की मौत
खबरें काम की | top news:थाईलैंड के मुकदाहन में 11 साल का लड़का बिना अनुमति माता-पिता का पिकअप ट्रक लेकर निकल पड़ा। नियंत्रण खोने पर वाहन बौद्ध भिक्षुओं के जुलूस में घुस गया। हादसे में 10 भिक्षुओं की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
गुजरात-एमपी में जैश के 8 आतंकी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू
गुजरात और मध्यप्रदेश से आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस ने इनके जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का दावा किया है। सभी आरोपियों को अलग-अलग जिलों से पकड़ा गया है। जांच में सामने आया कि ये सभी आरोपी गुजरात में सक्रिय नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश में जुटे थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पाकिस्तान में भीषण बस हादसा, गहरी खाई में गिरी बस; 40 की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शुक्रवार तड़के एक यात्री बस पहाड़ी मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 यात्री घायल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और उसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक विज्ञापन, Meta से जवाब मांगेगी सरकार
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखाए जाने के मामले ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आईटी मंत्रालय Meta को समन भेजकर पूछेगा कि ऐसे विज्ञापन प्लेटफॉर्म पर कैसे पहुंचे, इन्हें रोकने के लिए क्या कार्रवाई हुई और भविष्य में दोबारा ऐसा न हो, इसके लिए कौन-से सुरक्षा कदम उठाए जाएंगे।
खामेनेई को अंतिम विदाई, 14 माह की पोती का ताबूत देख भावुक हुआ ईरान
ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार की अंतिम विदाई की रस्में शुरू हो गई हैं। 14 महीने की पोती का ताबूत भी श्रद्धांजलि स्थल पर रखा गया। श्रद्धांजलि देने पहुंचे राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत कई शीर्ष नेता भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।
पांच महाद्वीपों से RSS प्रशिक्षण की मांग, भागवत ने बताई भारत की भूमिका
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया के पांच महाद्वीपों से लोग संघ की कार्यपद्धति समझने भारत आ रहे हैं। वे अपने देशों में समाजसेवी कार्यकर्ता तैयार करने के लिए प्रशिक्षण चाहते हैं। भागवत ने कहा कि विश्व भारत से दिशा की उम्मीद कर रहा है, लेकिन पहले देश को भीतर से मजबूत बनना होगा।
उज्जैन में क्षिप्रा उफनी, गुजरात से हिमाचल तक बारिश ने मचाई तबाही
भारी बारिश ने कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उज्जैन में क्षिप्रा का जलस्तर बढ़ने से रामघाट के मंदिर डूब गए। गुजरात में बच्चे पानी में बहते-बहते बचे और घरों में पानी घुस गया। हिमाचल में भूस्खलन से वाहन दबे, जबकि मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है।
PM मोदी का राजस्थान दौरा, पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण, जानिए पूरा शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के दो बड़े शहरों जोधपुर और बालोतरा में ऐतिहासिक कार्यक्रम करेंगे। जोधपुर में वे नए एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे और उड़ान योजना का नया चरण शुरू करेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
तबादलों की अवधि 5 दिन बढ़ी, अब 10 जुलाई तक हो सकेंगे ट्रांसफर
राजस्थान सरकार ने सरकारी तबादलों की समयसीमा 5 दिन और बढ़ा दी है। अब 10 जुलाई तक तबादले हो सकेंगे। पहले 5 जुलाई की डेडलाइन थी। 4 जुलाई को पीएम मोदी के पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण के कारण कई विभागों की तबादला प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
तबादलों की अवधि 5 दिन बढ़ी, अब 10 जुलाई तक हो सकेंगे ट्रांसफर
राजस्थान सरकार ने सरकारी तबादलों की समयसीमा 5 दिन और बढ़ा दी है। अब 10 जुलाई तक तबादले हो सकेंगे। पहले 5 जुलाई की डेडलाइन थी। 4 जुलाई को पीएम मोदी के पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण के कारण कई विभागों की तबादला प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ में भर्ती के नियम बदले, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ नगर सेना, तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक) सेवा भर्ती नियम, 2008 में महत्वपूर्ण संशोधन कर दिया है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में राजपत्र (असाधारण) में आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...