Top News: खबरें काम की.. अहमदाबाद में पकड़े गए 166 बांग्लादेशी
दिल्ली में बड़ा हादसा, लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग, अब तक 21 लोगों की मौत
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में बुधवार को लगी आग में 21 लोगों की जान चली गई। मृतकों में 11 विदेशी नागरिक और 10 भारतीय शामिल हैं। 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें 10 वेंटिलेटर पर हैं। होटल बिना फायर NOC के संचालित हो रहा था। आग सुबह 8.50 बजे रेस्टोरेंट से फैली और ऊपरी मंजिलों तथा बेसमेंट तक पहुंच गई। फायर सर्विस ने मौके पर त्वरित कार्रवाई की, लेकिन भारी क्षति हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रूसी तेल पर 17 जून के बाद छूट खत्म करेगा अमेरिका, भारत को लगेगा झटका?
रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदने वाले भारत के लिए आने वाले दिनों में एक नई चुनौती खड़ी हो सकती है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिया है कि वाशिंगटन रूसी तेल खरीद पर दी गई छूट को लंबे समय तक जारी रखने के पक्ष में नहीं है। अमेरिकी सीनेट (United States Senate) की फॉरेन रिलेशन कमेटी (Foreign Relations Committee) की सुनवाई के दौरान रुबियो ने कहा कि रूसी तेल पर प्रतिबंध अमेरिकी नीति का हिस्सा है और मौजूदा छूट केवल एक अस्थायी व्यवस्था है। उन्होंने साफ कहा कि इसे जितनी जल्दी हो सके खत्म करना चाहते हैं। रुबियो ने माना कि यह छूट वैश्विक तेल आपूर्ति को स्थिर रखने के मकसद से दी गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का हमला: एक भारतीय की मौत, 63 घायल
कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई। 63 लोग घायल हुए जिनमें कई की हालत गंभीर है। कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिर और शरीर पर गंभीर चोटों की जानकारी दी। घटना के तुरंत बाद 25 एम्बुलेंस भेजी गईं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 प्रभावित हुआ जबकि अमेरिकी सैनिकों पर हमला नाकाम रहा।
TMC में पहली बार बड़ा विभाजन: 58 बागी विधायकों ने बनाया नया गुट, ऋतब्रत बनर्जी नेता
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) में 28 साल में पहली बार औपचारिक विभाजन हुआ। बुधवार को 58 बागी विधायकों ने पार्टी से निकाले गए ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना। स्पीकर रथींद्र बोस ने इसे मंजूरी दी और उन्हें नेता विपक्ष का रूम अलॉट किया। जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा उपनेता, जबकि अखरुज्जमान चीफ व्हिप बनाए गए। ममता के पास अब केवल 22 विधायकों का समर्थन बचा है। पार्टी में सीटों का बैलेंस बिगड़ा है।
डीके शिवकुमार बने कर्नाटक CM, हाथ में संविधान लेकर ली शपथ; जी परमेश्वर डिप्टी CM
डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु के लोक भवन में कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने हाथ में संविधान रखा। जी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ मिली। इसके अलावा 12 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र भी शामिल हैं। शिवकुमार अब सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे। सिद्धारमैया ने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
NEET-UG Paper Leak : कई सरगना, भूपेश बोले, cbse अध्यक्ष और सचिव का ट्रांसफर हेडलाइन मैनेजमेंट
देश में इन दिनों नीट पेपर लीक (neet ug paper leak) और सीबीएसई ओएसएम विवाद को लेकर युवा नाराज हैं। वहीं इस मुद्दे पर सियासी पारा भी चढ़ गया है। लोग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार सिर्फ हैडलाइन मैनेजमेंट कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पूर्व विधायक शशांक भार्गव की अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली, अब 10 जून को HC में सुनवाई
मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में 23 साल बाद फिर से राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (State Administrative Tribunal - SAT) का गठन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य हाई कोर्ट में लंबित लाखों मामलों को जल्द सुलझाना है। यह ट्रिब्यूनल कर्मचारियों के सेवा संबंधी विवादों का तेजी से निपटारा करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आसाराम के इस मामले की सुनवाई राजस्थान हाई कोर्ट में रही अधूरी, कल आ सकता है फैसला
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास काट रहे आसाराम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद उनके स्वास्थ्य और जेल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर मंगलवार 3 जून को राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में आज सुनवाई रही अधूरी रह गई अब कल फिर इस मामले की होगी सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
4 महीने बाद खामेनेई की अंतिम विदाई: 2 करोड़ लोगों के बीच किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के चार महीने बाद उन्हें मशहद शहर में दफनाया जाएगा। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार यह अंतिम संस्कार शिया इस्लाम के पवित्र इमाम रजा दरगाह के पास होगा। राजकीय अंतिम संस्कार युद्ध की वजह से पहले टाल दिया गया था। अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक तेहरान, कुम और मशहद में आयोजित कार्यक्रमों में करीब 2 करोड़ लोग शामिल होंगे। श्रद्धालु तीन दिन तक उन्हें अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि दे सकेंगे।
अहमदाबाद में बड़ा अभियान: 166 बांग्लादेशी पकड़े, 300 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़े अभियान में 300 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया। जांच में 166 बांग्लादेशी पाए गए हैं। कार्रवाई 2 जून की रात चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर में हुई। सभी हिरासत में लिए गए लोगों को क्राइम ब्रांच कैंपस में रखा गया। अधिकारियों के अनुसार, अवैध निवासी पहचान बदलकर शहर के अलग‑अलग इलाकों में रह रहे हैं। पूरे शहर में तलाशी अभियान लंबी अवधि तक जारी रहेगा।
MP‑UP समेत 11 राज्यों में तूफानी बारिश: आगरा-सड़क धंसी, जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही
top news: देशभर में तेज आंधी और बारिश से तापमान 40°C से नीचे गिर गया। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में भारी बारिश हुई। आगरा में सड़कें और फुटपाथ धंस गए, कई कारें और ट्रैक्टर पलट गए। श्योपुर में आंधी से पेड़ गिरा और एक की मौत हुई। जम्मू‑कश्मीर में बादल फटने से सड़कें जलमग्न हुईं और कई लोग फंसे। इस मौसम से जनजीवन प्रभावित है।
सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन किया, 6 जून को जंतर‑मंतर प्रदर्शन में शामिल होंगे
खबरें काम की: सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विचार और मांगों का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की। CJP ने तीन प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है, जिनमें पत्रकार सौरव दास मुख्य प्रवक्ता हैं। फिल्ममेकर विजेता दहिया और मैकिन्से के एल्युम्नस आशुतोष रांका अन्य प्रवक्ता होंगे। वांगचुक ने वीडियो संदेश में कहा कि वे 6 जून को दिल्ली में जंतर‑मंतर पर पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे, यदि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते।