Top News: खबरें काम की... कोलंबिया में भूकंप से 20 की मौत, मलबे में दबे कई लोग
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 20 मौतें; मलबे में दबे लोग
खबरें काम की | top news:कोलंबिया में सोमवार सुबह आए तेज भूकंप ने भारी तबाही मचाई। 7.4 तीव्रता के झटकों से अब तक 20 लोगों की मौत हुई है। सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई इमारतों को खाली कराया गया। भूकंप के झटके इक्वाडोर और वेनेजुएला तक महसूस किए गए।
एमपी में बड़ा हादसा: पुल पार करते नाले में बही वैन, 9 की मौत
राजगढ़ जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे के पास एक ईको वैन तेज बहाव वाले झिरी नाले में बह गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त वैन में 11 लोग सवार थे, जिनमें 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
चीन में डॉल्फिन तूफान की तबाही, शंघाई में 150 साल की बारिश
चीन में डॉल्फिन तूफान ने दस्तक देते ही हालात बिगाड़ दिए। करीब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचे तूफान ने तटीय इलाकों को प्रभावित किया। शंघाई में रिकॉर्ड बारिश हुई। खतरे के चलते 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना है।
JPSC-JSSC विवाद में बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज, नेता अस्पताल में भर्ती
रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन तेज हो गया। विधानसभा के पास पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई छात्र घायल हुए। राहुल गांधी ने बल प्रयोग को गलत बताया। भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महोती की तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
MP में आफत की बारिश: भोपाल डूबा, राजस्थान में बच्चों का रेस्क्यू
मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भोपाल में 24 घंटे में 7 इंच पानी गिरा। शहर की 50 से ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न हैं। राजस्थान में डैम ओवरफ्लो होने से स्कूल में फंसे 30 बच्चों को बचाया गया। चमोली में पुल बहने से 17 गांवों का संपर्क टूटा।
बिना न्यूक्लियर डील के ईरान से जंग रोकेंगे ट्रम्प? रखी ये शर्त
ईरान के साथ संघर्ष खत्म करने को लेकर अमेरिका का रुख बदलता दिख रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प बिना परमाणु समझौते के भी युद्ध रोकने पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए होर्मुज स्ट्रेट खोलने की शर्त रखी गई है। ईरान के जहाजों को रास्ता देने पर अमेरिका पीछे हट सकता है।
ई-वीजा से भारत आना आसान, 22 नए एंट्री पॉइंट्स जुड़े
भारत ने ई-वीजा धारकों के लिए प्रवेश के विकल्प बढ़ा दिए हैं। सरकार ने 22 नए एंट्री पॉइंट्स को मंजूरी दी है। इनमें अटारी समेत आठ लैंड पोर्ट्स शामिल हैं। भोपाल और तिरुपति एयरपोर्ट भी सूची में जुड़े हैं। अब कुल 88 जगहों से ई-वीजा पर भारत में प्रवेश होगा।
युवाओं को समझाने नहीं, सुनने निकलेगा संघ: प्रांत स्तर पर करेगा संवाद
सोशल मीडिया के इस दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के एजेंडे में शामिल हो गए हैं। यह पीढ़ी पुरानी व्यवस्थाओं को तर्क की कसौटी पर परखती है। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी बेबाकी से राय रखती है। संघ अब इसी सोच को समझने के लिए सीधे युवाओं के बीच जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
राजस्थान में निकाय-पंचायत चुनाव का प्लान तैयार, जानें कितने चरणों में वोटिंग?
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गईं। सूबे में यह चुनाव इसी महीने से शुरू हो जाएंगे। यह चुनाव 41 जिलों की 309 नगरीय निकायों में करवाए जाएंगे। इनमें नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया दो फेज में पूरी की जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सरकार ने की UCC बिल लाने की तैयारी, मानसून सत्र में हो सकता है पेश
राजस्थान में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी (UCC – Uniform Civil Code) बिल को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। भजनलाल सरकार इसी मानसून सत्र में यह बिल सदन में पेश करने की तैयारी कर रही है। प्रारूप समिति ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को यूसीसी बिल का ड्राफ्ट सौंप दिया है। अब सरकार इसकी कानूनी और संवैधानिक समीक्षा करेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मोदी काल में उजड़ा 2 लाख हेक्टेयर जंगल, इनमें एमपी और छत्तीसगढ़ भी शामिल
देश में जंगलों की जमीन को गैर वानिकी इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने की रफ्तार पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक साल 2014-15 से 2025-26 के बीच देशभर में 2,15,943 हेक्टेयर वनभूमि को गैर वानिकी उपयोग के लिए मंजूरी दी गई। इनमें करीब 62 प्रतिशत जमीन खनन, जलविद्युत, सिंचाई और सड़क जैसी परियोजनाओं के लिए स्वीकृत हुई। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि पिछले दो वित्तीय वर्षों में ही 45,124.64 हेक्टेयर वनभूमि के डायवर्जन को मंजूरी मिली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...