राजगढ़ में बड़ा हादसा: पुल पार करते समय नाले में बही ईको वैन, 9 की मौत

Sourabh Bhatnagar | Aug 10, 2026, 14:04 IST
Share
rajgarh van swept away in heavy rain 5 killed
rajgarh van swept away in heavy rain 5 killed

राजगढ़ जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे के पास एक ईको वैन तेज बहाव वाले झिरी नाले में बह गई। हादसे के वक्त वैन में 11 लोग सवार थे।

राजगढ़ जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे के पास एक ईको वैन तेज बहाव वाले नाले में बह गई। हादसे के समय वैन में 11 लोग सवार थे। अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है।

b7f32f3f-80b
b7f32f3f-80b

जानकारी के मुताबिक, वैन में सवार सभी लोग देवास जिले के रहने वाले थे। वे सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे। इनमें 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे।

बताया जा रहा है कि पड़ाना के पास झिरी नाले पर करीब 30 फीट लंबा पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश के कारण पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। ड्राइवर को अधूरे पुल का अंदाजा नहीं लग पाया और उसने गाड़ी पुल पर चढ़ा दी। पानी के तेज बहाव में ईको वैन नाले में जा गिरी और बह गई।

9a1c1781-6a2
9a1c1781-6a2

रेस्क्यू चल रहा

हादसे के दौरान दो लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि बाकी लोग गाड़ी में ही फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम लगातार तलाश अभियान चला रही है।

21f155e6-39c
21f155e6-39c

हादसे के तुरंत बाद चार लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ने के साथ नाले से और शव बरामद हुए। अब मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। सभी शवों को सारंगपुर अस्पताल भेजा गया है।

रोका लेकिन ड्राइवर ने पानी में उतार दी कार

प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र परमार ने बताया कि पुल पर पानी भरा हुआ था। उन्होंने कार ड्राइवर को रोककर (राजगढ़ न्यूज) कहा था कि आगे घुटने तक पानी है, गाड़ी आगे मत ले जाओ। लेकिन ड्राइवर ने उनकी बात नहीं मानी और कार को आगे बढ़ा दिया। पुल पर रेलिंग नहीं होने की वजह से कार सीधे नाले में जा गिरी।

हादसे में बच निकले दो लोग अभी भी सदमे में हैं। वे इतने डरे हुए हैं कि ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें मृतकों के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है। टीआई राहुल रघुवंशी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही परिजनों से संपर्क किया जाएगा।

एसडीएम रोहित बम्होरे ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। ग्रामीणों की मदद से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं और बाकी लोगों की तलाश जारी है।

डायवर्जन के बोर्ड लगे थे

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर पीके शर्मा ने बताया कि सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहां डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए हैं, जो अभी भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि रास्ते पर पानी भरा हुआ था और ग्रामीणों ने ड्राइवर को रोकने (MP Accident News) की कोशिश भी की थी, लेकिन इसके बावजूद उसने कार आगे बढ़ा दी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

ये खबरें भी पढ़ें...

रात 12:30 बजे सांगानेर में तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, 2 की मौत

घर में नहीं चलेगी दुकान, अरेरा कॉलोनी से अब पूरी राजधानी में शुरू हुआ विरोध

दिल्ली में बड़ा हादसा, लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग, अब तक 21 लोगों की मौत

शिवराज ने की शिकायत, एमपी सरकार ने पीएम मोदी को बताई हकीकत

Tags:
  • राजगढ़ न्यूज
  • MP Accident News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा