Top News: खबरें काम की... कोलंबिया में भूकंप: 132 की मौत, 570 से ज्यादा घायल

Jitendra Shrivastava | Aug 11, 2026, 21:40 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, कोलंबिया में भूकंप: 132 लोगों की मौत, 570 से ज्यादा घायल; 6 राज्यों में बारिश का कहर, MP में बाढ़ के हालात; 259 सड़कें बंद। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

कोलंबिया में भूकंप: 132 लोगों की मौत, 570 से ज्यादा लोग घायल

खबरें काम की | top news:कोलंबिया में आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। 7.4 तीव्रता के झटकों से अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 570 से ज्यादा लोग घायल हैं। कई इमारतें और घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। राहत कार्य जारी हैं और कई इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।



हूती हमले में सऊदी जहाज को निशाना, 3 क्रू मेंबरों की मौत

यमन के हूती विद्रोहियों ने रेड सी में सऊदी से जुड़े एक जहाज पर मिसाइल हमला किया। बाब अल-मंदेब स्ट्रेट में हुए इस हमले में 2 पाकिस्तानी समेत 3 क्रू मेंबरों की मौत की खबर है। तंजानिया के झंडे वाले जहाज पर हमले के बाद क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद को फांसी की सजा, भाई भी दोषी

सीरिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके भाई माहेर अल-असद को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों को गृहयुद्ध के दौरान हुए नरसंहार और अत्याचारों के मामलों में दोषी ठहराया गया। वहीं असद के रिश्तेदार अतीफ नजीब को भी सजा सुनाई गई, जिन्हें कोर्ट में कैदी की वर्दी में पेश किया गया।



6 राज्यों में बारिश का कहर, MP में बाढ़ जैसे हालात; 259 सड़कें बंद

मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 6 राज्यों में लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। भोपाल में 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश हुई, कई इलाकों में पानी भर गया। हिमाचल में मलबा गिरने से वाहन दब गए और 259 सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



दिल्ली में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 16 करोड़ की धोखाधड़ी

दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि गिरोह का कनेक्शन कतर और दुबई तक फैला था। पुलिस को इस मामले में 34 शिकायतें मिली हैं।



झारखंड बंद में सियासी गर्मी, लाठीचार्ज के विरोध में छात्र सड़क पर

रांची में लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों और भाजपा के आंदोलन से झारखंड में सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा के राज्यव्यापी बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। कई जगह बाजार बंद रहे, जबकि स्कूल और दफ्तर खुले रहे। वहीं विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।



183 RAS अफसरों के तबादले, अजमेर में भरत राज, प्रवीण गुगरवाल को नई जिम्मेदारी

राजस्थान सरकार ने निकाय चुनावों से पहले 183 RAS अधिकारियों का बड़ा किया है। अजमेर में कई अफसर बदले गए हैं। विधायक अनिता भदेल से विवाद के बाद चर्चा में आए भरत राज गुर्जर को अजमेर नगर निगम में उपायुक्त बनाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की टनल में जलभराव, 1000 करोड़ की इंजीनियरिंग पर सवाल

कोटा-हाड़ौती में लगातार बारिश का दौर जारी है। सोमवार रात्रि को हुई तेज बारिश ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की मुकुंदरा टनल की जल निकासी व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस टनल में बारिश के दौरान पानी भरने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सरगुजा के लोगों से करोड़ों की ठगी, पूर्व विधायक की चिटफंड कंपनी पर ED के छापे

छत्तीसगढ़ के लोगों का चिटफंड कंपनी के जरिए पैसा लूटने वाले विशाखापट्टनम के पूर्व विधायक मल्ला विजय प्रसाद की कंपनी वेलफेयर बिल्डिंग्स एंड एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड (WBEPL) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। पिछले दिनों हुई कार्रवाई में ED की भुवनेश्वर जोनल टीम ने विशाखापट्टनम और हैदराबाद में पूर्व विधायक और उनके सहयोगी निदेशकों के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



CG GST scam : 317 करोड़ का घोटाला, गुटखा किंग जुमनानी की 12 संपत्तियां होंगी कुर्क

राज्य वस्तु एवं सेवा कर (State GST) विभाग ने प्रदेश के बड़े व्यापारिक घोटालों में से एक पर कार्रवाई करते हुए दुर्ग के कुख्यात गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी के खिलाफ 317 करोड़ रुपए की टैक्स और पेनल्टी की वसूली का अंतिम आदेश जारी किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • झारखंड
  • सीरिया
  • भूकंप
  • चिटफंड कंपनी
  • top news
  • साइबर ठगी
  • कोलंबिया
  • हूती विद्रोहियों
  • खबरें काम की
  • बारिश का कहर