Top News: खबरें काम की... अमेरिका संभालेगा होर्मुज स्ट्रेट का कंट्रोल

Jitendra Shrivastava | Jul 13, 2026, 21:20 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, ट्रम्प ने कहा, अमेरिका संभालेगा होर्मुज स्ट्रेट का कंट्रोल, बढ़ा तनाव; बैंकॉक के बार में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 से ज्यादा घायल। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्रम्प ने कहा, अमेरिका संभालेगा होर्मुज स्ट्रेट का कंट्रोल, होर्मुज पर तनाव

खबरें काम की | top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समझौते का उल्लंघन जारी रहा तो ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रम्प ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा संभालने की बात कही है। वहीं ईरान ने अमेरिकी दखल का विरोध किया है।



बैंकॉक के बार में भीषण आग, 27 लोगों की मौत; 63 घायल

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक बार में लगी भीषण आग ने कई लोगों की जान ले ली। हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है, जबकि 63 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में आग की वजह बिजली सिस्टम में खराबी मानी जा रही है। कई लोगों ने बचने के लिए टॉयलेट में शरण ली थी।



नगालैंड में IED ब्लास्ट, असम राइफल्स जवान शहीद; 4 घायल

नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में सोमवार को IED धमाके से असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया। हमले में चार अन्य जवान घायल हुए हैं। सुरक्षाकर्मी रूटीन मूवमेंट के दौरान शोखुवी-चुमौकेदिमा रोड से गुजर रहे थे, तभी पहले से लगाए गए विस्फोटक से काफिले को निशाना बनाया गया।



ज्ञानवापी-मथुरा-संभल विवाद में मध्यस्थता से इनकार, कोर्ट में लड़ेंगे केस

ज्ञानवापी, मथुरा और संभल मंदिर-मस्जिद विवादों में नया अपडेट सामने आया है। हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता पहल को स्वीकार नहीं किया है। दोनों पक्षों ने साफ कहा कि वे मामलों का समाधान अदालत में कानूनी लड़ाई के जरिए चाहते हैं।



असम के 27 लोगों को SC से राहत, विदेशी घोषित करने का फैसला रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने असम में विदेशी घोषित किए गए 27 लोगों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए कहा कि नागरिकता का फैसला निष्पक्ष और कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। सभी मामलों को दोबारा सुनवाई के लिए फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल भेज दिया गया है।



दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा हत्या मामले में फैसला

दिल्ली के 2020 दंगा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के केस में पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। कोर्ट ने छह आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। फैसला छह साल बाद आया है।



सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के गोहत्या बैन आदेश पर लगाई रोक, कहा सुधार जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट के एक आदेश पर रोक लगाई। यह आदेश तमिलनाडु में गोहत्या रोकने से जुड़ा था। कोर्ट ने कहा कि इस आदेश में सुधार की जरूरत है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे...



बीजेपी सरकार में हुआ 3800 करोड़ का शराब ओवर रेटिंग घोटाला, कांग्रेस का आरोप

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर शराब घोटाले की गूंज है। कांग्रेस ने सरकार पर शराब के ओवर रेटिंग घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इसे 3870 करोड़ का घोटाला बताया है। कांग्रेस के प्रदेश संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में शराब धड़ल्ले से ओवर रेट में बेची जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे...



5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मिली NMC की मंजूरी, मिलेंगी 250 नई MBBS सीटें

छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। प्रदेश में प्रस्तावित पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इन कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे...



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • बीजेपी
  • हाईकोर्ट
  • NMC
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • दिल्ली दंगा
  • IED ब्लास्ट
  • बैंकॉक
  • संभल विवाद
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज