बीजेपी सरकार में हुआ 3800 करोड़ का शराब ओवर रेटिंग घोटाला,कांग्रेस का आरोप
Arun Tiwari | Jul 13, 2026, 19:41 IST
शराबबंदी का वादा करने वाली बीजेपी पर कांग्रेस का हमला
छत्तीसगढ़ में शराब ओवर रेटिंग को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर 3870 करोड़ रुपए के शराब घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने ED और CBI से जांच की मांग करते हुए अवैध वसूली और मिलावटी शराब के आरोप लगाए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
हर ब्रांड की शराब में 10 से 60 रूपए तक प्रति बोतल वसूला जा रहा था। शराब के काऊंटर में बैठे लोग दावा कर रहे है कि शराब का पैसा ऊपर तक जा रहा था। यह मामला मीडिया मे आया और जनता ने विरोध किया तब जाकर कुछ अधिकारियों को सस्पेंड करने की कार्यवाही की गयी। अधिकारी तो सरकार के निर्देश पर काम कर रहे थे उन्हे बलि का बकरा बना दिया गया।
शराब की बॉटल में 60 से ज्यादा रेट
सालभर में यह अवैध कमाई 1548 करोड़ रुपए होती है। पिछले ढाई साल में इस सरकार में 3870 करोड़ का शराब ओवर रेटिंग घोटाला हुआ है। पूरे प्रदेश में संगठित शराब घोटाला चल रहा है। हजारों करोड़ रूपये की वसूली हो रही है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी तब पता चलेगा कितने बड़े-बड़े लोग शामिल है।
मिलावटी शराब बेची जा रही
शराबबंदी का वादा करने वाली बीजेपी पर कांग्रेस का हमला
उन्होंने सवाल उठाया कि बिना राजनीतिक संरक्षण के कई जिलों की सीमाएं पार कर अवैध शराब की सप्लाई कैसे हो सकती है। शुक्ला ने सरकारी शराब दुकानों में दो गल्ले चलने का आरोप लगाते हुए पूछा कि मिलावटी शराब से होने वाली कमाई आखिर किसके पास जा रही है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जनता इन सवालों के जवाब चाहती है।
ईडी और सीबीआई से जांच हो
IMP FACTS
कांग्रेस ने इस कथित घोटाले की राशि करीब 3870 करोड़ रुपए बताई है।
कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने ED और CBI जांच की मांग की है।
आरोप है कि शराब की बोतलों पर 10 से 60 रुपए तक अतिरिक्त वसूली की गई।
कांग्रेस के अनुसार रोजाना करीब 4.29 करोड़ रुपए अवैध वसूली का दावा किया गया है।
कांग्रेस ने मिलावटी और नकली शराब बिक्री के मामलों का भी जिक्र किया है।
सरकार की ओर से इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। ये कांग्रेस के लगाए गए आरोप हैं।
FAQ
- छत्तीसगढ़ शराब ओवर रेटिंग मामले में कांग्रेस ने क्या आरोप लगाया है?
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में शराब की बोतलों पर तय कीमत से ज्यादा पैसा वसूला गया। पार्टी ने इसे करीब 3870 करोड़ रुपए का घोटाला बताया है। - कांग्रेस के अनुसार शराब पर कितनी अतिरिक्त वसूली की गई?
कांग्रेस का दावा है कि अलग-अलग ब्रांड की शराब पर प्रति बोतल 10 से 60 रुपए तक ज्यादा लिए गए। - कांग्रेस ने इस मामले में किस जांच की मांग की है?
कांग्रेस ने कथित शराब घोटाले की जांच ED और CBI से कराने की मांग की है।
यह खबरें भी पढ़े...
बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की एंट्री, 10 सदस्यीय टीम पहुंची प्लांट
दुर्ग में शराबबंदी पर बोले सीएम भूपेश- मैं चाहता था कि शराब बंद हो लेकिन कोरोना काल में नकली शराब से मौतों से हिम्मत नहीं हो रही
छत्तीसगढ़ मैनपावर घोटाला: 7 आरोपी गिरफ्तार, 3200 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़ा है ये मामला
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA