Top News: खबरें काम की... 16 माह बाद मिले मोदी-ट्रम्प

Jitendra Shrivastava | Jun 16, 2026, 21:43 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, ट्रम्प का बड़ा बयान: ईरान को 28 लाख करोड़ देने की खबर फर्जी; मोदी-ट्रम्प 16 माह बाद मिले, G7 में 5 मिनट की अहम बातचीत। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्रम्प का बड़ा बयान: ईरान को 28 लाख करोड़ देने की खबर फर्जी बताई

खबरें काम की | top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 28 लाख करोड़ रुपए देने की रिपोर्ट को पूरी तरह फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि यह झूठी खबर विपक्ष ने फैलाई है। ट्रम्प ने साफ किया कि अमेरिका फिलहाल ईरान में कोई निवेश नहीं कर रहा, हालांकि भविष्य के विकल्प खुले हैं।



मोदी-ट्रम्प 16 माह बाद मिले, G7 में 5 मिनट की अहम बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फ्रांस के एवियन शहर में G7 समिट के दौरान मुलाकात हुई। दोनों नेता 16 महीने बाद आमने-सामने आए और करीब 5 मिनट तक बातचीत की। चर्चा में ट्रेड डील और रणनीतिक साझेदारी के मुद्दे शामिल होने की संभावना है।



पद्मा बैराज पर बांग्लादेश की चाल, गंगा जल विवाद से बढ़ा तनाव

बांग्लादेश ने गंगा नदी पर 2.1 किमी लंबा पद्मा बैराज बनाने का ऐलान किया है, जिससे भारत-बांग्लादेश जल विवाद फिर गहरा गया है। यह बैराज फरक्का बैराज के करीब है। आरोप है कि यह कदम गंगा जल के बंटवारे और क्षेत्रीय राजनीति में बड़ा तनाव पैदा कर सकता है।



राजस्थान में धूल का तूफान, एमपी में बारिश, मानसून की रफ्तार थमी

राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत के साथ कई जिलों में बारिश और धूल भरी आंधी देखी गई। मध्य प्रदेश में भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। वहीं मानसून तेलंगाना में 6 दिन से अटका है, जिससे उत्तर भारत में बारिश की एंट्री देरी से होने की संभावना जताई जा रही है।



एनसीआर में बसाएंगे चार नए नमो शहर, इनमें एक राजस्थान में भी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में चार नए ग्रीनफील्ड शहर विकसित किए जाएंगे। ये शहर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक-एक की संख्या में बसाए जाएंगे। ये शहर अगले पांच साल में विकसित होंगे। इन पर 5,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी। ये शहर नमो सिटीज कहलाए जाएंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नेपाल ने चीन से उठाया कालापानी विवाद, भारत-चीन समझौते पर सवाल

नेपाल ने बीजिंग में चीन के सामने कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख विवाद उठाया है। नेपाल ने भारत-चीन के लिपुलेख समझौते पर सवाल किया और कहा कि यह किस आधार पर हुआ। चीन ने जवाब में इसे भारत-नेपाल का द्विपक्षीय मुद्दा बताते हुए बातचीत से समाधान की बात कही।



शिवसेना में फिर बगावत की आहट, 7 सांसद संपर्क में होने का दावा

शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता कृपाल तुमाने ने बड़ा दावा किया है कि उद्धव ठाकरे गुट के 7 सांसद उनके संपर्क में हैं। ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत बातचीत जारी है। वहीं उद्धव ठाकरे ने साफ कहा है कि जो जाना चाहता है, वह खुशी से जा सकता है। राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।



एलन मस्क ने 24 घंटे में कमाए 164 अरब डॉलर, दौलत का नया रिकॉर्ड

SpaceX के शेयरों में सोमवार को 20 फीसदी की तेजी आई। इससे एलन मस्क की कुल दौलत एक दिन में करीब 164 अरब डॉलर बढ़ गई। यह रकम वॉरेन बफेट की पूरी जिंदगी की कमाई से ज्यादा है। SpaceX दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ बन चुका है। मस्क अब दुनिया के पहले खरबपति बन गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नागपुर में अफसर की पत्नी से रेप केस, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का आरोप

नागपुर में वायुसेना अफसर की 24 वर्षीय पत्नी से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप सामने आए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक मौलाना फरार है। पीड़िता का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह लगातार छोड़ने की गुहार लगाती दिख रही है।



पानी को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, दिल्ली-मुंबई ट्रैक एक घंटे रोकी ट्रेन

राजस्थान में गंगापुर सिटी के खंडीप गांव में पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसान महापड़ाव जारी रहा। इस दौरान अनिश्चितकालीन धरना 12 दिन से चल रहा है। मंगलवार 16 जून को यह आंदोलन उग्र हो गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कसडोल में 8 मौतों का रहस्य सुलझाने खोदी गईं 6 कब्रें, जांच शुरू

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल क्षेत्र के पुराना खर्वे गांव में पिछले कुछ समय से लगातार हुई मौतों ने पूरे इलाके को दहला दिया है। कुल आठ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों के बाद गांव में डर का माहौल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • शिवसेना
  • मानसून
  • एलन मस्क
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • बांग्लादेश
  • नेपाल
  • खबरें काम की