Top News: खबरें काम की... मानसून का कहर, जम्मू में 7 की मौत

Jitendra Shrivastava | Jul 20, 2026, 21:15 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, देशभर में मानसून का कहर, जम्मू में 7 मौतें और यूपी में मंदिर डूबे; ईरानी विदेश मंत्री ने जंग रुकने बताई शर्त, अमेरिका को दी चेतावनी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार, विपक्ष ने सरकार को घेरा

खबरें काम की | top news:संसद के मानसून सत्र का पहला दिन सियासी गर्मी के साथ शुरू हुआ। विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। सदन में नारेबाजी और हंगामे के चलते माहौल तनावपूर्ण रहा। सड़क से संसद तक विपक्ष ने सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की।



ईरानी विदेश मंत्री ने जंग रुकने की बता दी शर्त, अमेरिका को दी चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष तभी रुकेगा, जब ईरान खुद को मजबूत स्थिति में महसूस करेगा। अराघची ने बातचीत के लिए भी अनुकूल हालात जरूरी बताए हैं।



देशभर में मानसून का कहर, जम्मू में 7 मौतें और यूपी में मंदिर डूबे

देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों में करीब 70% हिस्से पर बादलों का डेरा नजर आया है। 25 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत हुई, वहीं यूपी और असम में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं।



सिक्किम सुरंग में 12 मजदूर फंसे, गैस रिसाव से रेस्क्यूकर्मी बेहोश

सिक्किम के नामची जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। निर्माणाधीन सुरंग के बाहर भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया। इसके कारण अंदर काम कर रहे 12 मजदूर फंस गए। सुरंग में गैस रिसाव की आशंका ने बचाव अभियान को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। NDRF, SDRF और पुलिस टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।



भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, इस उम्र के लोग लगवा सकेंगे

भारत में डेंगू के खिलाफ लड़ाई को बड़ी मजबूती मिली है। पहली डेंगू वैक्सीन ( Dengue vaccine ) QDENGA को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी DCGI ने इसके इस्तेमाल की अनुमति दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ब्रिटेन को मिला नया PM, एंडी बर्नहम ने कीर स्टारमर की जगह ली

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहम ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कीर स्टारमर की जगह ली है। राजा चार्ल्स तृतीय ने बर्नहम को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।



NEET विवाद: प्रियंका गांधी ने छात्रों की आवाज दबाने के लगाए आरोप

नीट पेपर लीक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होनी चाहिए, न कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया जाना चाहिए।



पंचायत-निकाय चुनाव 15 नवंबर तक, शेड्यूल पर हाई कोर्ट ने लगाई मुहर

राजस्थान में लंबे समय से अटके पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट ने बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने प्रदेश में स्थानीय चुनाव संपन्न कराने के लिए 15 नवंबर 2026 तक की अंतिम समयसीमा तय कर दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में मासिक भंडार खुला, अब तक 29 करोड़ की दानराशि

राजस्थान के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्रीसांवलिया सेठ मंदिर के मासिक भंडार से निकली दानराशि की गिनती लगातार जारी है। अब तक पांच चरणों में 29 करोड़ रुपए से ज्यादा की दानराशि गिनी जा चुकी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



छत्तीसगढ़ की राम-नामी को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का राष्ट्रीय पुरस्कार

छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'राम-नामी' को बड़ा सम्मान मिला है। इसे 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री चुना गया है। फिल्म का निर्देशन भरतबाला गणपति ने किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का पल माना जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



महतारी वंदन की 70 लाख महिलाओं की निजी जानकारी पर खतरा, कांग्रेस का गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ में 70 महिलाओं की निजी जानकारी खतरे में है। कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना में शामिल महिलाओं का डेटा चोरी होने की आशंका जताई है। महतारी वंदन के सरकारी पोर्टल से हितग्राही महिलाओं की निजी जानकारी चोरी होने के आरोप को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • प्रियंका गांधी
  • सांवलिया सेठ मंदिर
  • मानसून
  • मानसून सत्र
  • निकाय चुनाव
  • top news
  • महतारी वंदन
  • नीट पेपर लीक
  • खबरें काम की
  • एंडी बर्नहम
  • डेंगू वैक्सीन QDENGA